Home उत्तराखंड डोगरा रेजिमेंट ने डॉ. अनिल वर्मा को किया सम्मामित

डोगरा रेजिमेंट ने डॉ. अनिल वर्मा को किया सम्मामित

Dogra Regiment honors Dr. Anil Verma.
Dogra Regiment honors Dr. Anil Verma.

उत्तम स्वास्थ्य सुखी जीवन का आधार है : मुक्ता सिंह

उत्तम स्वास्थ्य सुखी जीवन का आधार है। इसके लिए संतुलित भोजन, शारीरिक व्यायाम, व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन आवश्यक है।
उक्त विचार क्लेमेंटटाउन स्थित 15 डोगरा रेजिमेंट “बटालिक बॉम्बर्स” के कमांडर ब्रिगेडियर आर के सिंह की धर्मपत्नी व फैमिली वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता सिंह ने एफ डब्लू ओ द्वारा “मानसून में स्वस्थ एवं सुरक्षित परिवार” विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि यूं तो हमें हर मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिये परन्तु मानसून में वर्षा के कारण में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
शिविर के मुख्य प्रशिक्षक इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सर्टिफाइड फर्स्ट मेडिकल रिस्पॉन्डर डॉ. अनिल वर्मा ने प्रथम सत्र में महिलाओं को मानसून में जल जनित रोगों हैज़ा, टाइफाइड, डायरिया हेपेटाइटिस आदि से बचाव एवं जीव जनित मच्छर, मक्खी, कीड़ों से होने वाली बीमारियों मलेरिया, चिकनगुनिया विशेषकर “डेंगू बुखार” से बचने के बारे में विस्तार से बताया। इसके अतिरिक्त बाढ़, भूस्खलन, घरेलू बिजली के उपकरणों व आसमानी बिजली गिरने से बचने के उपाय आदि के साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सावधानी संकेतों “ एलर्ट ”की जानकारी दी।
एफ डब्ल्यू ओ प्रेजिडेंन्ट श्रीमती मुक्ता सिंह ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए डॉ. अनिल वर्मा को ऐफ डबल्यू ओ की तरफ से सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सोनाली सामल ने किया।
दूसरे सत्र में लेफ्टिनेंट कर्नल संजय कुमार सामल के निर्देशन में आयोजित विशेष प्रशिक्षण के तहत “सीपीआर” प्रक्रिया प्रशिक्षण शिविर में डॉ. अनिल वर्मा द्वारा सैन्य अधिकारियों, जवानों एवं अग्निवीरों को एनीमिया, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, सिकल सेल तथा रक्तदान करने के फायदे सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ ही हार्ट अटैक के दौरान मृतप्राय व्यक्ति को पुनर्जीवित करने की “सीपीआर” (कार्डिओ पल्मोनरी रीससिटेशन) प्रक्रिया का सम्पूर्ण विधिवत् प्रशिक्षण दिया गया।
संयोजक लेफ्टिनेंट कर्नल संजय कुमार सामल ने प्रशिक्षण को जीवन रक्षक व सैनिकों के लिए बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने डॉ. अनिल वर्मा द्वारा अबतक 155 बार रक्तदान करने की सराहना करते हुए कुशल प्रशिक्षण हेतु डोगरा रेजिमेंट के सी.ओ तथा नमन समस्त अधिकारियों की तरफ से “शील्ड ” भेंटकर सम्मानित किया।