Home उत्तराखंड लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चमोली। लोन के नाम पर ऑनलाइन नौ लाख से अधिक धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है। जांच टीम की सफलता पर पुलिस टीम को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 2500 रुपये का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मई को उमराकोट बेडाणू के भरत सिंह पुत्र चंद्र सिंह ने कोतवाली में शिकायत देते हुए कहा कि बीस लाख की लोन के एवज में उससे करीब नौ लाख की धोखाधड़ी की गई है। जिस पर जांच टीम बनाकर उचित सुरागरसी पतारसी कर श्रवण कुमार पुत्र हरीश चंद्र हाल निवासी राजीव विहार गाजियाबाद मूल निवासी बहराइच उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। जिससे लैपटॉप, दो मोबाइल और बीस हजार की नकदी भी बरामद हुई। सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने ऑनलाइन फाइनेंस कंपनी बनाकर सोशल मीडिया में विज्ञापन द्वारा धोखाधड़ी करते थे। सीओ ने बताया कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश भी जारी है। जांच टीम में उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, कांस्टेबल महेश त्यागी, मुकेश राणा, एसओजी कांस्टेबल यतेंद्र शामिल थे।