उपचुनाव को लेकर पार्टियों ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने बनबसा के एसटी बहुल बमनपुरी गांव में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास का आश्वासन देते हुए सीएम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी सहित कई नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने से इलाके के विकास में तेजी आएगी। प्रधान भावना नेगी सहित ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया।

















