Home उत्तराखंड रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा सहित अनेक रक्तवीर सम्मानित

रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा सहित अनेक रक्तवीर सम्मानित

Many blood donors, including the distinguished donor Anil Verma, honored.
Many blood donors, including the distinguished donor Anil Verma, honored.

रक्तदान मानवता का प्रत्यक्ष प्रमाण : जस्टिस राजेश टंडन

प्रथम श्वास फाउंडेशन, दून सिटीजन्स कॉउन्सिल एवं श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर सेवादल द्वारा देवभूमि ब्लड सेंटर के सहयोग से रेस कोर्स स्थित अमरीक हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में 47 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसके साथ ही 100 नीम, नीम, आँवला आदि औषधीय व फूलों के पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर 155 बार रक्तदान कर चुके रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी सहित शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रथम श्वास फाउंडेशन, दून सिटीजन्स कॉउन्सिल तथा श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर में सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने कहा कि रक्तदान मानवता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इसमें निःस्वार्थ भाव से एक व्यक्ति अपना खून देकर दूसरे व्यक्ति की जान बचाता है। उन्होंने रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा द्वारा अबतक 155 बार रक्तदान करने की सराहना करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
दून सिटीजन्स कॉउन्सिल के अध्यक्ष डी एस मान ने कहा कि रक्तदान पूजा के समान है।
दून सिटीजन्स कॉउन्सिल के सेक्रेटरी जनरल डॉ. एस फारूख ने कहा कि इंसानियत की पहचान रक्तदान है। अपना थोड़ा सा रक्त औऱ थोड़ा सा वक़्त देकर बहुत पुण्य का काम करते हैं।
यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के रक्तदाता शिरोमणि डॉ. अनिल वर्मा ने रक्तदान प्रेरक की भूमिका का निर्वाह करते हुए रक्तदान करने को लेकर अब भी जारी डर औऱ अन्धविश्वासों को दरकिनार करते हुए रक्तदान करने से रक्तदाता को होने वाले अनेक फायदों औऱ मानसिक खुशी का जिक्र किया। उन्होंने उन्हें सम्मानित करने हेतु प्रथम श्वास फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. अनामिका जिंदल सहित समस्त आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
प्रथम श्वास फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. अनामिका जिंदल ने बताया कि प्रति वर्ष संस्था द्वारा इस उद्देश्य से रक्तदान शिविर लगाया जाता है कि जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त उपलब्ध कराने में उनकी सामाजिक जिम्मेदारी भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने समस्त रक्तवीरों को नमन किया।
शिविर को विधायक सविता कपूर,,पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना रोटरी क्लब के पूर्व प्रेजिडेंट डॉ. आर के बक्शी,रोशन राणा आदि ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर रक्तवीर डॉ. मुकुल शर्मा, समाजसेवी जोगेंद्र पुंडीर, मेजर प्रेम लता वर्मा, मोना कौल, अंकुर जैन, दीपक जेठी, प्रिया गुलाटी, देवभूमि ब्लड बैंक के कमल साहू तथा अमित सगबस. चंद्रा सहित यू पी ई एस पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सघन कुशल संचालन श्री संजय गर्ग ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनामिका जिंदल ने किया।