24.7 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष

Expansion of the Rashtriya Swayam Suraksha Sangh gains momentum in Haridwar; Tarun Sirohi appointed State Vice President.

हरिद्वार-26 जुलाई 2026: राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ द्वारा उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने और इसके व्यापक विस्तार को लेकर हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दिनेश मलिक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री रेशू चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से तरुण सिरोही जी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें हरिद्वार प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों, राष्ट्रवादी विचारों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाजहित के कार्यों में अपनी सक्रिय व अग्रणी भूमिका निभाएं।

मार्गदर्शन सत्र में वक्ताओं ने समावेशिता अभियान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, भाईचारा, सुरक्षा और जनहित की भावना को सुदृढ़ करना है, ताकि समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर सकारात्मक कार्य किया जा सके।

कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रेशू चौधरी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मलिक ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं। उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता के साथ जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन हरिद्वार के अंदर गंगा सफाई, गौ रक्षा, नशा मुक्ति हरिद्वार एवं आवश्यकता अनुसार जनहित के कार्य निरंतर करते रहेंगे ।

कार्यक्रम में उपस्थित तरुण सिरोही, नरेंद्र पाल, अमित, सचिन,गगन, धर्मेंद्र चौहान, जीवेंद्र सिंह तोमर, दीपक नेहरा, विशाल मलिक, सनोज मलिक, आशुतोष शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और समाज सेवा के संकल्प को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

Related posts

पूर्व विधायक तथा उनकी धर्मपत्नी के जन्म जयंती कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, लोक गायकों ने दी शानदार प्रस्तुति

Primetimes Newz

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक क्षेत्र डिजिटल बदलाव के लिए तैयार, समावेशी विकास की ओर बढ़ता कदम

Primetimes Newz

रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा “शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सम्मान पत्र” से विभूषित

Primetimes Newz

Leave a Comment