
रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैण (अल्मोड़ा)। डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण की उन्नत भारत अभियान समिति द्वारा श्रीकोट नाहोरी गांव में सर्वेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समिति के सदस्यों ने गांव के प्रत्येक घर में जाकर छात्र-छात्राओं से उन्नत भारत अभियान द्वारा निर्धारित प्रारूप भरवाया, तथा आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई।
सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य गांव की प्राथमिक जानकारी यथा गांव मे विद्यालयों की संख्या, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की उपलब्धता व गांव के प्रति व्यक्ति की शैक्षिक योग्यता व पलायन की स्थिति आदि जानकारी ली। संक्षिप्तता महाविद्यालय की यूबीऐ समिति का उक्त सर्वेक्षण का उद्देश्य ग्रामीणजनो की आवश्यकताओं को समझना रहा । इस दौरान समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों को उन्नत भारत अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी, और उन्हें शिक्षा एवं सामाजिक विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
ग्रामीणों ने सर्वेक्षण कार्य में उत्साहपूर्वक सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार की गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजनाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस सर्वेक्षण कार्यक्रम मे महाविद्यालय की यूबीऐ समिति की संयोजक डॉ. इंदिरा असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान, समिति सदस्य डॉ. परितोष उप्रेती असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल, ग्राम प्रधान नाहोरी दीपक सिंह रावत, ग्रामीण व छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहें।
















