Home उत्तराखंड रक्षामंत्री ने घनसाली में किया जनसभा को संबोधित

रक्षामंत्री ने घनसाली में किया जनसभा को संबोधित

12.02.2022

उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार : राजनाथ सिंह
टिहरी। घनसाली से भाजपा प्रत्याशी शक्ति लाल शाह के समर्थन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घनसाली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर भाजपा की बनने जा रही है। उन्होंने घनसाली के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में जब से भाजपा की सरकार बनी, देश की सेना स्थिति मजबूत हुई है। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही देश की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और देश की सेना को बेहतर सुविधाएं मिलने लगी।
शुक्रवार को रक्षामंत्री की घनसाली में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि आज देश कमजोर नहीं बल्कि मजबूत भारत बनकर खड़ा है। देश के सैनिक दुश्मन को सीमा पार जाकर उसी के घर में मारने की ताकत रखते हैं। कहा उत्तराखंड में फिर एक बार भाजपा कि सरकार बनने जा रही है, जिसके बाद प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। रक्षा मंत्री ने भारत सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश के अंदर एक कुशल सरकार है। किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल नल योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। उत्तराखंड में अदला बदली की सरकार नहीं होनी चाहिए, इससे प्रदेश की विकास योजनाओं पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है। कहा कि उत्तराखंड में भले ही इन पांच वर्ष में तीन मुख्यमंत्री बदले गए हो, लेकिन हमारी सरकार ने देव भूमि के विकास में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी है। उत्तराखंड को एक लाख करोड़ रुपये का आर्धिक पैकेज देने का काम किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार के बनते ही हरिद्वार को योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी बनेगी। इस मौके पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, आनंद सिंह, ब्लाक प्रमुख बसुमती घनाता जयवीर सिंह मिया, कमलेश्वर कांसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।