07.01.2022
डोईवाला में गुरुवार को कांग्रेसियों ने गन्ना किसानों के भुगतान और गन्ना मूल्य पर प्रति कुंतल 10 रुपये बोनस देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मौन व्रत रखा। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गुरुवार को डोईवाला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद मौनव्रत रखा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गौरव सिंह ने कहा की गन्ना किसानों को भुगतान अबिलंब किया जाए। गन्ना मूल्य पर प्रति कुंतल 10 रुपये बोनस के रूप में किसानों को सरकार दें। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला को पीपीपी मोड से मुक्त कराने, सुसवा नदी पर बुल्लावाला से सतीवाला और झबरावाला से खैरी को जोड़ने वाले पुल का निर्माण शीघ्र कराने की मांग उठाई। चेताया मांगें पूरी न होने पर कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शनकारियों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक, गन्ना समिति चेयरमैन मनोज नौटियाल, सभासद भारत भूषण कौशल, गौरव मल्होत्रा, जसवंत सिंह, रणजीत सिंह, मोहम्मद अकरम, गोपाल शर्मा, राजवीर खत्री, राजेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, नईम, अहमद उस्समान अली, सोनिका, सोनी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

















