23.3 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

यातायात नियम तोड़ने पर 165 डिलीवरी ब्वॉयज के चालान

देहरादून।  यातायात नियम तोड़कर सामान और फूड की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ मंगलवार शाम से देर रात पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों को उल्लंघन करने पर 165 डिलीवरी ब्वॉय के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय के कई बार संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहने की शिकायत आती है। इसके बाद जिले में सभी थानों की पुलिस इनके सत्यापन का निर्देश दिया गया। इस दौरान कई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 48 डिलीवरी ब्वॉय का कोर्ट का चालान, 47 का चालान करते हुए 25,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। पांच डिलीवरी ब्वॉय का ड्रिंक एंड चालान किया गया। सत्यापन न कराने पर 14 डिलीवरी ब्वॉय को दस-दस हजार रुपये का चालान थमाया गया। अन्य नियमों पर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला। एसएसपी ने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय को डिलीवरी के साथ शराब या इस तरह की कोई संदिग्ध वस्तु खरीदकर लेजाकर न देने की सलाह दी गई।

Related posts

मुख्य सचिव ने हरिद्वार कॉरिडोर, ऋषिकेश मास्टर प्लान और शारदा कॉरिडोर के सम्बन्ध में बैठक ली

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

Primetimes Newz

प्रवासी उत्तराखण्डियों से संवाद का सशक्त मंच बना ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी–02’

Primetimes Newz

Leave a Comment