21.5 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

स्मैक की तस्करी में युवक गिरफ्तार, 18.58 ग्राम स्मैक बरामद

Youth arrested for smuggling smack, 18.58 grams of smack recovered

हरिद्वार। पथरी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 18.58 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पथरी थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी। गुरुवार देर शाम सुभाषगढ़ तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक युवक स्कूटी पर सवार होकर तेजी से चेकिंग प्वाइंट से निकलने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

Related posts

टीएचडीसीआईएल एचआरडी केंद्र को एसएचआरएम इंडिया द्वारा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का गौरव प्राप्त

Primetimes Newz

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सिंगल विंडो समिति की 65वीं बैठक में निवेश प्रस्तावों पर चर्चा

Primetimes Newz

वैश्विक शिक्षक रत्न अवाॅर्ड से सम्मानित हुए डॉ. सुरेंद्र पड़ियार।

Primetimes Newz

Leave a Comment