21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

नीति आयोग के आकांक्षा हाट को लेकर बैठक संपन्न

Meeting concluded regarding Niti Aayog's Aakansha Haat

हरिद्वार। जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन रोशनाबाद में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नीति आयोग के तहत आयोजित होने वाले आकांक्षा हाट के संबंध में थी, जो कि 28 जुलाई 2025 से 2 अगस्त 2025 तक चलेगा।
बैठक में आकांक्षा हाट के प्लेस आइडेंटिफिकेशन, कैनोपी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को 27 जुलाई तक समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।
इस बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री कैलाश नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी श्री वेदप्रकाश, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, डीपीओ सुलेखा सहगल, डीएसटीओ सुश्री नलिनी ध्यानी, एडीएसटीओ श्री सुबास शाक्य, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, सहायक प्रबंधक सेल्स श्री अमित शर्मा, एसीएमओ सहित कई अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सभी ने आकांक्षा हाट को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और सहयोग का आश्वासन दिया। यह आकांक्षा हाट स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related posts

अवैध बोट स्टैंड को बंद करने की उठाई मांग

Primetimes Newz

महाराज की उपराष्ट्रपति से भेंट कर उत्तराखंड आने का न्यौता दिया

Primetimes Newz

उच्च शिक्षण संस्थानों में बच्चों की व्यापक ड्रग्स टेस्टिंग अभियान का आगाज; उच्च शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज; विद्यालयों में निरंतर चलती रहेगी ड्रग टेस्टिंग

Primetimes Newz

Leave a Comment