27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

प्रदेश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में योग महोत्सव का बड़ा योगदान: महाराज

Yoga Mahotsav has played a big role in getting the state recognized at the global level Maharaj

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि ऋषिकेश में शनिवार 1 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति और विरासत का अमूल्य हिस्सा है, उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में यह महोत्सव अहम भूमिका निभाएगा। हर साल हजारों योग साधक और विशेषज्ञ इस महोत्सव में शामिल होते हैं, जिससे उत्तराखंड को विश्व योग राजधानी के रूप में और अधिक प्रतिष्ठा मिलती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में यह आयोजन और भी भव्य और प्रभावशाली होगा। देश-विदेश से योग प्रेमी, साधक और गुरु इस पावन भूमि पर एकत्रित होंगे और योग के माध्यम से मानवता को शांति, संतुलन और स्वास्थ्य का संदेश देंगे। उत्तराखंड सरकार पर्यटन और योग को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि इस महोत्सव के माध्यम से अधिक से अधिक लोग योग अपनाएं और अपने जीवन में स्वास्थ्य और सकारात्मकता लाएं।

श्री महाराज ने सभी श्रद्धालुओं और योग प्रेमियों से आग्रह किया कि वे इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बनें और उत्तराखंड की दिव्यता का अनुभव करें।

Related posts

भिकियासैंण नगर पंचायत की 12 विकास निविदाओं पर उठे सवाल, जांच की मांग

Primetimes Newz

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कलेक्ट्रेट व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Primetimes Newz

नवनिर्वाचित मेयर शैलेन्द्र रावत और पार्षदों ने ली शपथ

Primetimes Newz

Leave a Comment