22.5 C
Dehradun, IN
November 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पथरी में फैक्ट्री से निकाले गए श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर किया प्रदर्शन

हरिद्वार। अम्बुवाला की कंपनी के एचआर हेड ने आठ श्रमिकों को कंपनी से बाहर निकाल दिया। उनके समर्थन में आई महिलाओं ने फैक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने फैक्ट्री के अन्दर अभद्र व्यवहार और धक्का मुक्की करने का आरोप भी लगाया। अम्बुवाला की एक फैक्ट्री के एचआर हेड अशोक कुमार ने आठ श्रमिकों सोमपाल सैनी, तेजवीर सिंह, प्रवीण कुमार, रोहन, आशु शर्मा अक्षय चौहान, अजय कुमार, प्रशांत शर्मा आदि को बाहर निकाल दिया। इसके विरोध में फैक्ट्री में काम कर रही महिलाओं ने उनके साथ मिलकर गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। श्रमिकों ने बताया कई वर्षों से फैक्ट्री में ठेकेदारी प्रथा से कार्य कर रहे हैं। फैक्ट्री एचआर ने आज तक किसी भी श्रमिक को स्थाई नहीं किया है।

Related posts

शांतिकुंज में भारत सहित पाँच देशों के योग प्रशिक्षुओं ने किया योगाभ्यास  

Primetimes Newz

राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के सौजन्य से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, भिकियासैंण में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में प्रतिभाग

Primetimes Newz

Leave a Comment