Home उत्तराखंड जिलाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, गुणवत्ता, पोषण और समावेशी शिक्षा...

जिलाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, गुणवत्ता, पोषण और समावेशी शिक्षा पर दिया विशेष जोर

The District Magistrate reviewed the education system, placing special emphasis on quality, nutrition, and inclusive education.
The District Magistrate reviewed the education system, placing special emphasis on quality, nutrition, and inclusive education.

बागेश्वर(आरएनएस)। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने गुरुवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जनपद की शैक्षिक योजनाओं और विद्यालयों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में निरंतर सुधार के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैठक में समग्र शिक्षा, पीएम श्री, पीएम पोषण, मध्यान्ह भोजन योजना, विद्यालय अनुरक्षण अनुदान, बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा, परख, उल्लास एवं निपुण भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन की गुणवत्ता और पोषण स्तर की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त और जर्जर विद्यालय भवनों का सर्वे कर पुनर्निर्माण एवं मरम्मत के प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने को भी कहा। इसके अलावा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, नामांकन एवं छात्र उपस्थिति बढ़ाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, समावेशी शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह करनवाल, हिमांशु बिष्ट, कमलेश्वरी मेहता एवं जिला परियोजना अधिकारी मंजुलता यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।