Home उत्तराखंड दून में रेखा बंसल हत्याकांड का खुलासा, कर्मचारी ने की थी हत्या

दून में रेखा बंसल हत्याकांड का खुलासा, कर्मचारी ने की थी हत्या

Rekha Bansal murder case in Doon solved; employee committed the murder.
Rekha Bansal murder case in Doon solved; employee committed the murder.

देहरादून(आरएनएस)। रायपुर पुलिस ने रेखा बंसल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। बंसल परिवार की किताब की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया। वेतन नहीं मिलने पर आरोपी का वृद्धा से विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रमेंद्र डोबाल ने हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि 3 सितंबर को एमडीडीए कालोनी चंदर रोड निवासी 72 वर्षीय रेखा बंसल पत्नी दिनेश बंसल का शव कमरे में मिला था। उनके चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लिया था।जांच में पता चला कि रेखा बंसल के पति दिनेश बंसल की किताब की दुकान है। दुकान में काम करने वाला कर्मचारी विनीत कुमार पुत्र घपल्या लाल, निवासी मंजयाली नौगांव तहसील बडकोट थाना पुरोला, उत्तरकाशी दोपहर में घर आया था लेकिन इसके बाद से वह गायब है। पुलिस ने आरोपी को हिरसात में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। बताया कि आरोपी वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित था। घर पहुंचकर महिला से आरोपी का विवाद हुआ था। आरोपी ने कड़े से वृद्धा के मुंह पर हमला किया, फिर मुंह दबाया था जिसके बाद रेखा बंसल की मौत हो गई थी।