19 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद

Vehicle thief arrested, bike recovered

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी हुई बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि ऋषभ कुमार, निवासी डाकपत्थर ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बाइक लेहमन पुल बाबूगढ़ विकासनगर से चोरी हो गई। तहरीर के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित की गई। टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया और संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटाई। सीसीटीवी कैमरों से मिले संदिग्ध के फुटेज मुखबिर तंत्र को देकर उन्हें सक्रिय किया गया। रविवार रात को आरोपी फरदीन खान पुत्र मौहम्मद कासिम, निवासी मिस्सरवाला जगतपुरा माजरा हिमाचल प्रदेश को चेकिंग के दौरान कुल्हाल तिराहे से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts

मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद का सहयोग

Primetimes Newz

विधायक अरोड़ा ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

Primetimes Newz

पीडब्लू की लापरवाही से ठप्प हुई भाबर पेयजल योजना, 5 दिन से पानी को तरस रहे ग्रामीण

Primetimes Newz

Leave a Comment