21.6 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

केंद्रीय बजट में तीन नए एम्स का ऐलान: डॉ धन सिंह रावत

Three new AIIMS announced in the Union Budget Dr. Dhan Singh Rawat

फार्मा क्षेत्र को गति देगी बायोफार्म शक्ति योजना, दवा उत्पादन में होगी वृद्धि

देहरादून, 1 फरवरी 2026

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य व मेडिकल शिक्षा के लिये बड़े और ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं। देश में तीन नये एम्स की स्थापना, दो नये राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, तथा एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल संस्थानों की स्थापना का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये पाँच क्षेत्रीय मेडिकल हब विकसित किये जायेंगे, जो आधुनिक अस्पतालों, चिकित्सा शिक्षा एवं शोध सुविधाओं से युक्त इंटीग्रेटेड हेल्थ सेंटर्स के रूप में कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि डायबिटीज, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से निपटने के लिये बायोफार्मा शक्ति योजना की घोषणा की गई है, जिसके अंतर्गत देश में बायोलॉजिक्स व बायोसिमिलर दवाओं के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उपचार सस्ता और सुलभ हो सकेगा।
डॉ रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्रीय बजट के अनुरूप राज्य स्तर पर ठोस प्रस्ताव तैयार किये जाएँ, ताकि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य व फार्मा क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा सके।

Related posts

जातिवादी आग से खेल रहे हैं हरदा, ब्राह्मण प्रेम का नाटक ढोंग: भट्ट

Primetimes Newz

केदारनाथ धाम के पास लैंडिंग के वक्त हेलीकॉप्टर क्रैश

Primetimes Newz

जिला गंगा संरक्षण इकाई की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Primetimes Newz

Leave a Comment