20.2 C
Dehradun, IN
October 12, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भिकियासैंण में निःशुल्क तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ, पहले दिन 176 मरीजों ने उठाया लाभ

Three-day free specialist health camp inaugurated in Bhikiasain; 176 patients benefited on the first day.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में मंगलवार को निःशुल्क तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीश चन्द्र पंत अल्मोड़ा द्वारा किया गया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराना है।

शिविर के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

शिविर में जनरल फिजिशियन, कान-नाक-गला विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ एवं महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार किया गया। पहले दिन कुल 176 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें सामान्य रोगों के 72, कान-नाक-गला संबंधी 48, हड्डी रोग के 40, बाल रोग के 12 तथा नेत्र संबंधी रोगों के 4 मरीज पंजीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त सभी आवश्यक चिकित्सीय जांच एवं एक्स-रे की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमजद खान ने बताया कि यह विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर 07 जुलाई से 09 जुलाई 2026 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि 08 जुलाई को शिविर में जनरल फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ तथा कान-नाक-गला विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

Related posts

कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी परवेज कुरैशी और पुलिस के बीच नोकझोंक

Primetimes Newz

तकनीकी शिक्षा सचिव खुद करेंगे उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण : सिद्धार्थ अग्रवाल

Primetimes Newz

रसुवागढ़ी में फ्लैश फ्लड के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 400 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर

Primetimes Newz

Leave a Comment