18.8 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एनआई एक्ट का वारंटी हुआ गिरफ्तार 

Person arrested on warrant under NI Act.
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।देघाट पुलिस ने एनआई एक्ट मे शामिल वांरटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों का शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में थाना देघाट पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एनआई एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
      गिरफ्तार अभियुक्त यागेश जोशी पुत्र महेश चंद्र जोशी निवासी बसनल देघाट जनपद अल्मोड़ा है। वारंटी माननीय न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश के उपरांत उसे देघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे
अपर उपनिरीक्षक राजवीर सिंह,
हेड कांस्टेबल  मनोज पाण्डे,
कांस्टेबल उपेंद्र कुमार,
कांस्टेबल जितेंद्र सिंह शामिल रहे।

Related posts

वनाग्नि रोकथाम की रणनीति पर चर्चा की

Primetimes Newz

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Primetimes Newz

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवा जरूरी: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment