21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राज्यपाल ने किया राजभवन में वसंतोत्सव-2025 पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक का विमोचन

The Governor released two coffee table books based on Vasantotsav-2025 at Raj Bhavan

देहरादून।   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में वसंतोत्सव-2025 पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। पहली कॉफी टेबल बुक ‘‘फ्लावर ऑफ इकोनॉमिक ब्लूमः वसंतोत्सव- 2025‘‘ दून विश्वविद्यालय द्वारा एवं दूसरी कॉफी टेबल बुक ‘‘स्प्रिंग फेस्टिवल-2025’’ उद्यान विभाग द्वारा तैयार की गई है। इन पुस्तकों में वर्ष 2025 में राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव के बारे में उत्कृष्ट जानकारी के साथ-साथ फोटोग्राफ्स को सुंदर तरीके से दर्शाया गया है। राज्यपाल ने इन पुस्तकों में योगदान देने वाले कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने पुस्तक के प्रकाशन पर छात्रों, शिक्षकों एवं उद्यान विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह देखकर प्रसन्नता हुई कि कॉफी टेबल बुक में वसंतोत्सव के सौंदर्य, उल्लास और समरसता को अत्यंत सजीव रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में छात्रों द्वारा किए गए शोध, मौलिक लेखन और रचनात्मक प्रस्तुति ने इसे केवल एक दस्तावेज न बनाकर संवेदनाओं, स्मृतियों और सांस्कृतिक चेतना की अभिव्यक्ति बना दिया है।
उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग का योगदान केवल इस उत्सव के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि वह उत्तराखण्ड में फूलों की खेती, फलोत्पादन, सुगंधित पौधों के विस्तार, जैविक कृषि, मधुमक्खी पालन और पर्वतीय उद्यानिकी जैसे क्षेत्रों में सतत विकास हेतु प्रयासरत है। यह पुस्तक इन प्रयासों को जनमानस तक पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम बनेगी।
राज्यपाल ने कहा कि दून विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष की कॉफी टेबल बुक केवल एक सुंदर प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह शोध और रचनात्मक संवाद का माध्यम भी है। इस पुस्तक में छात्रों ने फूलों की खेती को एक संभावनाशील उद्योग के रूप में प्रस्तुत किया है, जो पर्वतीय क्षेत्रों में स्थायी आजीविका का आधार बन सकता है। उन्होंने इसके लिए मास कम्युनिकेशन विभाग के बच्चों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि ये कॉफी टेबल बुक्स, आने वाली पीढ़ियों के लिए न केवल जानकारी का भंडार होगी, बल्कि प्रेरणा की भी पुस्तक बनेगी। यह रचना भविष्य के विद्यार्थियों को यह बताएगी कि किस प्रकार कला, तकनीक, प्रकृति और शोध को एक साथ जोड़ा जा सकता है।
इस अवसर पर सचिव एस एन पांडेय, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. रतन कुमार, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. हर्ष डोभाल, अरुण पाण्डेय, दीपक पुरोहित सहित उद्यान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी और दून विश्वविद्यालय के छात्र मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने प्रगति मैदान नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयोजित उत्तराखंड दिवस में किया प्रतिभाग

Primetimes Newz

ऋषिकेश के गुलर में भारत का पहला ब्रिज-होटल खुला

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने  प्रदेश में संचालित विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा की

Primetimes Newz

Leave a Comment