24.3 C
Dehradun, IN
October 3, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

विकासखंड सल्ट की बालिका कबड्डी टीम ने जीता रजत पदक

The girls' kabaddi team from Salt Development Block won the silver medal.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।जनपद स्तर पर चल रही विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक बालिका कबड्डी टीम सल्ट ने रजत पदक जीता। वही फाइनल मैच में स्पाल्दे की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। प्राथमिक स्तर में मयंक ने लंबी कूद में स्वर्ण, निर्मला रावत ने लंबी कूद में कांस्य, शुभम भंडारी में रजत प्राप्त किया। जूनियर वर्ग बालिका लंबी कूद में योगिता ने रजत पदक प्राप्त किया। टीम प्रभारी के रूप में नागेंद्र चौहान, सुरेश जोशी, शिवकुमार, आनंद चौहान, वत्सला चौहान, मोहन सिंह व सुनील मंनराल ने बच्चों के साथ प्रतिभाग किया। राज्य स्तर हेतु मोहित ,शुभम, सोनाक्षी, अवनी और दिव्यांशी का चयन हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने सभी खेल प्रशिक्षकों को सफल प्रतिभा हेतु शुभकामनाएं दी है।

Related posts

सात माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मुख्यधारा में शामिल हुए 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक, पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट सेरेमनी

Primetimes Newz

भाजपा एससी मोर्चा ने प्रदेशभर में राहुल का पुतला दहन कर किया जबरदस्त प्रदर्शन!

Primetimes Newz

गोपेश्वर में 400 मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया

Primetimes Newz

Leave a Comment