16 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली SIR की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक

The Chief Electoral Officer held a review meeting regarding preparations for SIR.

– जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक में सीईओ ने दिए विस्तृत निर्देश
– ⁠फार्म 6,7 और 8 का दैनिक रुप से रिव्यू करें ईआरओ- सीईओ
– एक सप्ताह के भीतर बीएलए की दी सौंपे एएसडी  सूची सीईओ
देहरादून।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अन्तिम रुप देते हुए, मैपिंग में तेजी लाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि फार्म 6,7 और 8 का दैनिक रुप से अनिवार्य रिव्यू कर उनका निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर तैयार एएसडी   (ऐबसेंट, शिफ्टेड, डेथ) लिस्ट को राजनैतिक दलों के बीएलए को भी अनिवार्य रुप से साझा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में एएसडी  सूची सभी बूथ लेवल एजेंट्स को उपलब्ध करा दी जाए। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के गणना प्रपत्र के प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक एवं डिस्ट्रिव्यूशन प्लान की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में सभी जिलाधिकारी सम्बंधित नगर निगम क्षेत्रों के नगर आयुक्तों के साथ बैठक कर SIR के प्लान को और प्रभावी बनाए। इसके साथ ही बीएलओ के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और भी प्रभावी रुप से चलाया जाए।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से जुड़े रहे।

Related posts

अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

Primetimes Newz

मंत्री गणेश जोशी ने की रुद्रपुर में अमित शाह प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक

Primetimes Newz

सीएम धामी ने दी  मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात मुख्य सुरक्षा अधिकारी राकेश देवली को सेवानिवृत्त पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

Primetimes Newz

Leave a Comment