23.2 C
Dehradun, IN
November 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया 

Free health consultation camp organized by Panacea Superspeciality Hospital
देहरादून – 29 जून 2025- पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जेपी वेडिंग प्लेस, कैमरी दूधली रोड, देहरादून में आयोजित कि गई।  इस शिविर में 100 से अधिक स्थानीय लोगों ने अपना निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराया और दवाइयां प्राप्त की।  इस स्वास्थ्य शिविर में मुख्य सहयोगी के रूप में वीर गोर्खा कल्याण समिति ने अपना सहयोग दिया। इस निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर  में सभी वर्ग के लोगों ने भाग लिया एवं अपनी जांच करवाई।
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर हम विभिन्न जिलों में नियमित रूप से करवा रहे हैं ताकि लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ सके। खासकर बरसात की शुरुआती दिनों में मौसम के उतार-चढ़ाव से हर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती रहती है, शहर के नजदीक लोगों के पास अनेक सुविधाएं होती है परंतु शहर से दूर दराज के क्षेत्रों में जो लोग रहते हैं उन्हें उस तरह की सुविधा नहीं मिल पाती है, इसलिए हमारा उद्देश्य रहता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में हम निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वस्थ रहने में मदद करें। उन्होंने कहा अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य शिविर में आए हुए सभी लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए कूपन दिया गया है जिसमें ओपीडी बिल्कुल निशुल्क होगा,  वहीं वीर गोरख कल्याण समिति की ओर से स्वास्थ्य शिविर में आए हुए सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया गया जो कि हमारे लिए एक गर्व की बात है,  मैं वीर गोरख कल्याण समिति को इस सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।
इस शिविर में पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कि ओर से  डॉ. आर सी रावत, डॉक्टर प्रकाश, डॉक्टर भूमिका, शफीहाद, मनोज, विवेक, कीर्ति, धीरज, तन्नु , गौरव कांत जायसवाल एवं वीर गोरख कल्याण समिति की ओर से अध्यक्ष कमल थापा, महासचिव विशाल थापा एवं कोषाध्यक्ष टेकू थापा मौजूद रहे।

Related posts

न्यूगो ने भारत के हरित परिवहन आंदोलन को गति देने के लिए अपने कोच-कैप्टन को कौशल प्रशिक्षण दिया

Primetimes Newz

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

Primetimes Newz

Leave a Comment