20.3 C
Dehradun, IN
September 28, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

गोर्खा समाज के महिला एकता समिति रायपुर द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन

Teej festival organized by Gorkha Samaj's Women's Unity Committee Raipur

देहरादून – 31 अगस्त 2025- महिला एकता समिति रायपुर के गोर्खा समाज द्वारा तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। यह कार्यक्रम अभिनंदन वेडिंग पॉइंट रांझावाला रायपुर में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसमें मुख्य रूप से उमेश शर्मा काऊ विधायक रायपुर विधानसभा, अध्यक्षा बिनु गुरुंग, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक बोहरा, पूर्व प्रधान रायपुर कुलदीप थापा, रायपुर शाखा अध्यक्ष कुशल बोहरा ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में लोकगीत एवं नृत्य के विभिन्न प्रस्तुतियां हुई एवं तीज प्रिंस, तीज क्वीन जैसे डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। गोर्खा समुदाय में यह तीज महोत्सव बहुत धूमधाम से हर वर्ष मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु एवं जन्म जन्मांतर पति प्रेम हेतु पूर्ण निर्जला व्रत रखकर मानती है। यह महोत्सव गोरखा समुदाय की महिलाओं के लिए एक महान धार्मिक अनुष्ठानिक पर्व एवं अति लोकप्रिय उत्सव है।

कार्यक्रम में आशु थापा, सरिता गुरुंग, शशि थापा, रेनू बोहरा, अनीता बोहरा, जीत थापा, किम्मी राणा, सुनीता राणा, लक्ष्मी पांडे, उर्मिला थापा, कुलदीप थापा, हरिहर पांडे एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे वही कार्यक्रम में महिला सम्मान भी दिया गया जिसमें प्रमिला थापा, शम्मा थापा एवं शीतल छेत्री शामिल रही।

Related posts

पटेलनगर में गैस सिलेंडर फटने से 5 झुलसे, तीन बच्चे भी शामिल

Primetimes Newz

नीति आयोग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का डाटा पोर्टल पर समय से फीड किया जाए : जिलाधिकारी

Primetimes Newz

फेडरेशन द्वारा खुदरा व्यापारियों के तमाम मुद्दों को लेकर केन्द्रीय मंत्री कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज़ व कानून एवं न्याय मंत्री से वार्ता रू श्री राजेश्वर प्रसाद पैन्यूलीए फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रवक्ता व कोषाध्यक्

Primetimes Newz

Leave a Comment