21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सीडीओ अभिनव शाह ने किया अमित ग्राम गुमानीवाला में  ड्रेनेज कार्यों का स्थलीय  निरीक्षण, कार्य प्रगति बढाने के निर्देश दिए

CDO Abhinav Shah did on-site inspection of drainage works in Amit village Gumanivala, gave instructions to increase the progress of work

– ड्रेनेज कार्यों की डीएम स्वंय कर रहें मॉनिटिरिंग
– डीएम के सख्त निर्देश; जलभराव की शिकायतों को हल्के में न लें अधिकारीः
देहरादून।  जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अमित ग्राम गुमानीवाला में लोनिवि द्वारा किये जा रहे ड्रेनेज कार्यों का स्थलीय  निरीक्षण कर कार्य प्रगति बढाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी  विगत दिवस ऋषिकेश में जलभराव समस्या के समाधान को अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे, तथा लोनिवि को बजट की स्वीकृति प्रदान करते हुए तत्काल कार्य प्रारम्भ कराने को निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ह्यूम पाइप ड्रेनेज की सफाई व अलाइमेंट कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए जिससे इस बरसात में में जनसामान्य को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े। उन्होंने कहा इन कार्यों की जिलाधिकारी निरंतर मॉनिटिरिंग कर रहें है, कार्यों में लापरवाही क्षम्य नही होगी।  लोनिवि के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करते हुए जलभराव की समस्या करने के निर्देश दिए गए
जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव का समाधान करना है,  इसके  लिए लोनिवि को  तत्काल खुदाई कर जलभराव के मुख्य कारक गुमानीवाला  चौक ह्यूम पाइप ड्रेनेज की सफाई तथा अलाइमेंट कार्य को तत्काल करने के निर्देश दिए थे, जिसके लिए फंड की स्वीकृति जिलाधिकारी ने मौके पर ही जारी की। डीएम के लोक निर्माण के अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा कि जनमानस, महिला, बुजुर्ग,बच्चों को  जलमग्न नहीं रहने दे सकते।  उन्होंने अधिकारियों को किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव समाधान करने के निर्देश दिए थे, जिसके फल स्वरुप जल भराव से निकासी का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
ऋषिकेश शहर में बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या पर जिलाधिकारी ने जल निगम को पानी निकासी के लिए ठोस प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।गुमानीवाला अमित ग्राम के पास नाली चौक होने की समस्या का निस्तारण पानी निकासी के लिए पूर्व में बिछाई गए ह्यूम पाइप को निकाल कर उसका एलाइनमेंट ठीक करने को निर्देशित किया गया जिसके क्रम कार्य चल रहा है।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एंव अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बिडोली विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास

Primetimes Newz

पीएनबी ने 1.25 करोड़ रूपये की दुर्घटना बीमा योजना के लिए एससीसीएल से किया करार

Primetimes Newz

Leave a Comment