23.3 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित

Special seminar organized in Hawalbagh under the water conservation campaign.

अल्मोड़ा।  विकासखंड हवालबाग सभागार में बुधवार को जल संरक्षण अभियान-2026 के तहत जल उत्सव सप्ताह के अवसर पर विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भूजल स्तर बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जल बचाने के प्रति जागरूक करने तथा इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और वर्षा जल का संचयन भविष्य की आवश्यकता है, जिसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यक्रम के दौरान आर.एस. कनवाल ने तालाबों, पोखरों, नदियों और जलाशयों की सफाई, वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण तथा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र नयाल ने नलों को खुला न छोड़ने, पानी के अनावश्यक उपयोग को रोकने तथा वर्षा जल संग्रहण के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। अन्य वक्ताओं ने ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के उपयोग से जल बचत के तरीकों पर चर्चा की। गोष्ठी में खंड विकास अधिकारी संतोष सेठी, सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश कनवाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र पांडे, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र नयाल सहित अनेक ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा विकासखंड के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

चार धाम यात्रा 2026 के पहले चार महीनों में चारों धामों में 10 लाख से अधिक कंटेनर वापस किए गए

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

Primetimes Newz

केदारनाथ में फिर हादसा: हेलिकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री बाल-बाल बचे

Primetimes Newz

Leave a Comment