25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया

Chief Secretary Radha Raturi inaugurated the Physiotherapy Centre at Uttarakhand Secretariat.

देहरादून। मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिवालय के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए हुए मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से अधिकाधिक कार्यरत कार्मिक लाभान्वित होंगे। सचिवालय कार्मिकों को ससमय कार्यस्थल पर ही बेहतरीन फिजियोथैरेपी सुविधा उपलब्ध करवाने का यह प्रयास प्रशंसनीय  है। मुख्य सचिव ने इस पहल के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की सराहना की।
इस अवसर पर सचिव डॉ आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ०  सुनिता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ आशुतोष स्याणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज शर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ विमलेश जोशी, डा० रविन्द्र सिंह राणा, उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के सभी पदाधिकारी एवं सचिवालय के कार्मिक मौजूद रहे।

Related posts

मुख्य सचिव ने लिया रजत जयंती समारोह के दौरान होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा  

Primetimes Newz

देहरादून के जीएमएस रोड पर एक्सक्लूसिव ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उद्घाटन

Primetimes Newz

दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ का आयोजन: मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

Leave a Comment