23.3 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

Science Exhibition organised at Edify World School, Dehradun

देहरादून- 14 फरवरी 2026- एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 138 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में अतिथि के रूप में अभिभावकगण, विद्यालय के निदेशक महोदय एवं प्रधानाचार्या महोदया उपस्थित रहे।

इस प्रदर्शनी में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित कार्यशील मॉडल प्रदर्शित किए गए। अभिभावक अपने बच्चों के साथ बड़ी संख्या में प्रदर्शनी देखने आए और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए कार्यशील मॉडलों तथा उनके भविष्यगत उपयोगों को जानकर अत्यंत प्रभावित हुए। विद्यार्थियों ने प्रत्येक मॉडल को पूरे आत्मविश्वास के साथ समझाया तथा आगंतुकों के प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।

विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की गई, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ा। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ तथा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो यह सुनिश्चित किया गया।

Related posts

वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ  खुले श्रद्धालुओं के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

Primetimes Newz

उत्तराखंड के दो IAS अधिकारी डॉ राघव लंगर ओर ज्योति यादव को मिला भारत सरकार में जॉइंट सेक्रेट्री का स्तर

Primetimes Newz

फंड्सइंडिया ने पहली बार सिक्योर्ड एनसीडी के ज़रिए 446 मिलियन रुपये की राशि जुटाई

Primetimes Newz

Leave a Comment