20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल

रुद्रपुर।  कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष राजेश पासी गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने भाजपा में शामिल हुए लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। गुरुवार को राजेश पासी ने विधायक अरोरा के कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। इस दौरान विधायक ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए लोग भाजपा की रीति-नीतियों को आगे बढ़ाते हुए और मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस दौरान श्रवण गुप्ता, संदीप गुप्ता, मोनू कुमार, विपिन कुमार, सुरेश सिंह, चंदन नेगी, उज्जवल, सुधाकर दुबे, पीयूष शुक्ला, राजू श्रीवास्तव, सोनू मंडल, सतीश पासी, राजेश राय, सूरज गुप्ता, विनय पासी, सुनील यादव, सूरज पाल, राजू कबीरा, अमरनाथ, रामवतार, हुकुम सिंह, जतिन नेगी, विजय कुमार, राजेश भारती, शिवकुमार समेत कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा का कहना है कि राजेश पासी कांग्रेस में विगत तीन साल से निष्क्रिय थे। उनके किसी पार्टी में जाने से कांग्रेस को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है।

Related posts

एसओएस चिल्ड्रन्स विलेजेज इंडिया के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देशभर में समुदायों को किया जागरूक

Primetimes Newz

वेतन नहीं मिलने से नाराज वन कर्मी धरने पर डटे

Primetimes Newz

बद्री गाय के गोबर से महिलाओं ने बनाए आकर्षक दीये

Primetimes Newz

Leave a Comment