Home Blog Page 70

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नया ‘माय होंडा-इंडिया’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया

Honda Motorcycle & Scooter India launches new 'My Honda-India' mobile app

ग्राहक जुड़ाव को नए अंदाज़ में परिभाषित करने वाला वन-स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म

देहरादून – 22 सितम्बर 2025 : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI), जो भारत के सबसे पसंदीदा टू-व्हीलर ब्रांड्स में से एक है, ने अपने नए कस्टमर कनेक्ट प्लेटफ़ॉर्म “माय होंडा-इंडिया” मोबाइल ऐप के लॉन्च की घोषणा की। एक ऑल-इन-वन प्लेटफ़ॉर्म के रूप में डिज़ाइन किया गया यह इनोवेटिव ऐप एचएमएसआई के मौजूदा और नए ग्राहकों के जुड़ने के तरीके को बिल्कुल नया रूप देता है। यह ऐप पूरे ओनरशिप जर्नी के दौरान ग्राहकों को स्मूद, ट्रांसपेरेंट और एंगेजिंग डिजिटल एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

माय होंडा-इंडिया” ऐप का लॉन्च एचएमएसआई की ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्धता और हर चरण में सुविधा व इनोवेशन लाने के विज़न को दर्शाता है। यह ऐप होंडा वन आईडी से इंटीग्रेटेड है एक यूनिफ़ाइड डिजिटल आइडेंटिटी सिस्टम, जो ग्राहकों को सेल्स, सर्विस और ओनरशिप से जुड़ी सभी ज़रूरतों के लिए एक ही प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराता है। अब माय होंडा-इंडिया के ज़रिए ग्राहक होंडा के पूरे टू-व्हीलर पोर्टफ़ोलियो को एक्सप्लोर कर सकते हैं, प्रोडक्ट से जुड़ी पूछताछ कर सकते हैं, मॉडल्स की तुलना कर सकते हैं, टेस्ट राइड बुक कर सकते हैं, फ़ाइनेंस ऑप्शंस देख सकते हैं और लेटेस्ट अपडेट्स व नोटिफ़िकेशन्स पा सकते हैं।

खरीदारी के चरण से आगे बढ़ते हुए, यह ऐप ग्राहकों को उनकी ओनरशिप जर्नी मैनेज करने की सुविधा भी देता है। इसमें डिजिटल ओनर मैनुअल, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, सर्विस अपॉइंटमेंट बुकिंग, रियल टाइम सर्विस ट्रैकिंग और सर्विस हिस्ट्री एक्सेस जैसे फ़ीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहक पार्ट्स और एक्सेसरीज़ इंक्वायरी, स्मार्ट वर्कशॉप सपोर्ट और सेल्स व सर्विस ज़रूरतों के लिए इंस्टैंट रिमाइंडर्स का लाभ भी उठा सकते हैं।

अपनी बहुमुखी सुविधाओं को और आगे बढ़ाते हुए, माय होंडा-इंडिया ऐप लोकेशन-आधारित सर्विसेज भी प्रदान करता है, जैसे नज़दीकी होंडा ऑथराइज़्ड डीलरशिप्स और पेट्रोल पंप खोजने की सुविधा। साथ ही यह ग्राहकों को एचएमएसआई की सेफ़्टी, हेल्थ और एन्वायरनमेंट पहल, फेस्टिव ग्रीटिंग्स, ऑफ़र्स और रोचक अपडेट्स से भी जोड़ता है। यह ऑल-इन-वन प्लेटफ़ॉर्म न केवल ग्राहकों की सुविधा बढ़ाता है, बल्कि पर्सनलाइज़्ड कम्युनिकेशन, तेज़ रिस्पॉन्स टाइम और एक समान ब्रांड अनुभव देकर कस्टमर रिलेशनशिप को भी मजबूत करता है

घोषणा पर बोलते हुए, श्री योगेश माथुर, डायरेक्टर, सेल्स और मार्केटिंग, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने कहा: “हम नए माय होंडा-इंडिया मोबाइल ऐप को लॉन्च करके बेहद उत्साहित हैं। ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता ने हमें इस रिवॉल्यूशनरी ऐप को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। यह न केवल पूरी तरह ट्रांसपेरेंट होगा बल्कि ग्राहकों को एक आसान और सुविधाजनक अनुभव भी देगा।

अपने अनेक फ़ीचर्स के साथ, माय होंडा-इंडिया ऐप ग्राहकों को सही निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा, ब्रांड से जुड़े रहने में मदद करेगा और हर चरण पर पर्सनलाइज़्ड एंगेजमेंट का अनुभव देगा। हमें पूरा विश्वास है कि यह ऐप ग्राहकों के लिए डिजिटल सुविधा को नए मायनों में परिभाषित करेगा और ब्रांड पर उनके भरोसे को और मज़बूत करेगा। आज के दौर में जहां डिजिटल टचप्वॉइंट्स ग्राहक अनुभव को आकार दे रहे हैं, यह पहल हमें अपने ग्राहकों की और बेहतर व नज़दीकी सेवा करने में मदद करेगी।

माय होंडा-इंडिया मोबाइल ऐप अब एंड्रॉयड डिवाइसेज़ के लिए गूगल प्ले स्टोर और iOS प्लेटफ़ॉर्म्स के लिए एप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
Link to download MyHonda-India mobile application:

Apple App Store: https://apps.apple.com/in/app/myhonda-india/id6742017440
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hmsi.myhondaindia

विंज़ो ने लॉन्च की दुनिया की पहली ग्लोबल शॉर्ट ड्रामा चैम्पियनशिप, भारत की स्टोरीटैलिंग को विश्वस्तरीय मंच पर मजबूती से स्थापित किया

Winzo launches world's first Global Short Drama Championship, firmly establishing Indian storytelling on a global platform
Winzo launches world's first Global Short Drama Championship, firmly establishing Indian storytelling on a global platform

देहरादून| भारत का सबसे बड़ा घरेलू इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्ट प्लेटफॉर्म विंजो, जो 15 भाषाओं में ईस्पोर्ट्स एवं सोशल फोर्मेट्स में 100 से अधिक प्रतिस्पर्धी गेम्स उपलब्ध कराता है, और जिसके समृद्ध प्लेटफॉर्म के साथ 250 मिलियन यूज़र्स जुड़े हुए हैं, ने आज विंज़ो शॉर्ट ड्रामा चैम्पियनशिप के लॉन्च की घोषणा की है। अपनी तरह की पहली यह विश्वस्तरीय प्रतियोगिता माइक्रोड्रामा क्रिएटर्स को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगी तथा उन्हें विश्वस्तरीय दर्शकों के साथ जुड़ने का मौका देगी।

 

इस प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोडक्शन डील्स पाने तथा प्रोजेक्ट की शुरूआत के लिए 100 फीसदी स्पॉन्सरशिप हासिल करने का मौका मिलेगा, साथ ही वे कंपनी के नए लॉन्च किए गए माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म विंज़ो टीवी के ओरिजिनल कंटेंट को प्रोड्यूस करने के लिए दीर्घकालिक साझेदारियां भी कर सकेंगे। आर्थिक प्रोत्साहन के अलावा प्रतिभागियों को विंज़ो के 250 मिलियन विश्वस्तरीय दर्शकों के साथ जुड़ने तथा मुख्य आयोजनों के लिए विज़िबिलिटी पाने का अवसर भी मिलेगा। प्रस्तुतियों का मूल्यांकन स्टोरीटैलिंग की क्षमता एवं प्रमाणिकता के आधार पर किया जाएगा, और अंतिम विजेताओं का चयन ऑडियन्स एंगेजमेन्ट मेट्रिक्स के ज़रिए होगा। इसके अलावा विंज़ो उनकी कहानियों को मुख्य आयोजनों में दर्शाने तथा उनके कंटेंट को प्लग-एंड-ब्रॉडकास्ट करने के लिए उनके साथ साझेदारी भी करेगा।

‘विंज़ो में हमारा मानना है  कि भारत की सांस्कृतिक पूंजी इसका सबसे बड़ा निर्यात संसाधन है। हमने विंज़ो को ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है, जो क्रिएटर्स को पहले गेमिंग में और अब स्टोरीटैलिंग में भी अवसर प्रदान करता है। भारत के पास अपना प्रतिभा, कला और विश्वस्तरीय ड्रामा का नेतृत्व करने की क्षमता है। हम इन यूज़र्स को मंच एवं टूल्स उपलब्ध कराकर, उन्हें दर्शकों के साथ जोड़कर सशक्त बनाना चाहते हैं।’विंज़ो के सह-संस्थापक, पावन नंदा ने कहा।

विंज़ो गेम्स से लेकर स्टोरी तक, भारत से लेकर दुनिया तक 2018 में अपनी शुरूआत के बाद से विंजो इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्ट में अग्रणी रहा है तथा डेवलपर्स एवं क्रिएटर्स को सैंकड़ों यूज़र्स के साथ जोड़ने में सक्षम बना रहा है। भारत, ब्राज़ील एवं यूएस में 250 मिलियन से अधिक यूज़र्स तथा 100 से अधिक गेम्स के पोर्टफोलियो के साथ, विंज़ो विश्वस्तरीय क्रिएटर्स के लिए भरोसेमंद लॉन्चपैड के रूप में उभरा है और भारत के डिजिटल  एंटरटेनमेन्ट एक्सपोर्ट्स का चेहरा बन चुका है।

 

24 अगस्त 2025 को विंज़ो टीवी के लॉन्च के साथ कंपनी ने गेम्स के दायरे से बढ़कर स्टोरीज तक अपना पैमाना बढ़ाया है और स्थानीय भाषाओं, मोबाइल-फर्स्ट एंटरटेनमेन्ट के नए फोर्मेट की ओर विस्तार किया है। विंज़ो शॉर्ट ड्रामा चैम्पियनशिप दुनिया में माइक्रोड्रामा कंटेंट की सबसे बड़ी लाइब्रेरी (देश-विदेश से प्राप्त की गई) बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विंज़ो शॉर्ट ड्रामा चैम्पियनशिप को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह क्रिएटर्स को उनके विज़न को साकार करने, ग्लोबल विज़िबिलिटी प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है, उन्हें भारत की अगली बड़ी सांस्कृतिक निर्यात की कहानी लिखने का मौका देती है।

 

सभी ऐप्लीकेशन्स www.winzotv.com के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। विंज़ो प्रोडक्शन हाउसेज़ एवं कंटेंट क्रिएटर्स को भी साझेदारी के लिए तथा 250 मिलियन यूज़र्स के साथ जुड़ने, तथा 15 भाषाओं में कंटेंट का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित करता है। वे पार्टनर्स जो इस पहल के साथ जुड़ना चाहते हैं वे partnerships@winzogames.com पर विंज़ो से जुड़ सकते हैं।

नकल माफिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजी यूथ कांग्रेस  

Youth Congress roared against the copying mafia and the state government.
Youth Congress roared against the copying mafia and the state government.

–  प्रदर्शन कर सरकार पर युवाओं का भविष्य बेचने का आरोप  लगाया
विकासनगर।  यूथ कांग्रेस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कालसी गेट पर प्रदेश सरकार और नकल माफिया के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार पर युवाओं का भविष्य बेचने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश सरकार नकल माफिया को संरक्षण दे रही है, जिसके चलते भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार युवाओं के सपनों को बेचकर अपनी झोली भरने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी हाकम सिंह भाजपा से जुड़ा हुआ है। उसे भाजपा के कई बड़े नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है। सरकार का खौफ नहीं होने के कारण इस बार भी उसने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा से पूर्व कई अभ्यर्थियों से संपर्क साधा है, जिससे इस परीक्षा पर भी सवालिया निशान लग गए हैं। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले हाकम सिंह की गिरफ्तारी कर सरकार ने खुद को पाक साफ साबित करने के लिए की है, जबकि इस बात की पूरी आशंका है कि गिरफ्तारी से पहले युवाओं के भविष्य का सौदा किया जा चुका होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी के साथ सांठ गांठ का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि भर्ती परीक्षा प्रक्रिया शुरू होते ही आखिर उस पर नजर क्यों नहीं रखी गई। आरोपी के मोबाइल में अभ्यर्थियों के फोन नंबर मिलने के बाद गिरफ्तारी के लिए परीक्षा से एक दिन पहले तक का इंतजार क्यों किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने जानबूझकर मुख्य आरोपी को भर्ती परीक्षा से एक दिन पहले तक खुला घूमने दिया, जिससे कि वह परीक्षा को प्रभावित कर सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं के भविष्य का सौदा करने वालों को युवा और उनके अभिभावक कभी माफ नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सूरज तोमर, अजीत, अरुण चौहान, ऋषभ, रोहित चौहान, दिनेश, मनीष, शमशेर सिंह, अर्जुन, संजय कुमार, अजीत, जसपाल, राहुल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने की जी.एस.टी. की नई दरों और स्वदेशी अभियान पर जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक

The Chief Minister held a review meeting with public representatives on the new GST rates and the Swadeshi campaign.
The Chief Minister held a review meeting with public representatives on the new GST rates and the Swadeshi campaign.

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 सितंबर से देशभर में जी.एस.टी. की नई दरें प्रभावी होंगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दरों का लाभ आम जनता और व्यापारिक समुदाय तक तीव्रता से पहुँचे, इसके लिए प्रदेश में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे 22 से 29 सितम्बर तक अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करें। इस दौरान प्रभारी मंत्री अपने-अपने जनपदों में तथा विधायकगण अपनी विधानसभाओं में अभियान का नेतृत्व करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जी.एस.टी. की संशोधित दरों से प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी तथा वोकल फ़ॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल की दिशा में राज्य को गति प्रदान होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज और जी.आई. टैग प्राप्त 27 उत्पाद, एक जनपद दो उत्पाद योजना तथा अन्य स्थानीय हस्तशिल्प और कृषि उत्पाद को नए कर ढांचे से बढ़ावा मिलेगा। इससे स्वरोज़गार के अवसर बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने में सहयोग मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों एवं निकायों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं और नगर निकायों के स्तर पर बैठकों का आयोजन हो, जिसमें ग्रामीणों और शहरी क्षेत्र में लोगों को विस्तृत जानकारी दी जाए। साथ ही उद्योग विभाग को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि जी.आई. टैग वाले उत्पादों और एक जनपद दो उत्पाद योजना को और अधिक सशक्त तथा बाज़ारोन्मुख बनाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जागरूकता अभियान केवल प्रचार तक सीमित न रहे बल्कि इसमें आमजन की सहभागिता और जनभागीदारी भी सुनिश्चित हो। इसके लिए नुक्कड़ नाटकों, लोकगीतों तथा अन्य सांस्कृतिक माध्यमों का उपयोग किया जाएगा, जिससे संदेश लोगों तक सहज और प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने कहा कि मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का भी उपयोग कर आम नागरिकों और व्यवसायियों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जी.एस.टी. की नई दरें लागू होने के बाद न केवल व्यापार सुगमता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि उपभोक्ताओं और उत्पादकों दोनों को इसका लाभ प्राप्त होगा। इससे स्थानीय स्तर पर उत्पादकता और विपणन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आएगी और छोटे-छोटे उद्यमी भी राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजार से जुड़ सकेंगे।
बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से यह अपेक्षा व्यक्त की कि वे स्वयं इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और इसे जन अभियान का स्वरूप दें। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की आर्थिक शक्ति को बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जी.एस.टी की नई दरों से आमजन और व्यवसायियों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
बैठक में राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत,  रेखा आर्या, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘नमो युवा रन’ का मुख्यमंत्री ने  किया फ्लैग ऑफ

The Chief Minister flagged off the 'Namo Yuva Run' organised under the 'Seva Pakhwada' programme.
The Chief Minister flagged off the 'Namo Yuva Run' organised under the 'Seva Pakhwada' programme.

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को घंटाघर, देहरादून में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘नमो युवा रन’ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों के साथ दौड़ में सम्मिलित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नमो युवा रन’ केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को नई दिशा और व्यापक जनभागीदारी प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की प्रेरणा से देशभर में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को नई गति मिल रही है और ‘सेवा पखवाड़ा’ के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सकारात्मक योगदान देने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की ऊर्जा राष्ट्रहित में और अधिक सार्थक होती है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कार्यक्रम के संयोजक विपुल मैदोली सह संयोजक देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड में पहली बार होगा आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन

Adi Kailash Ultra Marathon to be held for the first time in Uttarakhand
Adi Kailash Ultra Marathon to be held for the first time in Uttarakhand

– सीएम ने किया अल्ट्रा मैराथन प्रोमो रन का फ्लैग ऑफ
देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास से 2 नवंबर 2025 को प्रस्तावित आदि कैलाश परिक्रमा रन (अल्ट्रा मैराथन) प्रोमो रन का फ्लैग ऑफ किया और लोगो का अनावरण किया। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 02 नवंबर 2025 को गूंजी गांव से आदि कैलाश मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साहसिक और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करने और नशा मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को पूर्ण करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह अल्ट्रा मैराथन 10,300 से 15,000 फीट ऊंचाई पर होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 02 नवंबर 2025 को व्यास घाटी में आदि कैलाश मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास, पलायन की समस्या के निराकरण, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने और पर्यटन इन्फ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए बनाई गई वाईब्रेंट विलेज योजना को बढ़ावा देने के लिए भी यह मैराथन काफी कारगर साबित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मैराथन न केवल खेल प्रतियोगिता है, बल्कि सीमावर्ती लोगों को सम्मान, स्थानीय पहचान तथा होम-स्टे एवं पर्यटन क्षेत्र में स्थायी रोजगार के अवसर सृजित करने का सशक्त माध्यम भी है। आयोजन से राज्य की प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
रविवार को आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन मैराथन में प्रदेशभर के बच्चों, युवाओं एवं अन्य सभी आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया। मैराथन का समापन उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् कार्यालय में सम्पन्न हुआ।
सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने कहा कि 10 किलोमीटर दूरी की इस दौड़ प्रतियोगिता के शीर्ष 3 विजेताओं को 2 नवंबर 2025 को गुंजी, पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली आदि कैलाश मैराथन में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। इस आयोजन की पाँच श्रेणियाँ – 60 किमी (अल्ट्रा रन), 42 किमी (फुल मैराथन), 21 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी रन एवं 5 किमी रन – रहेंगी, जिसमें देशभर के एथलीट प्रतिभाग करेंगे। सचिव पर्यटन ने कहा कि इस मैराथन के सफल आयोजन के बाद जून 2026 में अगले मैराथन का आयोजन माणा-नीति क्षेत्र में प्रस्तावित है। व्यास और नीति घाटी में आयोजित होने वाली मैराथन में विजेताओं के लिए कुल ₹50 लाख की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल,अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रूहेला, पूजा गर्ब्याल एवं प्रतिभागी मौजूद थे।

ओडिसी इलेक्ट्रिक ने दोगुनी की मौजूदगी: सिर्फ एक साल में पहुँची करीब 300 पिनकोड तक

Odyssey Electric doubles its presence Reaches nearly 300 pin codes in just one year
देहरादून – 21 सितंबर 2025: भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार की अग्रणी कंपनी ओडिसी इलेक्ट्रिक ने सिर्फ 12 महीनों में अपनी रिटेल मौजूदगी को दोगुना कर लिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में 150 से अधिक शहरों से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही तक लगभग 300 पिनकोड तक अपनी पहुँच बना ली है। यह विस्तार ओडिसी इलेक्ट्रिक की पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को आम बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और इसे देश के प्रमुख ईवी टू-व्‍हीलर ब्रांड्स में मज़बूत स्थान दिलाता है।
ओडिसी इलेक्ट्रिक आज 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मौजूद है। इसमें बड़े शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहर भी शामिल हैं। इस बढ़ते नेटवर्क से ग्राहकों को इलेक्ट्रिक गाडि़यों तक आसान पहुँच, बेहतर सर्विस और कंपनी के स्‍कूटरों को तेजी से अपनाने में मदद मिलती है। खासकर ऐसे समय में जब देश का ईवी उद्योग साल दर साल तिहाई अंकों में वृद्धि कर रहा है।
इस विस्तार के तहत, कंपनी ने हाल ही में ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में नए डीलरशिप जोड़े हैं। हर नया आउटलेट ओडिसी इलेक्ट्रिक का पूरा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पेश करता है, जिसमें शहरी यात्रियों और पहली बार ईवी लेने वालों के लिए लो-स्पीड और हाई-स्पीड दोनों वैरिएंट्स उपलब्ध हैं।
इस उपलब्धि पर ओडिसी इलेक्ट्रिक के सीईओ श्री नेमिन वोरा ने कहा, “ओडिसी इलेक्ट्रिक का लक्ष्य देश के हर हिस्‍से में मौजूद सभी लोगों तक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को पहुंचाना है। पिछले साल 150 शहरों से अब करीब 300 पिनकोड तक पहुँचना हमारे लिए गर्व की बात है। यह हमारे ग्राहकों के भरोसे और हमारे नेटवर्क पार्टनर्स की ताकत को दर्शाता है। इतनी तेज़ी से बढ़ते हुए हम न सिर्फ ईवी की बढ़ती मांग को पूरा कर पा रहे हैं, बल्कि एक मजबूत सर्विस और सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर भी बना रहे हैं, जिस पर लोग भरोसा कर सकें।”
विस्तार की मुख्य झलकियाँ:
वित्‍त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही तक पूरे भारत में 300 पिनकोड (वित्‍त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के 150+ से बढ़कर)
25 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में मौजूदगी, टियर-2 और टियर-3 शहरों तक अच्‍छी पहुंच
केवल पिछली तिमाही में ही 20+ नए डीलरशिप की शुरुआत
विभिन्न उपभोक्ता ज़रूरतों के लिए हाई-स्पीड और लो-स्पीड ईवी पोर्टफोलियो
यह उपलब्धि ऐसे समय में हासिल की गइ्र है जब भारत में सरकारी नीतियों, ईंधन की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता से प्रेरित होकर इलेक्ट्रिक गाडि़यों को अपनाने की रफ़्तार तेज़ हो रही है। मज़बूत रिटेल नेटवर्क के साथ-साथ ओडिसी इलेक्ट्रिक ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कदम बढ़ाए हैं और नेपाल, पेरू, फ़िलीपीन्स और अफ्रीकी देशों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का अपना अलग महत्व है:  रीना जोशी

Healthy Women Empowered Family Campaign has its own importance Reena Joshi
Healthy Women Empowered Family Campaign has its own importance Reena Joshi

– राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की सीईओ ने सभी आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों से की स्वास्थ्य पखवाड़े में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील
– इडोर कैंप लगाने वाले अस्पतालों को कैंप तिथि पर निःशुल्क देनी होंगी सभी सेवाएं
– कहा, शिविर की तिथि व स्थान का प्रचार जरूर करें, स्थानीय जनप्रतिनधियों का भी सहयोग लें
देहरादून।   राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने सभी आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने इस अभियान को मानव सेवा का बेहतर अवसर बताया।
प्राधिकरण में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पताल प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का अपना अलग महत्व है। प्रत्येक अस्पताल को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वास्थ्य पखवाड़े में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। कहा कि कार्यक्रम का मानवीय पक्ष देखते सभी अस्पताल अपने शिविरों की तिथि व स्थान तय कर लें। और कार्यक्रम संपंन होने पर उसकी कंटेट व फोटो डिटेल पोर्टल पर अपलोड कर दें ताकि सनद रहे। कहा कि शिविर से पूर्व तिथि व स्थान का प्रचार भी करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम का लाभ उठा सकें। बेहतरी के लिए शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें।
बैठक में कुछ अस्पतालों ने अपने परिसर में ही कैंप आयोजन की बात कही तो इस पर सीईओ ने कहा कि यदि कोई अस्पताल इंडोर शिविर का आयोजन करता है तो इस बात का खास जाएगा कि उस दिवस सारी व्यवस्थाएं फ्री करनी होंगी। उन्होंने आउटडोर कैंप को बेहतर बताया।
सीईओ ने दूर दराज में कैंप लगाने को प्राथमिकता देने की बात कही। अस्पताल प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत लगने वाले शिविर की प्राथमिकताओं, तौर तरीकों व समन्वय के बारे में समझाया गया।
इस मौके पर एसएचए के निदेशक वित्त अभिषेक कुमार, निदेशक प्रशासन डा डीपी जोशी, निदेशक क्लेम डा सरेाज नैथानी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा दिनेश चंद्र समेत इंद्रेश, कैलाश उमेगा, बूलूनी अस्पताल, पनेसिया हॉस्पिटल, जोशी हास्पिटल, सुनंदा, कृष्णा मेडिकल, विभूति, सुरभि के प्रतिनिधि व प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम बने निक्षय मित्र, टीबी मरीज को गोद लेकर संभाला पोषण का जिम्मा

DM becomes Nikshay Mitra, adopts TB patient and takes charge of his nutrition
DM becomes Nikshay Mitra, adopts TB patient and takes charge of his nutrition

– टीबी मरीज को प्रदान की पोषण किट, उपचार से ठीक होने तक करेंगे देखभाल
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने निक्षय मित्र बनकर टीबी से ग्रसित देहरादून टर्नर रोड निवासी महिला को गोद लिया और उसके इलाज और पोषण की पूरी जिम्मेदारी ली। इसके तहत जिलाधिकारी ने शनिवार को महिला को पोषण किट प्रदान की। टीबी उन्मूलन के लिए उपचार से ठीक होने तक आगामी 06 माह तक महिला को मुफ्त इलाज और पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। टीबी का इलाज संभव है। यदि सही समय पर उपचार और दवाओं का सेवन किया जाए और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए तो क्षय रोगी स्वस्थ हो जाते है। जिलाधिकारी ने कहा कि निक्षय पोषण योजना के तहत सरकार की ओर से टीबी मरीजों को पोषण हेतु 01 हजार प्रतिमाह की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के  नंदानगर क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा  लिया

The Chief Minister took stock of the damage caused by the disaster in Nandanagar area of ​​Chamoli district.
The Chief Minister took stock of the damage caused by the disaster in Nandanagar area of ​​Chamoli district.

– प्रभावितों का दुःख साझा करते हुए हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
– अधिकारियों को निर्देश – राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यों में न रहे कोई कसर
– मृतकों के परिजनों को प्रदान की 5-5 लाख के सहायता राशि
देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहत कार्याे की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुक़सान का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि के चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित कुंतारी लगा फाली और कुंतारी लगा सरपाणी का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसबारा और मोखमल्ला गांवों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा से नुकसान एवं राहत कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से भेंट कर कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावितों की साथ खड़ी है। प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-जीवन को जल्द सामान्य करने के लिए राहत एवं बुनियादी सुविधाओं की बहाली के कार्यों को पूरी क्षमता व तत्परता से संचालित करने में निरंतर जुटे रहें। प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल की सुचारू आपूर्ति और सभी क्षेत्रों तक सड़क संपर्क बहाल करने के काम को प्राथकिता से पूरा किया जाय। इस दौरान जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने आपदा से हुए नुकसान तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। अब तक 12 घायल व्यक्तियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है, जिनमें से 01 घायल व्यक्ति को एम्स ऋषिकेश तथा 11 घायलों को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर भेजा गया। कुंतरी लगा फाली, सरपाणी, धुर्मा, सेरा एवं मोख में लगभग 45 भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा 15 गौशालाएं भी नष्ट हुई हैं, वहीं इन क्षेत्रों में 08 पशु मृत एवं 40 पशु लापता बताए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में विस्तृत सर्वेक्षण का कार्य गतिमान है। प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री, आश्रय, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम चमोली आर.के.पाण्डेय सहित जनपद के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler