Home Blog Page 633

कांग्रेस शासन काल में शुरू हुई सड़कों का लोकार्पण कर ही भाजपा सरकार: प्रीतम

07.01.2022

चकराता के दौरे पर आए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर प्रदेश विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ ही जौनसार बावर में शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर जो काम कांग्रेस सरकार ने शुरू किए थे, वो पिछले पांच साल में ठप पड़े हुए हैं।
नेता प्रतिपक्ष गुरुवार को साहिया में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साहिया में पॉलीटेक्निक खोला था, लेकिन पांच साल में भाजपा सरकार इस संस्थान में कोई नया ट्रेड शुरू नहीं कर पाई है। कहा कि जिन सड़कों का लोकार्पण भाजपा सरकार कर रही है, उनका निर्माण कार्य कांग्रेस शासन काल में शुरू हुआ था। यही हाल पूरे प्रदेश का है। प्रदेश में इन दिनों उन्हीं योजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है, जिनका निर्माण कार्य कांग्रेस शासन काल भी शुरू हो चुका था। कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी दर सबसे अधिक है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में नाकाम साबित हुई है। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान आठ सौ किसान शहीद हुए लेकिन प्रधानमंत्री ने संवेदना तक व्यक्त नहीं की। बताया कि बुधवार को पंजाब की रैली में जनता के नहीं पहुंचने पर प्रधानमंत्री को वापस जाना पड़ा। पूरे पंजाब में प्रधानमंत्री का विरोध हो रहा है। देहरादून की रैली में भी जब प्रधानमंत्री का मंच से संबोधन शुरू हुआ तो लोग वापस लौटने लग गए थे। अच्छे दिनों का वादा दिखाने वाली सरकार के शासन काल में अब जनता कह रही है कि हमें हमारे पुराने दिन लौटा दीजिए। जन सभा के दौरान खत विशायल के तीस परिवारों समेत कई अन्य लोगों के कांग्रेस में शामिल होने दावा कांग्रेस की ओर से किया गया। इस दौरान कालसी ब्लॉक अध्यक्ष अजय नेगी, अभिषेक सिंह, राजेंद्र शाह, दीवान सिंह तोमर, उमा दत्त जोशी, अमन अरोड़ा, विक्रम तोमर, विरेंद्र चौहान, माया सिंह, टीकम राणा, शूरवीर चौहान, रणवीर राय, सुभाष भाटी, श्याम दत्त, मन्ना सिंह, परमानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से लिया चुनावी तैयारियों का जायजा

07.01.2022

विधान चुनाव में कांग्रेस के प्रचार को धार देने के लिए विकासनगर में पार्टी के तीन को-ऑर्डिनेटर पहुंच चुके हैं। गुरुवार को तीनों को-ऑर्डिनेटर ने तिलक भवन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अब तक की तैयारियों का जायजा लिया। गुरुवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए को-ऑर्डिनेटर हरीश यादव ने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। कार्यकर्ताओं को जीत का अंतर बढ़ाने का लक्ष्य रखना होगा। कहा कि प्रदेश के साथ ही देशभर में इन दिनों भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा के खिलाफ पैदा हुए आक्रोश को प्रदेश सरकार के खिलाफ माहौल में तब्दील करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही जनता के सामने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां भी पहुंचानी होगी। हरी किशन जिंदल ने कहा कि पछुवादून की दोनों ही विधान सभाओं में भी जनता सरकार से नाखुश है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम करने की सलाह दी। इस दौरान रूपेश, पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर, शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, कुंवर पाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कमल किशोर, बलजीत सिंह, विपुल जैन, संजय जैन, सदाकत अली जैदी, रोहित पुंडीर, शशि चौहान, रेखा रमोला आदि मौजूद रहे। तिलक भवन में तीनों पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में कांग्रेस की आपसी गुटबाजी खुलकर सामने आई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर और पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात के समर्थकों में तीखी नोकझोंक हुई। दोनों के ही समर्थक पर्यवेक्षकों के सामने अपने-अपने नेता को टिकट का प्रबल दावेदार साबित करने पर तुले हुए थे। इस दौरान कई बार दोनों के ही समर्थक काफी उग्र हो गए, जिसके बाद पर्यवेक्षकों ने बैठक स्थगित कर दोनों के समर्थकों से अलग अलग वार्ता करने का निर्णय लिया। बैठक में पर्यवेक्षकों के सामने कार्यकर्ताओं की आपसी गुटबाजी से कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की पोल भी खुल कर सामने आ गई है। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि पार्टी के लोकतंत्र के अनुसार सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी बात पर्यवेक्षकों के सामने रखी है, इस दौरान कुछ कार्यकर्ता अपनी बात रखते हुए आवेश में आ गए, लेकिन इसमें गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। पार्टी की ओर से जिसे भी टिकट दिया जाएगा, उसके लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।

कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

07.01.2022

सहसपुर विधान के गांवों में गुरुवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर फीडबैक लिया। इस तरह से पर्यवेक्षक स्थानीय स्तर पर चुनाव की जमीनी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पछुवादून में भी पर्यवेक्षक तैनात कर दिए गए हैं। पार्टी का लक्ष्य इस बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज होना है। इसके लिए जमीनी तौर पर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को सहसपुर विधानसभा के पर्यवेक्षक हनुमान, हंसराज, सुरेश रवि ने गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया। बताया कि पार्टी मतदान से पहले बूथ स्तर तक संगठन और प्रचार प्रसार अभियान को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए प्रत्येक विधान सभा में जिताऊ प्रत्याशी के नामों पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेंश चंद्र, नीरज, प्रवीण, सुरेश, आलम, अल्ला रक्खा, कालूराम आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

07.01.2022

फिरोजपुर पंजाब में पीएम नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। गुरुवार को दीन दयाल चौक पर भाजपा जिला महामंत्री श्याम ढेक के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम का पंजाब में दौरे में वहां की सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक की है। जिससे उनके काफिले को रोका गया। कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि मामले में जांच होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, देश दीपक पंत, बलवंत गिरी,भाजपा महिला जिलाध्यक्ष निर्मला अधिकारी, मंजू पुनेठा, देवेंद्र अधिकारी,मोहित पांडेय, मनीष फर्त्याल, नरेश फर्त्याल, गिरीश करायत आदि मौजूद रहे।

भाजपा ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

07.01.2022

पजिटिलानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की शह पर प्रधानमंत्री की जान जोखिम में डाली गई। प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश पंजाब सरकार की ओर से की गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी पंजाब सरकार पर देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र शर्मा, गीता राम, कुंदन सिंह, अतर सिंह, विक्की तोमर, सियाराम, भवान सिंह, ध्यान सिंह आदि शामिल रहे।

कांग्रेस के कार्यक्रम में सुरक्षा की बड़ी चूक, चाकू लेकर मंच पर पहुंचा युवक

07.01.2022

उधमसिंह नगर के काशीपुर में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चूक हुई है। जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम हरीश रावत के कार्यक्रम में एक शख्स मंच पर चाकू लेकर पहुंच गया। इससे पहले शख्स कुछ करता, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना काशीपुर में कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण अभियान के खत्म होने के बाद की है.गुरुवार को काशीपुर में सदस्यता ग्रहण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरीश रावत ने शिरकत की। इस बीच जनसभा समाप्त होने के बाद अचानक एक शख्स चाकू लेकर मंच पर चढ़ गया। तभी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शख्स को पकड़कर चाकू कब्जे में लिया और शख्स को पुलिस के हवाले किया.हरीश रावत के मंच पर चाकू लेकर पहुंचा शख्स.शख्स के गले पर लाल गमछाः जो शख्स चाकू लेकर मंच पर चढ़ा उसके गले में लाल गमछा था। साथ ही माइक से जय श्रीराम के नारे लगा रहा था। लेकिन तभी यूथ कांग्रेस के काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी ने माइक बंद कर दिया। इसके बाद शख्स ने अचानक बड़ा चाकू निकाल लिया और जय श्री राम नहीं बोलने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। यूथ कांग्रेस के काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी ने बताया कि शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्रभात साहनी का कहना है कि यह प्रशासन की भारी चूक है। अगर कांग्रेस के किसी भी नेता को कोई नुकसान होता तो उसका जिम्मेदार कौन होता। उन्होंने कहा कि शख्स का साफ तौर पर कहना था कि जय श्रीराम के नारे लगाओ नहीं तो सबको मार दूंगा। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि शख्स के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं ने संभाली “अस्पताल बचाओ आंदोलन“ की कमान

07.01.2022

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला कोई कंपनी के हाथों से मुक्ति दिलाने के कमान अब उत्तराखंड क्रांति दल तथा स्थानीय ग्रामीणों ने अपने हाथ में ले ली है। पिछले 44 दिन से चल रहे आंदोलन का परिणाम अभी भी लंबित देखकर आंदोलन से जुड़ी महिलाएं और उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा के पदाधिकारी आक्रोशित हो गए हैं। पिछले दिनों यह महिलाएं अस्पताल की छत पर ही चढ गई थी, वहां से उनको किसी तरीके से अनुबंध को निरस्त कराने का आश्वासन देकर नीचे उतारा गया तो फिर संस्तुति के अनुसार अनुबंध निरस्त न होने पर महिलाएं देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के आवास पर ही धरना देकर बैठ गई थी। वहां पर भी पुलिस बल के समझाने और स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव आर एस देव द्वारा फोन पर जल्दी ही अनुबंध निरस्त कराने के निर्देश दिए जाने के आश्वासन के बाद महिलाएं किसी तरह से वापस लौटने को राजी हुई और अब महिलाओं ने पूरे आंदोलन की कमान अपने हाथ में ले ली है।
लोकायुक्त आंदोलन के संयोजक परमानंद बलोदी द्वारा 5 दिन के अनशन के बाद उन्हें उठा लिया गया तो फिर उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा की संगठन मंत्री सरोज रावत आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। आज उनके अनशन का दूसरा दिन था। उनके साथ आंदोलन में महिलाओं की एक पूरी टीम 24 घंटे तैनात हैं। अनशन के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी जांच के लिए पहुंची और उनका वजन, सुगर, बीपी तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। आंदोलन के समर्थन मे आज मनीष शर्मा, अनूप उनियाल, पिंकी थपलियाल, विनोद कोठियाल, आदिल, अजय कुमार, गुरदीप सिंह, टॉमस मेसी, न्यूटन आस्तीन, कमलेश पाल, कैप्टन सविता श्रीवास्तव, चंपा देवी, रमेश उनियाल, विमला देवी, किरण देवी, शशिबाला, लक्ष्मी देवी, पूनम भंडारी तथा महिमानंद आदि शामिल थे।

सीएम धामी और केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने संयुक्त रूप से किया उत्तरकाशी में 111 करोड़ 14 लाख की धनराशि की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास

07.01.2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व  राजनाथ सिंह  ने संयुक्त रूप से उत्तरकाशी स्थित जोशियाड़ा ग्राउण्ड में गढ़वाल मण्डल की विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह में जनपद की कुल रूपये 111 करोड़ 14 लाख की धनराशि की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें रूपये 47 करोड़ 5 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 64 करोड़ 9 लाख की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खराब मौसम होने के बावजूद भी विशाल जनसमूह की उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनता का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि विजय संकल्प यात्रा तभी सफल होगी जब हम सब कदम से कदम मिलाकर चलेगें । उन्होनें कहा कि विजय संकल्प यात्रा कोई निजि यात्रा नहीं है अपितु उत्तराखण्ड की सामूहिक यात्रा है। इस यात्रा का आयोजन राज्य के विकास की गति को ज्यादा तेज बढ़ाने के लिए किया गया है ताकि जनता का आर्शीवाद एवं समर्थन हमारी सरकार को मिल सके और हम राज्य के विकास के लिए आगे भी कार्य कर सके। उन्होनें कहा कि हम काम करना चाहते है । उत्तराखण्ड राज्य को आगे ले जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि मुझे मुख्य सेवक के रूप में राज्य की सेवा करने के लिए जितना भी समय मिला है। मैनें अपने समय को जनता के लिए समर्पित किया है। मेरे द्वारा जनहित में लगातार कई फैसले लिए गए। मेरे द्वारा मात्र फैसले ही नहीं लिए गये बल्कि अधिकांश फैसलों एवं घोषणाओं के शासनादेश भी किए गये व वित्त की स्वीकृति दी गयी । उन्होनें कहा कि मेरे द्वारा चाहे आशा कार्यकत्री हों, चाहे भोजन माता हों, चाहे पीआरडी हों, चाहे उपनल कर्मचारी हों, चाहे राज्य आन्दोलनकारी हों या खिलाड़ियों से सम्बन्धित नई खेल नीति का मामला हों हमने सभी के लिए शासनादेश निकाले हैं। उन्होनें कहा कि हमारे द्वारा रिक्त 24 हजार सरकारी पदों को भरने का भी फैसला लिया गया जिसके तहत अधिकांश रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही गतिमान है। हमारे द्वारा जन शिकायतों एवं समस्याओं के तेजी से निदान को प्राथामिकता दी गयी व कार्य शीघ्रता से हों इसके लिए सरलीकरण की प्रक्रिया को अपनाया गया, जिसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गयी । उन्होनें कहा कि हमने छात्र-छात्राओं के हित में भी महत्वपूर्ण फैसले लिए। प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन वर्तमान में निःशुल्क किए गए हैं। मैनें अपनी पूर्व घोषणा के तहत 10वीं, 12वी, व उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को मुफ्त टेबलेट देने की प्रक्रिया के तहत रूपये 12 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में डालने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस लक्ष्य के साथ कार्य कर रहे है कि जब हमारा राज्य 25 वर्ष का होगा तब हमारा राज्य देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा
इस अवसर पर सीएम धामी ने कई घोषणाएं की जिनमें पौराणिक एंव ऐतिहासिक रामलीला मैदान को मिनी स्टेडियम बनाये जाने, मुख्य बाजार काली कमली धर्मशाला से गंगोत्री तक गंगा किनारे सुन्दर आस्था पथ का निर्माण किये जाने, तांबाखाणी सुरंग का सौन्दर्यीकरण किये जाने, गाजणा क्षेत्र में मोबाईल नेटवर्क की समस्या को दूर किये जाने व सीमान्त क्षेत्र कमद तक रोडवेज की बस चलाये जाने, मां गंगा के मायके मुखवा-जांगला एवं मुखवा मारकण्डेय तक सड़क निर्माण किये जाने, नेताला स्थित जीएनएम/एएनएम सेन्टर को महिला विकास व महिला उद्यमिता के लिए विकसित किये जाने, बौन गांव स्थित इंजीनियरिंग कालेज के भवन को क्षेत्रवासियों से वार्ता कर सदुपयोग में लाये जाने, धनारी में दिगथौल-पंचाणगांव मोटर मार्ग से राइका भटवाड़ी तक मोटर मार्ग निर्माण किये जाने तथा प्राचीन आस्था केन्द्र श्री शक्ति एवं विष्वनाथ मन्दिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने की घोषणा शामिल है मुख्यमंत्री धामी द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राज्य में आगमन पर आभार भी व्यक्त किया गया ।
रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री  धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि धामी ने अपनी 6 महीने की कार्यावधि में करिश्माई काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि कोई मुख्यमंत्री 6 महीने में इतने कार्य कर सकता है । मुख्यमंत्री धामी ने केवल घोषणाएं ही नहीं की हैं बल्कि उन पर अमल भी किया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रति हम लोगों के दिल में सम्मान है क्योंकि इस राज्य के सैनिकों ने देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार की साढ़े सात वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर देश का सम्मान बढ़ा है । वर्तमान समय में अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर हमारे देश को केवल गम्भीरता पूर्वक सुना ही नहीं जाता अपितु विश्व द्वारा उस पर अमल भी किया जाता है । उन्होनें कहा कि विजय संकल्प यात्रा इस उद्देश्य के साथ आयोजित की गयी है कि हम आगे उत्तराखण्ड राज्य के लिए क्या करना चाहते हैं । उन्होनें कहा कि हम उत्तराखण्ड राज्य को एक आदर्श राज्य बनना चाहते हैं । यह तभी सम्भव है जब उत्तराखण्ड की जनता का समर्थन एंव आशीर्वाद उत्तराखण्ड राज्य की सरकार को मिलेगा ।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भटृ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, टिहरी सांसद  माला राज्यलक्ष्मी शाह, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत व अन्य गणमान्य उपस्थित थे

उत्तराखंड में कोरोना के 630 नए केस, देहरादून में 268 केस

07.01.2022

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 630 मामले सामने आये। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज देहरादून में 268, हरिद्वार में 119 और ननीताल में 85 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन 3 जिलों के हाल बेहद खराब हैं। खासतौर पर देहरादून कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है। इसके अलावा पौड़ी के हालात भी ठीक नहीं हैं। पौड़ी में आज 72, उतरकाशी में 11, टिहरी में 04, बागेश्वर में 01, नैनीताल में 85,अल्मोड़ा में 18, पिथौरागढ़ में 04, उधमसिंह नगर में 35, रुद्रप्रयाग में 00, चंपावत में 08 और चमोली में 05 लोग पॉजिटव मिले हैं। दुखद बात ये है कि आज कोरोना से मरने वालों की संख्या 03 हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 347098। अब तक उत्तराखंड मे 331756 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही अभी भी उत्तराखंड में 1425 केस एक्टिव बाकी हैं। ऐसे में अब बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आपको बता दें कि देहरादून में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना ने हर तरफ कोहराम मचा दिया है।

गौला नदी का बहाव आबादी की ओर से हटाने की मांग

06.01.2022

बिन्दुखत्ता क्षेत्र में गौला नदी के बहाव को आबादी की ओर से हटाने की मांग को लेकर भाकपा माले ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। एडीएम को ज्ञापन देकर मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को कैंप कार्यालय पहुंचे किसान नेता बहादुर सिंह जंगी ने बताया कि गौला नदी ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र में काफी तबाही मचाई थी। उफनाई हुई गौला नदी ने बिन्दुखत्ता के इन्द्रानगर, रावतनगर, खुरियाखत्ता क्षेत्र में आबादी की ओर रूख किया और एकड़ों जमीन गौला नदी में समा गई। सबसे ज्यादा नुकसान इन्द्रानगर क्षेत्र में होने के कारण प्रशासन ने इन्द्रानगर क्षेत्र में पानी के बहाव को आबादी से हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई थी। रावतनगर क्षेत्र में भी गौला नदी ने बहुत बड़े क्षेत्र का कटान किया लेकिन क्षेत्रवासियों द्वारा बार-बार मांग करने पर भी गौला नदी का रूख मोड़ने की कोई कार्यवाही प्रशासन की ओर से नहीं की गई। रावतनगर (शिशमाणी) क्षेत्र में भी दर्जनों ग्रामीणों की जमीन गौला में समा गई थी। इस क्षेत्र में गौला नदी में हमेशा पानी रहता है और धीरे-धीरे ग्रामीणों की जमीन को काट रहा है। यदि एक भारी बारिश और आती है तो गौला नदी का पानी कुछ घरों को भी लील सकता है। माले नेता डॉ कैलाश पांडे ने कहा कि गौला नदी ने किसानों की कई एकड़ कृषि भूमि को काट दिया है। लेकिन शासन प्रशासन बारिश के कुछ दिनों में सक्रियता दिखाने की औपचारिकता पूरी करने के अलावा कुछ नहीं करता है। उन्होंने कहा कि बरसात का इंतजार करने के बजाय अविलंब तौर पर पक्के तटबंध बनाए जाएं।इसके साथ ही बौड़ खत्ता, खमारी खत्ता, टीला खत्ता के वन गुर्जरों को सोलर लाइट, कोटाबाग और रामनगर ब्लॉकों के खत्तावासियों के परिवार रजिस्टर बनाए जाने की मांग उठायी। अपर जिलाधिकारी के अलावा प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी व उपजिलाधिकारी के सामने भी मामला उठाया गया है। इस दौरान गुलाम मुस्तफा, याकूब, इरशाद, बशीर, फिरोजुद्दीन, अब्दुल रहमान आदि शामिल रहे।

Congress submitted a memorandum to SP City regarding traffic arrangements.

अपनी शादी के लिए दून पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव

0
देहरादून।  स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव गुरुवार को अपनी शादी समारोह के लिए दून पहुंच गए हैं। वह कुछ देर रायपुर स्थित सरबजीत कंपलेक्स हाथी...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler