Home Blog Page 632

21 सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया

08.01.2022

निवर्तमान जिपं सदस्य देवयानी  सिंह ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कुल 21 सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया। इनमें 12 सड़कें लोनिवि लक्सर व नौ लोनिवि रुड़की को बनानी हैं। राज्य सेक्टर से करीब नौ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने पिछले दिनों क्षेत्र की करीब तीस सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इनमें से 21 सड़कों के निर्माण को शासन ने हाल ही में राज्य योजना से स्वीकृति दी थी। शनिवार को उनकी पत्नी देवयानी सिंह ने खानपुर के जोगावाला, दाबकी खेड़ा, गिद्धावाली, बालावाली, भारूवाला, टांडा जलालपुर, पासापुर, खेड़ी खुर्द, चंदपुरी कलां, भारूवाला, तुगलपुर, तुगलपुर खालसा, ब्राहमणवाला, धर्मुपुर, अकौढा औरंगजेबपुर तथा ढंडेरा, नगला इमरती, लंढौरा में सड़कों के निर्माण का शिलान्यास कर दिया। उन्होंने दावा किया कि खानपुर की जनता ने उन्हें विधायक चुना तो वे और भी अधिक लगन के साथ क्षेत्र का विकास कराएंगी। इस दौरान उनके साथ दिव्य प्रताप सिंह, प्रधान विरेंद्र सिंह, सचिन चौधरी, अर्जुन सिंह, सुंदर चौधरी, संजय प्रधान, जोगेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

डीएम ने लिया अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा

08.01.2022

प्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए चमोली के स्वास्थ्य महकमे और प्रशासन व पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण कर कोविड-19 व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोविड मरीजों के लिए बनाए गए कोविड वार्ड, आईसीयू बेड तथा बाल रोग वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने चिकित्सालय में आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जीवन रक्षक दवाईयां, मास्क, सेनेटाइजर एवं ऑक्सीजन सिलेंडर इत्यादि पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए।

फोन पर फिरौती की मांग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

07.01.2022

तमंचे, कारतूस, बाईक, मोबाईल फोन बरामद
हरिद्वार।  पचास लाख रूपए की फिरौती मांगने ओर जान से मारने की धमकी देने के मामले का खुलासा करते हुए बहादराबाद पुलिस व सीआईयू टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, दो बाईक, चार मोबाइ्रल फोन बरामद हुए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रूपए नकद ईनाम देने की घोषणा की है।
पत्रकारों के समक्ष मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीते साल सितम्बर में ग्राम अहमदपुर ग्रन्ट निवासी सुरेन्द्र सिंह ने 50 लाख की फिरौती दिए जाने के लिए धमकी भरा फोन आने तथा ना देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद मामले के खुलासे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व सीआईयू टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने जिन नंबरों से फिरौती की मांग तथा धमकी दी जा रही है, की जांच की तो पता चला कि सभी नम्बर वर्चुअल निकले। फोन नम्बरों की कॉल डिटेल के माध्यम से घटना का अनावरण किया जाना कठिन हो गया। सीआईयू द्वारा गहनता से इसका विश्लेषण किया गया तो पाया कि धमकी देने वाली कॉल इन्टरनेशनल कॉल है तथा जिस विदेशी कम्पनी के माध्यम से कॉल की जाती थी, वह कम्पनी भारत में प्रतिबन्धित है। जिस कारण से इन्टरनेशल कॉलर की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। गहनता से जानकारी जुटाने व सर्विलान्स किए जाने पर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की जानकारी प्राप्त हुई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर बहादराबाद पुलिस सीआईयू टीम ने चार आरोपियों परीक्षित उर्फ प्रिंस पुत्र रामपाल शर्मा, मंजीत पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी, विनीत पुत्र स्वपन कुमार निवासी ग्राम भारोदा थाना दौराला मेरठ उ.प्र. हाल निवासी दक्ष इन्कलेव कालोनी सराय रोड कोतवाली ज्वालापुर व शेरखान पुत्र इमरान निवासी सरकडी थाना गंगनहर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने फिरौती मांगने तथा धमकी देने में संलिप्ता कबूल करते हुए बताया कि उनके साथ आलम पुत्र इमरान निवासी सरकडी थाना गंगनहर हाल पता सउदी अरब भी शामिल था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस में कई मामले दर्ज हैं।
एसएसपी ने बताया कि इस प्रकार की घटना उत्तराखण्ड में पहली बार हुई है, जिसका अनावरण करना उत्तराखण्ड पुलिस के लिए एक चुनौती थी। इस प्रकार की घटना का पहली बार खुलासा सीआईयू एवं बहाराबाद पुलिस द्वारा किया गया है।
पुलिस टीम में बहाराबाद थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान, एसएसआई गजेन्द्र सिंह रावत, एसआई अकरम, एसआई हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल बलवीर चौहान, मुकेश नेगी, अमित भट्ट, दिनेश चौहान, सीआईयू प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसआई रणजीत सिंह तोमर, एसआई जहांगीर अली, हेडकांस्टेबल सुन्दर लाल, कांस्टेबल विवेक यादव, हरवीर सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह, उमेश कुमार, पदम सिंह, अजय कुमार, वसीम अकरम, मनोज कुमार, नितिन, महीपाल आदि शामिल रहे।

यूकेडी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने किए पदाधिकारी मनोनीत

07.01.2022

सुमित अरोरा महानगर अध्यक्ष व आदेश मारवाड़ी शहर अध्यक्ष मनोनीत
हरिद्वार।  उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने सुमित अरोरा को महानगर अध्यक्ष एवं हरिद्वार से विधानसभा चुनाव लड़ चुके आदेश मारवाड़ी को शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है। सुभाष घाट पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित के संचालन में हुई यूकेडी की बैठक की बैठक में पदाधिकारियों के मनोयन की घोषणा करते हुए काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखण्ड को कर्ज के जाल में फंसा दिया है। राज्य के युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूकेडी पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगा। चुनाव में जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को सबक सिखाएगी। यूकेडी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डीडी जोशी ने कहा कि जिन उम्मीदों को लेकर जनता ने अलग राज्य के लिए संघर्ष किया। भाजपा और कांग्रेस उन मुद्दों को पूरी तरह बिसरा दिया है। सरिता पुरोहित ने कहा कि उत्तराखण्ड क्रांति दल ही राज्य के लोगों की अपेक्षा के अनुरूप विकास कर सकता है। जिला प्रभारी बृजवीर चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के बीच पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वाशिष्ठ, जिला अध्यक्ष बलसिंह सैनी, पानसिंह रावत, केन्द्रीय अनुशासन समिति अध्यक्ष डीडी जोशी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जिला महामंत्री तरुण जोशी, जसवंत सिंह बिष्ट, दिनेश पाण्डेय, गोकुल रावत आदि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के काफिले को रोकना निंदनीय: मनव्वर कुरैशी

07.01.2022

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि चुनाव में हार को देखकर पंजाब सरकार घबरा गयी है। रैली करने पंजाब जा रहे पीएम मोदी के काफिले को सोची समझे तरीके से रोका गया। जो कि बेहद निंदनीय है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और इसमें जो भी शामिल हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रैस को जारी बयान में मनव्वर कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस घबरा गयी है। जिस प्रकार पंजाब में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को रोका गया। उससे कांग्रेस घबराहट साफ दिखायी दे रही है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के आगामी चुनाव में वहां की जनता कांग्रेस को जवाब देगी। लोकतांत्रिक तरीकों को पंजाब सरकार नहीं मानती है। इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा। प्रधानमंत्री के काफिले को रोकना पंजाब सरकार की नैतिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की नीतियों को समझ चुकी है। निश्चित तौर जनता चुनाव में जवाब देगी।

पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

07.01.2022

कोरोना के नए मामले सामने के बाद पौड़ी जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुरुवार को पुलिस ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में जागरूकता निकाली। इस दौरान लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई। उत्तराखंड में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है। एहतियात के तौर पर सरकार ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। गुरुवार को लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने पुलिस कर्मियों के साथ जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने और मास्क पहनने की अपील की। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोविड कर्फ्यू का रात्रि के समय सख्ती से पालन करवाया जायेगा। नियम का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

कांग्रेस ने किया मौन व्रत रख सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

07.01.2022

डोईवाला में गुरुवार को कांग्रेसियों ने गन्ना किसानों के भुगतान और गन्ना मूल्य पर प्रति कुंतल 10 रुपये बोनस देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मौन व्रत रखा। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गुरुवार को डोईवाला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद मौनव्रत रखा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गौरव सिंह ने कहा की गन्ना किसानों को भुगतान अबिलंब किया जाए। गन्ना मूल्य पर प्रति कुंतल 10 रुपये बोनस के रूप में किसानों को सरकार दें। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला को पीपीपी मोड से मुक्त कराने, सुसवा नदी पर बुल्लावाला से सतीवाला और झबरावाला से खैरी को जोड़ने वाले पुल का निर्माण शीघ्र कराने की मांग उठाई। चेताया मांगें पूरी न होने पर कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शनकारियों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक, गन्ना समिति चेयरमैन मनोज नौटियाल, सभासद भारत भूषण कौशल, गौरव मल्होत्रा, जसवंत सिंह, रणजीत सिंह, मोहम्मद अकरम, गोपाल शर्मा, राजवीर खत्री, राजेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, नईम, अहमद उस्समान अली, सोनिका, सोनी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

07.01.2022

भाजपा जिला इकाई ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। सीएम से इस्तीफे की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। इसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। सरकार की लापरवाही के चलते ही प्रदर्शनकारी वहां तक पहुंच गए। इस लापरवाही पर पंजाब के मुख्यमंत्री से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्य, मंडल अध्यक्ष रवि करायत, रमेश लाल साह, दयाल कांडपाल, प्रकाश साह मनोज ओली, रमेश तिवारी, हेमंत शाह आदि मौजूद रहे। उधर कपकोट में भी भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर गणेश सुरकाली, चम्पा देवी, सुंदर देव, नरेंद्र गड़िया, महेश गड़िया, राजा शाही, गणेश मर्तोलिया, राजू दानू, शेर सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, ललित पांड आदि मौजूद रहे।

विकासनगर अस्पताल में हो सकेंगे आंखों के ऑपरेशन

07.01.2022

उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) विकासनगर में अब आंखों के आपरेशन की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने जनता को नए साल के पहले सप्ताह में यह सौगात दी है। गुरुवार को विधायक मुन्ना चौहान ने आंखों के आपरेशन केलिए बनाए गए ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण किया। गुरुवार को विधायक ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय में जल्द ही मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों की तर्ज पर सभी पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए अस्पताल को ऑटो एनालाइजर मशीन मुहैया करा दी गई है। मशीन के संचालन के लिए इन दिनों कक्ष को व्यवस्थित किया जा रहा है। इसके लिए उप जिला चिकित्सालय के विस्तारीकरण के तहत डाकपत्थर में 13 करोड़ की लागत से नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। बताया कि आंखों के ऑपरेशन के लिए अस्पताल परिसर में स्थित ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन थिएटर की सुविधा मुहैया कराई गई है। ऑपरेशन थिएटर में सभी मॉर्डन उपकरण मुहैया करा दिए गए हैं। बताया कि करीब दो साल पहले उप जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई थी, लेकिन ओटी की सुविधा नहीं होने से यहां सिर्फ आंखों की ओपीडी ही संचालित हो रही थी। मरीजों को अभी तक आपरेशन के लिए देहरादून के अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। मरीजों की परेशानी को देखते हुए उप जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ओटी शुरू कर दी गई है। ओटी की सुविधा शुरू होने से पछुवादून, जौनसार बावर, टिहरी, उत्तरकाशी और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मरीजों को सुविधा मिलेगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, सीएमएस डा. विजय सिंह, डा. नरेंद्र चौहान, डा. महेंद्र सिंह राय, डा. अनुराग धनिक, रोशन नेगी आदि मौजूद रहे।

पीएम सुरक्षा में हुई चूक को बताया साजिश , पंजाब सरकार के खिलाफ गरजे भाजपाई

07.01.2022

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को प्रदेश सरकार की साजिश करार दिया। इस घटना से गुस्साए भाजपाइयों ने पछुवादून, जौनसार में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला आग के हवाले किया। गुरुवार को भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने बरोटीवाला चौक पर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया गया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक प्रदेश सरकार की साजिश थी। पीएम के काफिले को साजिश के तहत उस जगह पर रोका गया, जहां से कुछ ही दूरी पर पाकिस्तान की सीमा शुरू होती है। कहा कि सरकार को पहले से ही प्रधानमंत्री के दौरे की सूचना दी गई थी, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी बनती है। दूसरी ओर हरबर्टपुर मंडल कार्यकर्ताओं ने क्रांति चौक पर पंजाब सरकार का पुतला आग के हवाले किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक प्रदेश सरकार की साजिश थी। सड़क मार्ग से जाने पर सरकार सरकार ने साजिश के तहत सड़क जाम कराई। कहा कि प्रदेश सरकार को पहले से ही निर्धारित मार्ग का निरीक्षण कराना चाहिए। इस दौरान अनुज गुलेरिया, दिनेश कौशिक, सौरभ गुप्ता, राजेंद्र पटेल, संदीप चावला, धर्म सिंह सैनी, जितेंद्र कुमार, अमित डबराल, मोहित शर्मा, खजान नेगी आदि मौजूद रहे।
वहीं कालसी मंडल की ओर से कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कनिष्ठ उप प्रमुख रितेश ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बहुत बड़ा अपराध है। पंजाब सरकार को इसके लिए देश की जनता से माफी मांगते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी।

Congress submitted a memorandum to SP City regarding traffic arrangements.

अपनी शादी के लिए दून पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव

0
देहरादून।  स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव गुरुवार को अपनी शादी समारोह के लिए दून पहुंच गए हैं। वह कुछ देर रायपुर स्थित सरबजीत कंपलेक्स हाथी...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler