Home Blog Page 628

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के तमाम पदों से हटाया गया

13.01.2022

उत्तराखंड कांग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी ने दिया बड़ा झटका पार्टी के तमाम पदों से हटाया गया प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र लिखते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है आपको बता दें पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी नजर आ रही थी।

पीएम सुरक्षा में सेंध अचानक नहीं बल्कि एक प्रायोजित योजना थी : सीएम धामी

13.01.2022

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में जो चूक हुई पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, पंजाब दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध अचानक नहीं बल्कि एक प्रायोजित योजना थी। कांग्रेस आलाकमान देश को इसका जवाब दे। इसके अलावा उन्होंने कहा सेना के खिलाफ बोलना और पाक-चीन के एजेंडे को बढ़ावा देना कांग्रेस के डीएनए में है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ये बयान देहरादून में बीजेपी के स्लोगन लॉन्च कार्यक्रम में दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, जो भी प्रकरण पीएम के साथ हुआ उससे पंजाब की कांग्रेस सरकार पूरी तरह बेनकाब हुई है। ये लोकतंत्र का काला अध्याय है। आज पूरा देश कांग्रेस जवाब मांग रहा है। राष्ट्र नीति पर राजनीति करना कांग्रेस के डीएनएम में बस चुका है। ये लगातार ये ही काम करते रहे हैं। जिस तरह से कांग्रेस सेना के खिलाफ बोलती है, उससे ऐसा ही लगता है कि कांग्रेस आज राष्ट्रहित से घृणा करने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते सीएम धामी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कांग्रेस के युवराज चीन और पाकिस्तान के एंजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं, वो दोनों देशों के सुर से सुर मिला रहे हैं। एक व्यक्ति से नफरत करने के कारण ये कांग्रेस की आदत बन चुकी है।
बता दें कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में चार सदस्ययी कमेटी का गठन किया है। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने दूसरी जांच कमेटियों पर रोक लगा दी है। कोर्ट द्वारा गठित पैनल में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदु मल्होत्रा, राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक, पंजाब के सुरक्षा महानिदेशक और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल इसके सदस्य होंगे।

भाजपा का नया चुनावी स्लोगन लॉन्च किया…. “परवाह उत्तराखंड की करती है भाजपा…किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा”

13.01.2022

-एक मंच पर साथ नजर आए त्रिवेंद्र-तीरथ-धामी
देहरादून। आज देहरादून बीजेपी मुख्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक साथ पत्रकार वार्ता की।  उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी वहां मौजूद थे।  पार्टी का ये कदम सीधे तौर पर एकजुटता दिखाने की कोशिश माना जा रहा है।  लंबे समय बाद ऐसा पहली बार है जब पांच साल का कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री जो बदले गए हैं वो एक ही मंच पर नजर आए चुनाव की तारीख पास आने के साथ ही पार्टियों में खुद को बेस्ट साबित करने की होड़ लग गई है। जहां कांग्रेस की ओर से अनुभवी पूर्व सीएम हरीश रावत ने पूरी तरह से मोर्चा संभाला हुआ है तो बीजेपी की कमान युवा चेहरे के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों में है।  कांग्रेस ने जहां सीधे-सीधे बीजेपी काल के तीनों मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाकर ‘तीन तिगाड़ा-काम बिगाड़ा’ स्लोगन लॉन्च किया तो कांग्रेस के इसी कदम का जवाब देते हुए आज वही तीन मुख्यमंत्री एक साथ एक मंच पर आए और बीजेपी का नया चुनावी स्लोगन लॉन्च किया…’ परवाह उत्तराखंड की करती है भाजपा…किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा’।  सीएम धामी ने कहा कि उनके इस चुनावी नारे में उत्तराखंड की जनता की भावनाओं को रखा गया है।

कर्नल कोठियाल ने डोर टु डोर जाकर मांगा समर्थन

13.01.2022

गंगोत्री से आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी कायकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया। कर्नल कोठियाल ने लोगों से समर्थन की अपील की और कहा कि इस बार गंगोत्री से आप की जीत तय है। आप प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ने भटवाड़ी ब्लॉक के अठाली, मातली, लदाड़ी, कंसेण व जोशियाड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर गांवों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और भविष्य में प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। कर्नल कोठियाल ने कहा कि गांवों से पलायन रोकना और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे। मौके पर राजेंद्र बुटोला, दिनेश सेमवाल, पुष्पा चौहान आदि थे।

मतदान स्थलों का पुलिस ने निरीक्षण किया

12.01.2022

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। सीओ ने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि चुनाव के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। सीओ पंकज गैरोला ने अधीनस्थों को साथ लेकर नगर क्षेत्र के सभी मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। आने-जाने वाले रास्तों, वहां की व्यवस्थाओं को जांचा। साथ में यह भी देखा गया कि मौके पर पेयजल तथा शौचालय आदि की व्यवस्था है या नहीं।
सीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी मतदान स्थलों का निरीक्षण किया गया। जहां कहीं पर भी शौचालय या बिजली आदि की व्यवस्था नहीं है। इनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके साथ ही सभी स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था हो यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को सूचीबद्ध करने का कार्य पूरा हो चुका है। अब इन लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों के खिलाफ धारा 110 जी के तहत तथा कुछ के खिलाफ गुंडा ऐक्ट तथा सीआरपीसी की अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ शहर चौकी प्रभारी मनोज कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

12.01.2022

पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जैसे ही पुलिस की गश्त सिरचंदी गांव के समीप पहुंची तो पुलिस को सूचना मिली कि गांव के समीप एक ग्रामीण को नशीले पदार्थो की बिक्री कर रहा हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक ग्रामीण को संदिग्ध खड़ा देखा। तभी पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह इधर-उधर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही दूरी पर धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकिम निवासी सिरचंदी बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5.40 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

मंजखेत में बारिश से भवन क्षतिग्रस्त

12.01.2022

थौलधार विकासखंड में बीती रात नगून पट्टी के ग्राम पंचायत मंजखेत के सूरत सिंह पुत्र स्व रणजोर सिंह का चार कमरों का आवासीय भवन भारी बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। भवन के भीतर रखी खाद्य सामग्री व बिस्तर भी पूर्ण रूप से बर्बाद हो गये हैं।प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व मंजखेत के प्रधान रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि भवन ढहने से परिवार के समक्ष रहने व खाने की समस्या आ खड़ी हुई है। तहसील प्रशासन को भवन ढहने की सूचना दे दी गई है और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत मुहैया करवाने की मांग की गई है। राजस्व उप निरीक्षक रविंद्र शाह ने मौके ने बताया कि वे मौके का मुआयना कर प्रशासन को रिपोर्ट देंगे। प्रधान रविंद्र राणा ने बताया कि बारिश के चलते मंजखेत व थिरानी में संपर्क मार्गों व घर के आंगनों को भी नुकसान पहुंचा है।

मेयर ने लिया राजकीय चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का जायजा

12.01.2022

ओमीक्रोन वेरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर मेयर अनिता ममगाईं ने राजकीय चिकित्सालय में व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से अस्पताल में व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के लिए कहा। साथ ही बूस्टर डोज अभियान में तेजी लाने को कहा।
मंगलवार को मेयर अनिता ममगाईं ने राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बूस्टर डोज को लेकर भी आवश्यक फीड बैक लिया। कहा कि कोविड-19 की तीसरी वेब को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। ओमीक्रोन वेरिएंट डेल्टा के मुकाबले बेहद तेज़ी से फैल रहा है। चिंता की बात यह है कि इस वेरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों में ज्यादातर सर्दी जुकाम के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। लिहाजा शुरुआत में इसकी पहचान करने में काफी परेशानी हो रही है। इसलिए सर्तकता बेहद जरूरी है। नगर निगम प्रशासन का सफाई एवं सेनेटाइजेशन पर पूरा फोकस है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखें और सामाजिक दूरी व अन्य कोरोना नियमों का पालन करें। मौके पर सहायक नगर आयुक्त एलम दास, पार्षद अनिता रैना, विजय बडोनी, डॉ. एसएस यादव, नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना, डॉ. अंकित आनंद, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल ,अंकित कुमार, शिवानी आदि मौजूद रहे।

संक्रमण के बीच सतर्कता से ड्यूटी करें पुलिसकर्मी

12.01.2022

कोरेना की तीसरी लहर के बीच उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान 14 फरवरी को होगा। इसके लिए ऋषिकेश पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने पुलिसकर्मियों को कहा कोरोना के बीच ड्यूटी करना कड़ी चुनौती है। ऐसे में कोरोना से बचाव कर सतर्कता से ड्यूटी करें। मंगलवार को आगामी विस चुनाव को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ढौंडियाल ने कोतवाली में पुलिसकर्मियों का सम्मेलन किया। कहा कि विस चुनाव कोरोना के साए के साथ इस बार हो रहे हैं। यह पुलिस के लिए एक चुनौती भी है। लिहाजा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने विस चुनाव को निर्विघ्न कराने के आवश्यक दिशा निर्देश भी मौके पर दिए। मौके पर कोतवाल रवि सैनी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला सहित चौकी प्रभारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

हरिद्वार में कोरोना के 264 मरीज मिले

12.01.2022

हरिद्वार जिले में छठे दिन भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा दो सौ के पार रहा। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को कोरोना के मरीजों की संख्या 264 रही। इनमें जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं।
जिले में छह दिन में कोरोना मरीजों की संख्या बारह सौ के पार पहुंच गई है। मंगलवार को जिले में मिले 264 कोरोना संक्रमित मरीजों में 162 आरटीपीसीआर, रैपिड एंटीजन में 88 और ट्रूनेट में 14 लोग पॉजिटिव आए हैं।

Edify World School, Dehradun, Organizes Two-Day Capacity Building Program for Teachers

एडिफ़ाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता...

0
बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे - पंकज होलकर देहरादून -...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler