Home Blog Page 615

शराब बेचते दो पकड़े

28.01.2022

107 पव्वे बरामद
हरिद्वार।  कोतवाली ज्वालापुर की रेल चौकी पुलिस टीम ने विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु शराब व अन्य मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थान से दो व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल निवासी जमालपुर थाना कनखल को देसी शराब के 52 पव्वे व बॉबी चौधरी निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर को अंग्रेजी शराब के 55 पव्वे सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल महावीर, राजपाल, अमित गौड़ व कुलानंद जोशी शामिल रहे।

सीएम धामी ने किया खटीमा सीट से नामांकन दाखिल

28.01.2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 27 जनवरी को खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन  किया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बार भी खटीमा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव मुझे खटीमा की जनता लड़ाएगी और जिताएगी भी। उन्होंने ने कहा कि विकास कार्यों के दम पर ही बीजेपी उत्तराखंड में एक बार फिर सरकार बनाएगी। सीएम का 26, 27 और 28 जनवरी को जनंसपर्क का कार्यक्रम है।
वहीं, देहरादून से खटीमा जाते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी देर रात को खटीमा में रुके थे। कार्यकर्ताओं के बीच धामी ने उनके साथ बैठक खाना भी खाया। सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए थे। चुनावी माहौल में सीएम धामी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता गदगद भी हुए। सीएम धामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत होगी। वजह भी साफ है कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल

28.01.2022

उत्तराखंड की राजनीति में आजकल प्रतियाशियों का पाला बदली का खेल चरम पर है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आज भाजपा  का दामन थाम लिया। इसके साथ ही उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से भाजपा  का सिंबल भी दे दिया गया है। इस अदला बदली के खेल में टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ। धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। किशोर उपाध्याय ने आज सुबह भाजपा मुख्यालय में पार्टी को ज्वाइन किया। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया थी। उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा  में जाने की खबरें पिछले कुछ माह से चल रही थी। हर बार वह खंडन करते नजर आते रहे। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। हालांकि उपाध्याय ने उन्हे लेकर की जारी चर्चा पर अपना स्पष्टीकरण भी भेजा था। वहीं, उन्हें कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित करने संबंधी पत्र बुधवार को ही प्रदेश प्रभारी ने जारी कर दिया था। इससे पहले कांग्रेसी ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में टिहरी सीट को खाली छोड़ा गया था। कांग्रेस किशोर के कदम का इंतजार कर रही थी।
आज गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया। साथ ही उन्हें पार्टी का सिंबल दे दिया गया है।

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के ये अफसर हुए सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

28.01.2022

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के इन अफसरों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। विशिष्ट सेवा के लिए उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया। इसके अलावा 5 अफसरों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक देकर सम्मानित किया गया। पुलिस पदक के लिए जिन अफसरों का चयन हुआ, उनमें चमोली जिले के पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर के अलावा नंदन सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्षक (एम), गणेश लाल, पुलिस उपाधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, महेश चन्द्र चन्दोला निरीक्षक (एम) अभिसूचना मुख्यालय और रमेश चन्द्र भट्ट, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी जनपद चंपावत शामिल हैं। इस तरह गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईपीएस अभिनव कुमार को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक और पांच अधिकारियों को सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रदेश के 4 पुलिस अफसरों को विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए प्रीति प्रियदर्शिनी, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड और ममता बोहरा, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर का चयन हुआ था। इनके अलावा हरिद्वार जिले के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। राज्य समीक्षा टीम की ओर से सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

ज्योति रौतेला को मिली महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान

28.01.2022

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की  अब ज्योति रौतेला संभालेंगी। सरिता आर्य के कांग्रेस छोड़कर भाजपा  में जाने के बाद अब कांग्रेस ने ज्योति रौतेला को उत्तराखंड महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्ति किया है। सरिता आर्य के भाजपा में शामिल हो जाने की वजह से 17 जनवरी से यह पद रिक्त था।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी किया और ज्योति रौतेला को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
कांग्रेस ने उन महिलाओं को सम्मान देने का प्रयास किया, जो कांग्रेस से टिकट मांग रही थी। इनमें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बैठाई गई ज्योति रौतेला पूर्व में लैंसडौन सीट से कांग्रेस का चुनाव लड़ चुकी है। वह इस बार भी टिकट की दावेदारी थी। भाजपा से निष्कासित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाई को टिकट मिलने के कारण ज्योति का टिकट कट गया। पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाई रावत को लैंसडौन से प्रत्याशी बनाया गया था।
अब ज्योति रौतेला को महत्वपूर्ण पद पर बैठाकर डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया गया। इसके साथ ही कमलेश रमन राजपुर सीट से टिकट मांग रही थी। ऐसे में कमरेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ठ, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तराखंड में कोरोना के 2439 नए केस, 13 मौत

28.01.2022

उत्तराखंड में ऑइचले 24 घंमतों में कुल मिलाकर 2439 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। राजधानी देहरादून का बेहद बुरा हाल है। बीते 24 घंटे में देहरादून में 621 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अभी भी उत्तराखंड में कुल मिलाकर 31221 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में देहरादून में 621, हरिद्वार में 305, पौड़ी में 209, उतरकाशी में 94, टिहरी में 63, बागेश्वर में 52, नैनीताल में 250, अल्मोड़ा में 195, पिथौरागढ़ में 23, उधमसिंह नगर में 311, रुद्रप्रयाग में 87, चंपावत में 33, चमोली में 196 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दुख की बात ये है कि आज उत्तराखँड में कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार , दो मासूम सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल

28.01.2022

चकराता में लागा पोखरी के पास पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो मासूम सहित कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर से पर्यटक चकराता घूमने आए थे। लागा पोखरी के पास बर्फ की वजह से कार स्लिप हो गई और करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों का रेस्क्यू कर सीएचसी चकराता पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान अमित बहुगुणा (उम्र 40 वर्ष), मुक्ता बहुगुणा (उम्र 38 वर्ष, श्रुति (उम्र 15 वर्ष), अवनी (उम्र 8 वर्ष), विभोर (उम्र 15 वर्ष), निवासी- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हमारी आपसे अपील है कि पहाड़ों में सफर करते वक्त संभलकर वाहन चलाएं।

1.03 किलो हीरोइन और 31.17 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

27.01.2022

एसओजी ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 1.03 किलो हीरोइन और 31.17 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी पश्चिम बंगाल बॉर्डर से मादक पदार्थों की तस्करी कर ऊधमसिंह नगर जिले में महंगे दामों पर बेचते थे। पकड़े गए आरोपियों में दो पश्चिम बंगाल कर रहने वाला है। बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलने के बाद एसओजी ने तस्करी के लोकल नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं डीआईजी ने टीम को 50 हजार रुपये और एसएसपी ने 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
मंगलवार को एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने मामले का खुलासा किया। बताया कि सोमवार की रात सूचना पर एसओजी व एडीटीएफ की टीम ने फ्लाईओवर के समीप चेकिंग की। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक टीम को देख भागने की कोशिश करने लगे। एसओजी ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर गांव पिपलिया-1 गदरपुर निवासी शुभांकर विश्वास से 10.50 ग्राम स्मैक, शीमलपुर थाना गाई गाटा परगना कलकत्ता पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत मजूमदार के पास से 502 ग्राम एमडीएमए (मिथाइल डाई ऑक्सी मेथेम्फेटामाइन) ड्रग्स व 10.40 ग्राम स्मैक और गांव फुलतला थाना हावड़ा कलकत्ता पश्चिम बंगाल निवासी खोकन गोलदार के पास से 502 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स व 10.27 ग्राम स्मैक बरामद की। एसओजी ने कुल ड्रग्स 1.03 किलो व 31.17 ग्राम स्मैक पकड़ी। जिसकी की कीमत 1.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से हुई पूछताछ में बताया कि बरामद मादक पदार्थ पश्चिम बंगाल से लाकर गदरपुर निवासी आरोपी शुभांकर विश्वास के जरिए महंगे दामों पर बेचते हैं। इसके अलावा ड्रग्स युवाओं को सप्लाई की जाती है। पुलिस का दावा है कि जिले में स्मैक व हेरोइन की कार्रवाई अब तक सबसे बड़ी है।

129 लोग कोरोना संक्रमित मिले

27.01.2022

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। तीन दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद मंगलवार को मरीजों की संख्या कम रही। जिले में 129 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है।
मंगलवार देर शाम आई संक्रमितों की रिपोर्ट में कुल 129 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसमें रुद्रपुर में 31 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। किच्छा में 21 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। काशीपुर में 13 कोरोना संक्रमित निकले हैं। जबकि खटीमा में 30 संक्रमित पाए गए हैं। सितारगंज में 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि गदरपुर में 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि बाजपुर में 07 संक्रमित मरीज मिले हैं। खटीमा में 30 लोग कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा जसपुर में चार कोरोना संक्रमित मरीज आए हैं। इसके साथ ही जिले से 2401 लोगों की सैंपलिंग भी की गई है। सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अब चरम पर है। इसको अभी रोकथाम करने के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा। सभी मास्क लगाकर रखे और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखे।

बारिश और हिमपात का सिलसिला जारी , कपकोट के गांव लकदक

27.01.2022

जिले में पिछले सात दिनों से बारिश और हिमपात का सिलसिला जारी है। कपकोट के उच्च हिमालय से सटे गांव बर्फबारी से लकदक हो गए हैं। हिमपात वाले गांवों का पारा माइनस शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया है। भेड़, बकरियों चराने गए पशुपालक बुग्यालों की तरफ लौट आए हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जला रहे हैं। मंगलवार की सुबह से बारिश होने के कारण कस्बाइ इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले में कहीं से भी आपदा की कोई सूचना अभी तक नहीं है। बागेश्वर ब्लॉक में पांच, गरुड़ तीन तथा कपकोट में 2.5 एमएम बारिश अभी तक रिकार्ड की गई है। अभी उच्च हिमालयी गांवों में लगातार हिमपात हो रही है।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler