Home Blog Page 603

कार से 35 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

11.02.2022

आबकारी प्रवर्तन टीम देहरादून ने चुनाव के दौरान बांटने के लिए लाई जा रही 35 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में एक युवक को पकड़ा है, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गुरुवार को देहरादून की आबकारी प्रवर्तन की टीम ने विधानसभा चुनाव को नशा मुक्त बनाने के लिए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान हरिद्वार-श्यामपुर बाईपास मार्ग पर गुमानीवाला क्षेत्र में एक कार को रोककर तलाशी ली। कार से मिली 35 पेटी अंग्रेजी शराब कब्जे में ली। आबकारी प्रवर्तन निरीक्षक शुजाअत हसन ने बताया कि मौके से एक युवक को पकड़ा, जबकि उसका साथी चकमा देकर फरार हो गया। शराब के जखीरे के साथ हत्थे चढ़े युवक की पहचान सुमित पुत्र चरण सिंह निवासी बनखंडी, ऋषिकेश के रूप में हुई है। प्रवर्तन निरीक्षक के मुताबिक आरोपी युवक ने पूछताछ के दौरान कबूला कि शराब की खेप चुनाव में खपाने के लिए ला रहे थे। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से शराब ला रहे युवक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

11.02.2022

ऋषिकेश से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट मांगे। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने सीमा डेंटल कॉलेज, आईडीपीएल, हाट बाजार, तिलक रोड, जौहर कांपलेक्स, चंद्रेश्वरनगर, प्रगतिविहार, आदर्शनगर, सोमेश्वरनगर सहित कई क्षेत्रों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। कहा कि उनके 15 साल के कार्यकाल में ऋषिकेश का विकास हुआ है। विकास कार्यों के बल पर फिर से चुनाव मैदान में खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने पांच सालों में किए कार्यों को भी लोगों के समक्ष रखा। जनसंपर्क में अरविंद चौधरी, सुंदरी कंडवाल, रमेश शर्मा, प्रदीप कोहली, कविता शाह, अरूण, सुमित पंवार, पूरण पंवार, बीना देवी, सोहन लाल चमोली, घनश्याम भट्ट आदि शामिल रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने मतदाताओं से की वोट अपील

11.02.2022

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने ग्राम धनपुरा, झाबरी, जमालपुर, एक्कड़ कलां, घिस्सुपुरा, तिलकपुरी, बादशापुर, टिकोला, बिशनपुर कुडी में मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के भाजपा विधायक पर क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जनता ने आशीर्वाद दिया तो गांव व विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा। शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। सड़क, बिजली, पेयजल जैसी समस्याओं को दूर किया जाएगा। अनुपमा रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछले चुनाव में जनता से किए गए किसी भी वादे का पूरा नहीं कर पायी है। महंगाई आसमान छू रही है। जिससे महिलाओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं को रोजगार देने में भी भाजपा सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर महंगाई को नियंत्रित किया जाएगा। रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रूपए में मिलेगा। भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान जनता बदलाव का मन बना चुकी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदित राज ने भी कई स्थानों पर सभाएं कर मतदाताओं से अनुपमा रावत के लिए वोट अपील की। इस अवसर पर इरशाद अली, सुशील कुमार, ओमपाल, प्रदीप कुमार, श्याम सिंह, प्रमोद कुमार, संदीप, साजिद, अजय कुमार, इरशाद, जिंदा हसन, नवीन कुमार, रमेश, अमजद अली कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्यापारियों ने दिया भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को समर्थन

11.02.2022

व्यापारियों ने रामलीला भवन में बैठक कर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने कहा कि व्यापारियों के हितों व विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहे हैं और व्यापारियों की समस्याओं को समाप्त करने का काम किया।  जबकि कांग्रेस की मानसिकता वाले लोगो ने व्यापारियो को भड़काने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हमेशा व्यापारियों को हितो की रक्षा की गई है। इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने हमेशा हरिद्वार के व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने का काम किया है। उन्होंने अपराधियों को किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करने दिया है। वरिष्ठ व्यापारी नेता  मनोज सिंघल ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा व्यापारियों के लिए काम करती चली आ रही है। जिससे देश का व्यापारी भाजपा से जुड़ा हुआ है। भाजपा सरकार व्यापारी हितों की बात करती है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। व्यापारी नेता मुकेश भार्गव, पार्षद  अनिरुद्ध भाटी, शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल ब्रजवासी, प्रदीप कालरा, विजय शर्मा, नागेश शर्मा, विशाल गुप्ता, गगन नामदेव, डा.विशाल गर्ग, संजय त्रिवाल, गुलशन भसीन, गौरव सचदेवा, विशाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, विक्की आडवाणी, महेश गौड़, भोला शर्मा, राहुल कंडवाल, सत्येंद्र झा, आदित्य झा, विकास कुमार शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, मौजूद रहे।

किसानों की सम्मान निधि में होगा दो हजार का इजाफा: महाराज

10.02.2022

जिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज तक कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा वहां बड़े पुत्र श्रद्धेय रावत करा रहे हैं अपनी उपस्थिति दर्ज

पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल उनकी पत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत, बड़े पुत्र श्रद्धेय रावत और छोटे पुत्र सुरेश रावत ने रोज की तरह आज भी विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क व जनसभा के माध्यम से मतदाताओं से 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

श्री महाराज ने गुरुवार को सतपुली मण्डल के अन्तर्गत कोटा तल्ला, तोली-मोली, थल्दा, बन्दूण और गड़री (दमदेवल) आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने भाजपा के दृष्टि पत्र का हवाला देते हुए कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से दिए जाने वाली 6000 की धनराशि के अतिरिक्त अब किसानों को राज्य सरकार की ओर से भी 2000 रूपये की राशि प्रतिवर्ष सीएम किसान प्रोत्साहन निधि के माध्यम से दिये जायेंगें।विधानसभा क्षेत्र किये गये कार्यों की उपलब्धियां गिनाते उन्होने कहा कि बहुप्रतीक्षित गुजरखंड पंपिंग परियोजना के लिए 22 करोड़ 21 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत करवाई जिससे 43 गांवों के 6685 लोगों इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कई पेयजल योजना पर भी 38 लाख रुपए का खर्च किए गए हैं। दुधारखाल-रीठाखाल के मध्य नयार नदी पर 949.47 लाख के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। धन्दोली-मोली-पास्ता 3 किलोमीटर मोटर मार्ग के प्रथम चरण के लिए 23.25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं तथा द्वितीय चरण के लिए 45.56 हजार रुपए के कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। गुजरखंड मलाणा मोटर मार्ग के लिए 21.43 रुपये स्वीकृत किए गए हैं, मोलखण्डी अकरी एवं सकरी में 56 लाख 33 हजार की धनराशि के चल रहे हैं। 158.66 लाख की लागत से कमलखेत-बन्दूण मोटर मार्ग बनकर तैयार हो चुका है। अनेक क्षेत्रों में मोटर मार्गो का कार्य या तो पूरा हो चुका है या या उनके लिए स्वीकृति मिल चुकी है। श्री महाराज ने बताया कि वह पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 535.806 लाख रूपये की लागत के काण्डाई-ग्वीलाणी मोटर मार्ग स्टेज-1, 270.20 लाख रूपये की धनराशि से स्टेज-2, सतपुली दुधारखाल मोटर मार्ग पर 31.24 लाख और वड्डाचौड़ मोटर मार्ग स्टेज-2 के कार्य पूर्ण किये चुके हैं। जबकि 35.72 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 5 किमी लम्बे ग्वीलाणी-ताड़केश्वर मोटर मार्ग, ग्राम पंचायत काण्डाई के अंतर्गत स्यालनी देव-महादेव मोटर मार्ग के प्रथम चरण के कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। दुधारखाल-वड्डा मोटर स्टेज-3 की सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। श्री महाराज ने बताया कि मल्ला बदरपुर क्षेत्र के लिए अलग से 11 केवी फीडर का कार्य पूर्ण किया गया है जिस पर 36 लाख रुपए की धनराशि खर्च की गई है। विकासखंड जयहरिखाल के अंतर्गत 188 सोलर लाइटें स्थापित की गई हैं। जिसमें कोटा तल्ला भी शामिल है। इसके साथ-साथ इस क्षेत्र के सभी इंटर कॉलेजों में 36 लाख की धनराशि से ई-लर्निंग की सुविधा दी गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सभी महिला समूह को 10-10 हजार रूपये की सहायता भी प्रदान की गई है।

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने वीरोंखाल मण्डल के अन्तर्गत सुकई, जिवई और सीली मल्ली में जनसंपर्क के साथ साथ फरसाडी में एक जनसभा कर महाराज द्वारा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों के नाम पर वोट देने की अपील की।

उनके जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत भी इन दिनों अपने पिता के लिए 12 से 18 किमी पैदल चलकर ऐसे ग्रामीण इलाकों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं जहाँ आज तक कोई भी जन प्रतिनिधि नहीं पहुंच सका। इसी कारण स्थानीय जनता का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है।
वहीं उनके छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी लगातार गांवों में जनसम्पर्क कर अपने पिता सतपाल महाराज के लिए बोट मांगे।

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी, चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, पौड़ी।

दिल्ली के विधायक ने आप के लिए मांगे वोट

10.02.2022

आम आदमी पार्टी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। आप प्रत्याशी राजे सिंह नेगी ने जनसंपर्क व जनसभाएं कर वोट मांगे। बुधवार को दिल्ली में जंगपुरा के विधायक प्रवीन कुमार देशमुख ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने आप प्रत्याशी नेगी के समर्थन में छिद्दरवाला, साहबनगर, चकजोगी वाला, जोगीवाला माफी में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कुशासन से आप ही मुक्ति दिलाएगी। आप प्रत्याशी राजे सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलवाने के लिए आप पूरी शक्ति से काम कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्तराखंड का हर वर्ग परेशान है।

राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट स्थापित करेगा टीएचडीसी

10.02.2022

टीएचडीसी राजस्थान में 10,000 मेगावाट के नवीकरणीय ऊर्जा पार्क और परियोजाओं को स्थापित करेगा। इसके लिए चालीस हजार करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश का करार हुआ है। बुधवार को टीएचडीसीआईएल के निदेशक वित्त जे बेहेरा और अपर मुख्‍य सचिव राजस्‍थान सरकार डा. सुबोध अग्रवाल ने एलओआई पर हस्ताक्षर किए। निदेशक वित्त जे बेहेरा ने बताया कि राजस्‍थान सरकार द्वारा आरआरईसीएल के माध्‍यम से भू बैंक का आवंटन किया जाएगा। नवीकरणीय ऊर्जा पार्कों का कार्यान्‍वयन एसपीवी के माध्‍यम से आरआरईसीएल के साथ जेवी कंपनी के रूप में 74:26 के अनुपात में किया जाएगा। कहा कि इन परियोजनाओं से प्रत्‍यक्ष एवं अप्रत्‍यक्ष रूप से लगभग 10,000 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। परियोजनाओं की कमीशनिंग चरणवद्ध तरीके से तीसरे एवं पांचवें वर्ष में जाएगी। टीएचडीसी के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव विश्‍नोई ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से निवेश प्रस्‍ताव में तेजी लाने के लिए राजस्‍थान सरकार के ऊर्जा विभाग को सहयोग के लिए धन्‍यवाद दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन

10.02.2022

विधानसभा चुनाव में प्रचार के साथ एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला भी लगातार चल रहा है। बुधवार को कई कांग्रेस कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता प्रदान करते हुए स्वागत किया। सुमित तिवारी ने कहा कि सपा ही समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाला दल है। सपा में आए सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश महासचिव डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि युवाओं के हित केवल सपा में ही सुरक्षित हैं। वरिष्ठ सपा नेता मशकूर कुरैशी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से तंग आ चुकी जनता सपा को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। सपा में शामिल हुए कार्तिक चौधरी, डा.विकास चौधरी, अमन कुमार, आकाश सिंह, सुमित सिंह, सागर सिंह, रूपेश, तरुण, कमल आदि ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर वे समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

आदेश चौहान ने जनसंपर्क कर की वोट अपील

10.02.2022

बिना भेदभाव के प्रत्येक वर्ग का विकास किया:  आदेश चौहान
हरिद्वार।  रानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान ने हनुमंत पुरम, विवेक विहार, मारुति वाटिका, पीर वाली कॉलोनी, दलित बस्ती, पीठ बाजार, राजा गार्डन, जगजीतपुर के आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर जनता से वोट अपील की। जनसंपर्क के दौरान आदेश चौहान ने कहा कि जनता के विकास के नाम पर उन्हें समर्थन देगी। जगजीतपुर क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में बिना भेदभाव क प्रत्येक वर्ग का विकास किया गया। क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निराकरण किया गया। आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र में कराए गए विकास से जनता भलीभांति परिचित है। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य किसी से छिपे नहीं है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने दावा करत हुए कहा कि पाार्टी को समाज के प्रत्येक वर्ग का समर्थन मिल रहा है। जनता के समर्थन से उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार बनेगी और रानीपुर को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित कर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इस दौरान पार्षद विकास कुमार, पार्षद नागेंद्र राणा, पार्षद लोकेश पाल, शुभम मण्डोला, कृष्णलाल प्रजापति, संजय सिंह, अमित वालिया, कमल राजपूत, संन्नी पारचे, सुरेश चौहान, राहुल, शिवा गौड़, आकाश आदि शामिल रहे।

जनसंपर्क कर सतपाल ब्रह्मचारी ने की वोट अपील

10.02.2022

शहर का विकास और नशा मुक्ति ही प्राथमिकता:  सतपाल ब्रह्मचारी
हरिद्वार।  हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से वोट देने की अपील की। सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं के साथ राधा कृष्ण धाम भूपतवाला में बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने श्रवणनाथ नगर, हिमगिरी कॉलोनी, हरिजन बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, मोहल्ला आचार्यन कनखल एवं रेलवे कॉलोनी हरिद्वार, जगदीश नगर ज्वालापुर, मोहल्ला कोटरावान ज्वालापुर में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि हरिद्वार की जनता विकास और निरंतर नशे की चपेट में आ रहे युवाओं को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि शहर का विकास और शहर में बढ़ते नशे से मुक्ति दिलाना ही उनकी प्राथमिकता होगी। कांग्रेस राज में तमाम विकास कार्य हुए हैं। कांग्रेस सरकार में गैस सिलेंडर चार सौ रूपए रुपये में मिलता था। जो भाजपा सरकार में एक हजार रूपए तक मिल रहा है। विकास करना ही कांग्रेस की प्राथमिकता रही है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए शहर को मेला अस्पताल और 40 से ज्यादा पानी के ओवरहेड टैंक के साथ ही शहर में दो, दो स्टेडियम बनवाने का काम किया। इस दौरान शशि झा, तरुण व्यास, राजीव भार्गव, विपिन पेवल, नितिन तेश्वर, रविश भटीजा, नकुल माहेश्वरी, पार्षद अनुज सिंह, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, सचिन जॉन, रफी खान आदि उपस्थित रहे।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler