Home Blog Page 600

अनुपमा रावत ने घर-घर संपर्क कर की वोट अपील

12.02.2022

हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने शुक्रवार को शेरपुर, भट्टीपुर, रानी माजरा, टीकमपुर समेत दर्जन भर गांवों में प्रचार कर लोगों से वोट अपील की। उन्होंने घर-घर जा कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया और भाजपा प्रत्याशी पर क्षेत्र का विकास कराने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र का अक्षरशः पालन करवाया जाएगा। घोषणा पत्र में किए सभी वादों को पूरा कर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। अनुपमा ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण की जनता ने उन्हें बेटी, बहन माना है और वे भी अपना बेटी, बहन धर्म निभाने की प्रतिज्ञा लेती हैं। अनुपमा रावत ने इस दौरान कई जगह जनसभा कीं और क्षेत्र के भाजपा विधायक से 10 सालों के कार्यकाल का हिसाब मांगा। प्रचार के दौरान अमर सिंह, अनुराग, रोहतास, वेदपाल, नरेश, विनीत सैनी, मोनू, हनी, दीपक, नेपाल, मुकेश, राजू पाल, लक्ष्मण, विपिन, पंकज सैनी, दीपक सैनी, ऋषिपाल सैनी, नकली राम सैनी, कविता, सुनीता, नीलम, पारुल सैनी आदि मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने किया रोड़ शो

12.02.2022

जनता से की विकास के नाम पर वोट अपील
हरिद्वार।  भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ रोड़ शो कर शिवमूर्ति से ललतारो पुल, अपर रोड,़ हरकी पैड़ी, बड़ा बाजार में जनसंपर्क कर तीर्थनगरी की जनता से भाजपा के पक्ष मे वोट की अपील की। जनसंपर्क  के दौरान भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने कहा कि भूमिगत विद्युत लाइन, भूमिगत गैस पाइपलाइन, सीवरेज, बिजली, पानी, सड़क के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज, अस्पताल आदि सुविधाएं स्थापित कर उन्होंने हरिद्वार के विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं। गंगा घाटों, मुख्य चौराहों को विकसित किया गया। उन्होंने कहा कि वे सभी सुविधाएं उन्होंने क्षेत्र की जनता को देने की कोशिश की है जो देश के विकसित महानगरों में होती है। अपने 20 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने हरिद्वार का चहंुमुखी विकास किया है। जबकि कांग्रेस ने केवल हरिद्वार की जनता को ठगने का काम किया है। हरिद्वार की जनता कांग्रेस की मानसिकता को पहचान चुकी है। 2017 में हरिद्वार की जनता ने बड़े जनादेश के साथ भारतीय जनता पार्टी को चुना था तो इस प्रदेश में काफी चुनौतियां थी। लेकिन डबल इंजन की सरकार और जनता के जनादेश की ताकत के बल पर 5 वर्षों में उत्तराखंड का चहुमुखी विकास करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। आज उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी, हवाई कनेक्टिविटी और सड़क कनेक्टिविटी का कार्य जोरों से चल रहा है। ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जिसके बाद इस प्रदेश का पर्यटन वर्ष भर चल सकेगा। अटल आयुष्मान योजना ने प्रदेश में सेवा की एक अनूठी मिसाल कायम की है। जिसका जबाव जनता 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान कर देगी। रोड शो के दौरान जिला महामंत्री विकास तिवारी, डा.विशाल गर्ग, संजय त्रिवाल, हरजीत सिंह, शिखर पालीवाल, नवीन झा, सतेन्द्र झा, चंद्रमोहन कौशिक, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, विनीत जोली, अनिल वशिष्ठ, अनिल मिश्रा, कमल बृजवासी, सुमित श्रीकुंज, संजय अग्रवाल, सुभाष चंद, विनय त्रिवाल, कमल गुप्ता आदि सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रक्षामंत्री ने घनसाली में किया जनसभा को संबोधित

12.02.2022

उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार : राजनाथ सिंह
टिहरी। घनसाली से भाजपा प्रत्याशी शक्ति लाल शाह के समर्थन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घनसाली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर भाजपा की बनने जा रही है। उन्होंने घनसाली के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में जब से भाजपा की सरकार बनी, देश की सेना स्थिति मजबूत हुई है। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही देश की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और देश की सेना को बेहतर सुविधाएं मिलने लगी।
शुक्रवार को रक्षामंत्री की घनसाली में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि आज देश कमजोर नहीं बल्कि मजबूत भारत बनकर खड़ा है। देश के सैनिक दुश्मन को सीमा पार जाकर उसी के घर में मारने की ताकत रखते हैं। कहा उत्तराखंड में फिर एक बार भाजपा कि सरकार बनने जा रही है, जिसके बाद प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। रक्षा मंत्री ने भारत सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश के अंदर एक कुशल सरकार है। किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल नल योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। उत्तराखंड में अदला बदली की सरकार नहीं होनी चाहिए, इससे प्रदेश की विकास योजनाओं पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है। कहा कि उत्तराखंड में भले ही इन पांच वर्ष में तीन मुख्यमंत्री बदले गए हो, लेकिन हमारी सरकार ने देव भूमि के विकास में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी है। उत्तराखंड को एक लाख करोड़ रुपये का आर्धिक पैकेज देने का काम किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार के बनते ही हरिद्वार को योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी बनेगी। इस मौके पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, आनंद सिंह, ब्लाक प्रमुख बसुमती घनाता जयवीर सिंह मिया, कमलेश्वर कांसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवप्रयाग में सांसद बलूनी ने कंडारी के लिए मांगे वोट

12.02.2022

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने देवप्रयाग नगर में जन सम्पर्क कर देवप्रयाग सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी के पक्ष में वोट मांगे। राज्यसभा सांसद बलूनी ने दीनदयाल पार्क में जनसभा को संबोधित करते कहा कि पीएम मोदी का देवप्रयाग से पुराना लगाव रहा है, वह मुख्यमंत्री बनने से पहले कई बार देवप्रयाग आते रहे हैं। उत्तराखण्ड की आपदा में वह गुजरात से सीधे देहरादून पहुंचे थे। राज्यसभा सांसद बलूनी ने कहा कि गंगा संगम स्थली देवप्रयाग का विकास करना हम सब की जिम्मेवारी है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते कहा कि उसे कभी चारधाम की याद नहीं आई। आज उत्तराखण्ड पर संकट है, कांग्रेस संस्कृत के बजाय मुस्लिम विवि की बात कर रही है। उन्होंने जनता से पूछा कि वह उत्तराखण्ड राज्य बनाने वालों के साथ है या विरोधियों के। कहा जनता ईगास दिवाली की या जुम्मे की छुट्टी करने वालों में से किसको चाहती है। भाजपा आल वेदेर रोड तथा रेल परियोजना के जरिये देवप्रयाग में नव निर्माण कर रही है। कहा प्रधानमंत्री मोदी ने अगला दशक उत्तराखण्ड का बताया है, जिसमें में युवाओं को रोजगार व लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। राज्यसभा सासंद ने सीएचसी देवप्रयाग को पूर्ण सुविधा सम्पन्न बनाने तथा बदरी-केदार समिति में तीर्थ पुरोहितों को स्थान दिलाने का वादा भी किया। मौके पर सुधीर मिश्रा, अशोक तिवारी,शशि ध्यानी, रेखा भट्ट, नीता ध्यानी, सरिता कर्नाटक, अनिता भट्ट, रजनी सयाना,ममता देवी, अतुल कोटियाल, मैचद सिह, सौरभ सिंधी, रजनीश मोतिवाल, गगन जोशी, सुरेश मिश्रा,सुनील रावत, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद थे।

कांग्रेस ने सतपुली में जनसभा कर मांगे वोट

12.02.2022

विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही राजनैतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को चौबट्टाखाल के सतपुली में कांग्रेस प्रत्याशी केशर सिंह नेगी ने लिए कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने वोट मांगे। शुक्रवार को सतपुली में आयोजित जनसभा में मनीष खंडूड़ी ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा ने देश व प्रदेश पर महंगाई की मार की है इससे आम आदमी परेशान है। कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का ग्राफ निरन्तर बढ़ता जा रहा है। कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा की दुर्दशा को सुधारने के लिये अब जनता के पास कांग्रेस ही विकल्प है। प्रत्याशी केशर सिंह नेगी ने कहा कि मुझे केवल पांच साल का समय दो में विधानसभा का चहुंमुखी विकास कर विधानसभा को नया आयाम दूंगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोशी, पौड़ी प्रमुख दीपक कुकशाल, जयहरीखाल प्रमुख दीपक भंडारी, नगर अध्यक्ष सुरजन रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, पूर्व प्रमुख जसपाल सिंह, सुरेन्द्र रावत, नरेन्द्र नेगी, कल्याण सिंह, चंद्रमोहन सिंह आदि शामिल थे।

मिलकर करेंगे पौड़ी का विकास : बलूनी

12.02.2022

राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को पौड़ी विधानसभा के कोट में पार्टी प्रत्याशी राजकुमार पोरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। कोट मैदान में पहुंचने पर अनिल बलूनी का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया और पार्टी प्रत्याशी पोरी सहित बलोनी जिंदाबाद के नारे लगाएं। यहां आयोजित जनसभा में राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पोरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मेरा वोट मेरा गांव अभियान के तहत उन्होंने गांव से बाहर रह रहे प्रवासियों को एक जुट होकर गांवों से नाता जोड़ने की अपील भी की है। अनिल बलूनी ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत पर सियासी हमला बोलते हुए बलूनी ने कहा कि जब उनकी सरकार थी तब सभी को पता है कि उसने कैसे प्रदेश में काम किया। उनका कभी चारधाम से कोई मतलब नहीं रहा। कहा कि हरीश रावत हरिद्वार में एक धर्म विशेष स्थल पर ही जाते हैं। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने बेहतर काम किया है और आगे भी करेंगे। पार्टी प्रत्याशी राजकुमार पोरी ने कहा कि वह जनता से किए गए वायदों पर खरते उतरेंगे। इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता विपिन कैंथोला, जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, ब्लाक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, उपेंद्र भट्ट, अनुसुया प्रसाद सुंदरियाल, संजय बलूनी,सुबोध नौटियाल,रोशन बिष्ट, आदि मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

12.02.2022

पछुवादून के शिक्षण संस्थानों ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर सेवित क्षेत्र की जनता को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने स्लोगन, पोस्टर, जनगीत के माध्यम से लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की। पछुवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करना देश के नागरिक का पहला दायित्व है। आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बाबूगढ़, लेहमन पुल समेत हरबर्टपुर रोड पर रैली निकाली। बताया कि मतदान के बाद बनने वाली सरकार जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करेगी। लेकिन यह तभी संभव होगा जब हर वयस्क नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। मतदान के दौरान मतदाता को लालच में नहीं आना चाहिए। अपने मत का प्रयोग खुद के विवेक के आधार पर करना होगा। रैली में अनीता अनिल नेगी, पीतांबर सिंह, मोहन बिष्ट, विनोद वर्मा, तन्वी, शशी नेगी, इशिता भट्ट, अयान, रियान, आरती आदि शामिल रहे।
दूसरी ओर पछुवादून विकास मंच ने जूनियर हाईस्कूल लक्खनवाला के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर सेवित बस्ती में मतदान को जागरूक करने वाले पोस्टर, बैनर वितरित किए। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि वोट का अधिकार देश के नागरिकों की सबसे बड़ी ताकत है। मतदान को लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के तौर पर मनाया जाना चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत करना देश के प्रत्येक नागरिक का पहला दायित्व है। कहा कि भारत का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी मर्जी से वोट देने का अधिकार देता है, लिहाजा प्रत्येक नागरिक को अपने इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान आलोक खंखरियाल, मुकेश राज शर्मा, उषा रानी, रजनी, अमन बिजल्वाण, आमोद कुमार, रजत, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विकासनगर: वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीबीए विभाग की ओर आयोजित कार्यशाला में सभी वयस्क छात्र-छात्राओं का नैतिक दायित्व है। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान को जागरूक किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष भावना गर्ग, मीडिया प्रभारी डा. दीप्ति बगवाड़ी, रीना ठाकुर, दीपा राणा आदि मौजूद रहे।

वायरल वीडियो पर चैंपियन ने फिर खेद जताया

11.02.2022

हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने खानपुर सीट पर पार्टी प्रत्याशी देवयानी सिंह के पक्ष में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट कीमती है। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने उत्तराखंड के बारे में अपने वायरल वीडियो को लेकर फिर खेद जताया। अशोक नगर ढंडेरा के हिमालय पैलेस में आयोजित चुनावी सभा में डॉ. निशंक ने केंद्र और राज्य सरकार के विकास के कार्य गिनाए। उन्होंने कहा कि जनता के एक-एक वोट की कीमत है। इन्हीं वोटों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई काम किए। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने खुद का नाता पर्वतीय क्षेत्र से जोड़ते हुए कहा कि उनकी दादी पौड़ी जिले की थी। कहा कि उत्तराखंड के बारे में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस पर उन्होंने दो साल पहले खेद व्यक्त किया था। आज वह पर्वतीय क्षेत्र की जनता के सामने भी खेद जताते हैं। वह उनके बेटे-भतीजे हैं। उनकी पत्नी का चुनाव हैं, उन्हें जिताएं।

उत्तराखंड का दिल्ली की तर्ज पर करेंगे विकास: सिसोदिया

12.02.2022

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तराखंड की जनता को दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आप के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शुक्रवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भगवानपुर कस्बे में पार्टी प्रत्याशी प्रेम सिंह के पक्ष में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिजली का उत्पादन होता है, फिर भी उत्तराखंडवासियों को बिजली फ्री नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड में आप की सरकार आती है तो 300 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें जैसी सुविधाएं दिल्ली की तर्ज पर मिलेंगी। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से हटाकर सरकारी स्कूल में भेज रहे हैं। इस दौरान राव फाजिल, मंसूर मलिक, संदीप कुमार, मोहम्मद इकबाल, पंजाब सिंह, आकाश, निशांत, राम अवतार आदि मौजूद रहे।

आप प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

12.02.2022

आम आदमी पार्टी के रुड़की सीट से प्रत्याशी नरेश प्रिंस ने डोर टू डोर जाकर वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान आप की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव में जो वादे किए हैं उनको पूरा होने के लिए गारंटी कार्ड भी दिया है। शुक्रवार को नरेश प्रिंस ने समर्थकों के साथ सिविल लाइंस, मेन बाजार आदि में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल के आधार पर वोट मांग रही है। प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया तो दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में सरकार चलाई जाएगी।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler