Home Blog Page 591

रयाटो एलेस्ट्रिक्स ने लॉन्च किया ई-स्कूटर

21.02.2022

रयोटो एलेस्ट्रिक्स कंपनी ने ई बाइक्स के तीन मॉडल लॉन्च किए है। आधुनिक तकनीकों वाले इन तीनों स्कूटर्स लिथियम बैटरी से चलते है। हरिद्वार स्थित गार्डेनिया होटल में इनकी विधिवत लॉन्चिंग की गई। हरिद्वार के सुभाषनगर में उत्तराखंड का पहला शोरूम बनाया गया है, रविवार को उसका भी उद्घाटन किया जाएगा। रयोटो एलेस्ट्रिक्स के सीईओ संदीप रल्हन ने बताया कि देश मे बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और इकोनॉमी को मजबूत करने का उद्देश्य लेकर वो बाइक मार्केट में आये है। इसमें कलरफुल डिजिटल मीटर, एलइडी लाइट, एक बार मे चार्ज करने पर 125 किमी का माईलेज, तीन साल की वारंटी, चाइल्ड लॉक, मोबाइल चार्जर जैसे कई फीचर्स है।
रिवर्स गियर वाला पहला ई स्कूटर  संदीप रल्हन ने बताया कि रिवर्स गियर वाला पहला ई स्कूटर उनकी कंपनी ने ही लॉन्च किया है। इसके साथ ही इस स्कूटर पर न तो नंबर प्लेट लगाने की आवश्यकता है और न ही हेलमेट लगाने की।
क्रूज कंट्रोल सिस्टम से लैस है ई स्कूटर
तीनों ही स्कूटर्स क्रूज कंट्रोल सिस्टम से लैस है। इसके अनुसार इसमें एक बटन लगा है जिससे आप कोई भी स्पीड सेट कर सकते है। वाहन चलाते समय जरूरत के अनुसार लौ या हाई किसी भी स्पीड में सेट किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें एक ऐसा फंक्शन है जिसमे स्कूटर खराब होने के बावजूद भी 15 किलोमीटर तक चल सकता है। यदि आपका स्कूटर कही भी खराब हो जाये फिर भी तकनीक के अनुसार सर्किट का यूज करके 15 किलोमीटर तक चलेगा।

अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पुलिस को तहरीर

21.02.2022

उत्तराखण्ड क्रांतिदल के महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने एक रेस्टोरेंट संचालक पर राज्य आंदोलन के दौरान हुए रामपुर तिराहा कांड को लेकर राज्य आदंोलनकारियों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हरकी पैड़ी पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में गोकुल रावत ने ने रेस्टोरेंट संचालक पर आंदोलन में शामिल महिलाओं के प्रति भी अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। गोकुल रावत ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हरकी पैड़ी के समीप रेस्टोरेंट चलाने वाले रेस्टारेंट संचालक ने उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौच व अभद्रता की साथ ही राज्य आंदोलनकारियों का भी अपमान किया। इस दौरान सुमित अरोड़ा, मयंक मूर्ति भट्ट, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, रिंकी अरोड़ा, दीपक गोनियाल, आदेश मारवाड़ी, सरिता पुरोहित सहित कई लोग मौजूद रहे।

आपसी संघर्ष में दो हाथीयों की मौत

21.02.2022

राजाजी टाइगर रिजर्व में आपसी संघर्ष में घायल टस्कर की मौत हो गयी। मोतीचूर रेंज से सटे साहब नगर ग्रामसभा स्थित सौंग नदी में टस्कर का शव मिला है। बीती 17 फरवरी को मोतीचूर रेज के सत्यनारायण क्षेत्र में दो जंगली हाथीयों के बीच हुए संघर्ष मेंं एक 55 वर्षीय हाथी की मौत हो गयी थी। जबकि संधर्ष में घायल हुआ एक हाथी घने जंगलों की और चला गया था। हाथीयों के बीच हुए संघर्ष की घटना के बाद से ही मोतीचूर व कांसरो रेज की कई टीमें घायल हाथी की तलाश में जुटी हुई थी। बीती देर रात घायल हाथी की लोकेशन सांग नदी के पास मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के इलाज शुरू करने से पहले ही घायल हाथी ने दम तोड़ दिया। घायल की हाथी की मौत की सूचना के बाद वन विभाग के चिकित्सों की टीम द्वारा मौके पर ही मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया गया। मोतीचूर रेंज के रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि जंगलों में हाथीयों के बीच आपसी संघर्ष होता रहता है। लेकिन दो दिनों के भीतर संघर्ष में दो हाथीयों की मौत दुखदयी है। घायल हाथी को बचाने के लिए कई टीमें लगी थी। लेकिन ज्यादा घायल होने के कारण उसकी मौत हो गयी।

भगवान श्रीकृष्ण की मधुरवाणी है श्रीमद्भावगत कथ: राजगुरू स्वामी संतोषानंद

21.02.2022

महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की मधुर वाणी ही श्रीमद्भागवत है। जो कलयुग में साक्षात मुक्ति का साधन है। जो श्रद्धालु भक्त श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर लेता है। उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है। भारत माता पुरम स्थित एकादश रुद्र पीठ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालु भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि हरिद्वार आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों को गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता का संकल्प अवश्य लेना चाहिए। क्योंकि युगो युगो से अविरल व निर्मल बह कर प्राणी मात्र का उद्धार करती चली आ रही पतित पावनी मां गंगा जगत की पालनहार है और करोड़ों श्रद्धालु भक्तों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पावन धरा पर और गंगा तट के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का अवसर सौभाग्यशाली व्यक्ति को प्राप्त होता है। श्रीमद्भागवत कथा देवताओं को भी दुर्लभ है और युगो युगो के पुण्य उदय होने पर ही इसके श्रवण का अवसर व्यक्ति को प्राप्त होता है। राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि वर्तमान में जहां एक और पूरी दुनिया कोरोना महामारी से त्रस्त है। वहीं भारत में धार्मिक आयोजनों के माध्यम से पूरे विश्व को धर्म का एक सकारात्मक संदेश प्राप्त हो रहा है। भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म अनादि काल से लोगों को समरसता का संदेश देते आ रहे हैं और सनातन परंपरा पूरे विश्व में भारत को महान बनाती है। उन्होंने कहा कि पतित पावनी मां दुर्गा की असीम कृपा से जल्द ही कोरोना महामारी पूरे विश्व से समाप्त होगी और देश दुनिया में खुशहाली लौटेगी। इस अवसर पर युवराज वर्मा, पंकज भाटी, कविता राज डंडोतिया, आशा देवी, राधेश्याम शर्मा, हरिमोहन शर्मा, सतीश पाराशर, राम लखन शर्मा, संतराम भट्ट, रविंद्र भट्ट, आनंद सिंह तोमर, सुरेंद्र अग्रवाल, जगतगुरु आनंदेश्वर महाराज, सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, अनुपमा सिंह डंडोतिया सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

कार चोरी मामले में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी दबोचा

21.02.2022

फॉर्च्यूनर कार चोरी मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को नगर कोतवाली की खड़खड़ी पुलिस चौकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी एसआई अंशुल अग्रवाल ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार चोरी मामले में नीरज उर्फ अनिरूद्ध निवासी नारनौंद जिला हिसार हरियाणा लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। विभाग की और से उस पर पांच हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने एसओजी की रूड़की टीम के सहयोग से उसे हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत, खड़खड़ी चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल, कांस्टेबल मुकेश चौहान, एसओजी कांस्टेबल नितिन व महीपाल शामिल रहे।

चाकू सहित दो आरोपी गिरफ्तार

21.02.2022

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने जावेद निवासी ग्राम सराय व साजिद निवासी ज्वालापुर को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से अलग-अलग चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस टीम में कांस्टेबल कृष्ण, रवि, हेमंत पुरोहित व कृष्णा शामिल रहे।

मोबाईल चोरी का आरोपी दबोचा

21.02.2022

दुकान के काउंटर पर रखा व्यापारी का मोबाईल चोरी करने के मामले में खड़खड़ी चौकी पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। चौकी प्रभारी एसआई बिजेंद्र सिंह कुमांई ने बताया कि खड़खड़ी निवासी मनोज जोशी ने स्कूटी सवार दो लोगों पर दुकान के काउंटर पर रखा मोबाईल चोरी कर लिए जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभिषेक सिंह निवासी राजीव नगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी वीरू के साथ मिलकर मोबाईल चोरी किया है। फिलहाल वीरू फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस टीम में एसआई विजेंद्र सिंह कुमांई, कांस्टेबल जयदेव सिंह एवं मनोज कुमार शामिल रहे।

मेजबान शिवालिक को हरा अमेनिटी ने जीता टूर्नामेंट

21.02.2022

शिवालिक इंटरनेशन स्कूल के मैदान में आयोजित देवीदत्त मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। मेजबान शिवालिक और अमेनिटी स्कूल के बीच हुई खिताबी भिड़ंत में अमेनिटी ने 4-1 से बाजी मारी। प्रतियोगिता में रविवार को सबसे पहले तीसरे स्थान के लिए मुकाबला खेला गया। इसमें क्वीन्स पब्लिक स्कूल ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 1-0 से हराया। सेंट लॉरेंस की टीम के मनीष बिष्ट को मैन आफ द मैच चुना गया। वहीं, फाइनल मुकाबले में अमेनिटी स्कूल ने शिवालिक स्कूल को हरा खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच अमेनिटी के राज बिष्ट चुने गए। विजेता अमेनिटी को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये, स्मृति चिह्न और उपविजेता शिवालिक को 5100 रुपये, ट्रॉफी और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। तीसरे स्थान पर रही क्वीन्स स्कूल की टीम को 2100 रुपये और स्मृति चिह्न दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व हॉकी ओलंपियन राजेंद्र रावत, विशिष्ट अतिथि जगदीश पिमोली, विद्यालय के चेयरमैन रमेश शर्मा, प्रबंध निदेशक अनिल जोशी, निदेशक सुनील जोशी, प्रवींद्र रौतेला, गिरीश गुप्ता, घनश्याम तिवारी, पीएस रौतेला, अनंत नीर शर्मा, दिनेश कोठारी, उमेश पंत आदि मौजूद रहे।

मेयर ने किया ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण, सीसीटीवी लगाने के निर्देश

21.02.2022

मेयर अनिता ममगाईं ने ऋषिकेश शहर के बीच बने ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रंचिंग ग्राउंड में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। रविवार को मेयर अनिता ममगाईं हरिद्वार मार्ग स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचीं। उन्होंने ट्रंचिंग ग्राउंड में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जल्द से जल्द नगर निगम के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि इस मेगा प्रोजेक्ट पर गोविंद नगर एंव शान्तिनगर ही नहीं, बल्कि पूरे शहर की निगाह लगी हुई है। कार्य में किसी भी तरह की लेटलतीफी एवं लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने बाहरी क्षेत्रों के ट्रंचिंग ग्राउंड में गिराये जा रहे कूड़े की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के निर्देश भी दिए। मौके पर पार्षद शिव कुमार गौतम, अजीत गोल्डी, सफाई निरीक्षण धीरेन्द्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, अमरीक सिंह, जगजीत सिंह, हरीश आनंद, अमरजीत सिंह, हिमांशु अरोड़ा, बसंती चौहान, दिलप्रीत कौर, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।

22-23 फरवरी से फिर बदलेगा प्रदेश में मौसम

21.02.2022

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 22 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 23 फरवरी को गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय भागों व कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश, बर्फबारी हो सकती है।
शेष भागों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 24 व 25 को बारिश में कमी का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 22 फरवरी को राज्य में ताजा पश्चिमी विछोभ का असर रहेगा। वहीं प्रदेश में रविवार व सोमवार को को सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler