Home उत्तराखंड मेजबान शिवालिक को हरा अमेनिटी ने जीता टूर्नामेंट

मेजबान शिवालिक को हरा अमेनिटी ने जीता टूर्नामेंट

21.02.2022

शिवालिक इंटरनेशन स्कूल के मैदान में आयोजित देवीदत्त मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। मेजबान शिवालिक और अमेनिटी स्कूल के बीच हुई खिताबी भिड़ंत में अमेनिटी ने 4-1 से बाजी मारी। प्रतियोगिता में रविवार को सबसे पहले तीसरे स्थान के लिए मुकाबला खेला गया। इसमें क्वीन्स पब्लिक स्कूल ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 1-0 से हराया। सेंट लॉरेंस की टीम के मनीष बिष्ट को मैन आफ द मैच चुना गया। वहीं, फाइनल मुकाबले में अमेनिटी स्कूल ने शिवालिक स्कूल को हरा खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच अमेनिटी के राज बिष्ट चुने गए। विजेता अमेनिटी को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये, स्मृति चिह्न और उपविजेता शिवालिक को 5100 रुपये, ट्रॉफी और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। तीसरे स्थान पर रही क्वीन्स स्कूल की टीम को 2100 रुपये और स्मृति चिह्न दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व हॉकी ओलंपियन राजेंद्र रावत, विशिष्ट अतिथि जगदीश पिमोली, विद्यालय के चेयरमैन रमेश शर्मा, प्रबंध निदेशक अनिल जोशी, निदेशक सुनील जोशी, प्रवींद्र रौतेला, गिरीश गुप्ता, घनश्याम तिवारी, पीएस रौतेला, अनंत नीर शर्मा, दिनेश कोठारी, उमेश पंत आदि मौजूद रहे।