Home Blog Page 588

5 दिवसीय वार्षिक एनसीसी ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

23.02.2022

फोर यूके एनसीसी कम्पनी पौड़ी गढ़वाल के सहयोग से मुख्यालय में पांच दिवसीय वार्षिक एनसीसी ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में भारतीय सेना के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कैडिट को सेना के अस्त्र-शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी। शिविर में जिले के कुल 60 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।
माई गोविन्द गिरी सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज बेलनी में आयोजित प्रशिक्षण कैंप के चौथे दिन मास्टर ट्रेनरों ने भारतीय सेना से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकरियां उपलब्ध कराई। भारतीय सेना में होने वाली गतिविधियों का अभ्यास भी कराया। एनसीसी कैंप में भारतीय सेना में उपयोग आने वाले अस्त्र-शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रशिक्षण में राइंका रुद्रप्रयाग के 29 और राइंका ऊखीमठ के 32 समेत कुल 60 सीनियर एनसीसी कैडिटस प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर 11 मराठा लाइट इन्फेन्ट्री के मेजर सौरभ तोमर और एनसीसी के कमांडिग ऑफीसर जेके घोस ने एनसीसी के कैडेटों को सेना में चयनित होने के लिए अनेक विकल्पों की जानकारी दी। साथ ही भारतीय सेना में एनडीए, सीडीएस, में चयन होने के अवसरों के बारे में भी बताया। शौर्य चक्र से सम्मानित कमान अधिकारी कर्नल अजय सिंह ने एनसीसी कैडेटों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय सेना को ज्वाइन के लिए प्रेरित किया। इस मौके विद्यालय के प्रधानचार्य प्रधानाचार्य शशि मोहन उनियाल एवं अन्य छात्र-छात्राए मौजूद थे।

श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से होती है अंतःकरण की शुद्धि : महामनीषी निरंजन स्वामी

23.02.2022

महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा है कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने वालों का भगवान हमेशा कल्याण करते हैं। इसलिए जो भगवान को प्रिय हो वही करना चाहिए और प्रभु का मार्ग अपनाकर उनसे मिलने का उद्देश्य बना लेना चाहिए। भारत माता पुरम स्थित एकादश रूद्र पाठ आश्रम में श्री हनुमान सत्संग धाम श्री हरि अवतार दर्शन पीठ कृष्णा विहार ग्वालियर मध्य प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि इस संसार में जन्म मरण से मुक्ति भगवान की कथा ही दिला सकती है। भगवान की कथा विचार वैराग्य ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा वह ज्ञान का भंडार है। जिसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के तन के साथ-साथ अंतःकरण की शुद्धि भी हो जाती है और वह सत्कर्म का मार्ग अपनाकर अपने बैकुंठ का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि भक्त और भगवान की यह कथा सभी के लिए सर्वदा हितकारी है। योगी सत्यव्रतानंद महाराज ने कहा कि राजा परीक्षित के कारण भागवत कथा पृथ्वी के लोगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज द्वारा बनाए गए नियम गलत हो सकते हैं। किंतु भगवान के नियम ना तो गलत हो सकते हैं और ना ही बदले जा सकते है।ं इसलिए मोह माया को छोड़कर प्रभु भक्ति में लीन रहते हुए सतकर्मों को करना ही इस कथा का मूल उद्देश्य है। जो व्यक्ति कथा में निहित ज्ञान को अपने जीवन में उतार कर उसे अपने व्यवहार में शामिल कर लेता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। कथा व्यास महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा को सुनना एवं सुनाना दोनों ही मोक्षदायक है। यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को कथा सुनने के लिए प्रेरित करता है तो उस व्यक्ति को भी इसका पुण्य फल प्राप्त होता है। कथा सुनने का फल सभी पुण्यों, तपस्या एवं सभी तीर्थों की यात्रा के फल से भी कहीं बढ़कर है और देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर गंगा तट के सानिध्य में कथा श्रवण का महत्व सहस्त्र गुना बढ़ जाता है। श्रीमद्भागवत के श्रवण से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और इसे सुनने से आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति स्वयं हो जाती है और समस्त दुखों का शमन हो जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कथा की महत्वता को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के आयोजन के साथ साथ विष्णु महायज्ञ भी समस्त विश्व के लिए कल्याणकारी है। संपूर्ण विश्व में खुशहाली व्याप्त रहे और प्रत्येक प्राणी हर्षोल्लास के साथ जीवन व्यतीत करें। यही धार्मिक अनुष्ठानों का महत्व है। इस अवसर पर आरडी मणि तिवारी, सुरेन्द्र अग्रवाल महाप्रबंधक फ्रैंको इन्डस्ट्रीज, डा.संजय गोयल, ओम प्रकाश शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, दिलीप सिंह भदौरिया एडवोकेट, राजेश सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, जगद्गुरु आनंदेश्वर, कथा के यजमान हरिमोहन शर्मा, मुख्य यजमान यशोदा शर्मा, राधेश्याम शर्मा आदि श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि को संत समाज एवं राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

23.02.2022

हरिद्वार के पूर्व विधायक एवं संत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि को उनकी 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संत समाज एवं राजनेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भीमगोड़ा स्थित संत मंडल आश्रम में आश्रम के पीठाधीश्वर महंत राम मुनि के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नेता और संत स्वामी जगदीश मुनि को स्मरण करते हुए कहा कि स्वामी जगदीश मुनि त्याग तपस्या और भाजपा के प्रति समर्पण भाव की प्रतिमूर्ति थे। राम जन्मभूमि आंदोलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि सहित संत समाज ने स्वामी जगदीश मुनि को घीसा पंथ संप्रदाय का सिरमोर बताते हुए उनके योग्य शिष्य और उत्तराधिकारी स्वामी राम मुनि के प्रति मंगलकामनाएं प्रकट की। इस अवसर पर स्वामी ललिता नंद गिरी, हरिद्वार सीट से स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी, महंत जगजीत सिंह, महंत सूरजदास, महंत शिवशंकर गिरी, महंत मोहनसिंह, महंत दिनेश दास, संत खेम सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ,राज्यमंत्री अंकित आर्य, पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह, सैनी, जिला महामंत्री आदेश सैनी अनिल अरोड़ा, लव शर्मा, संदीप गोयल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीता वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डा.प्रदीप कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र तिवारी आदि ने पूर्व विधायक ब्रह्मलीन जगदीश मुनि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वरिष्ठ नागरिक सामजिक संगठन ने भेल अस्पताल की सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

23.02.2022

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भेल चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.शारदा स्वरूप को ज्ञापन सौंपकर अस्पाल में चर्मरोग विशेषज्ञ एवं एक अतिरिक्त चिकित्सक की तैनाती तथा 75 आयु वर्ग के रोगियों को पंजीकरण से छूट देने, दवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने तथा सेक्टर वन स्थित स्वास्थ्य केंद्र में दो चिकित्सकों को तैनात करने एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि नेत्र एवं चर्म रोग विशेषज्ञ की जल्द कर दी जाएगी। साथ ही वृद्ध रोगियों को पंजीकरण से छूट के संबंध में विचार विमर्श किया जा रहा है। सेक्टर दो स्वास्थ्य केंद्र से कोरोना केंद्र को समाप्त कर रोगियों के परामर्श के लिए खोल दिया जाएगा। रेफर किए जाने वाले रोगियों की स्थिति को देखते हुए पंजीकरण में छूट दी जा सकेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए ही एंबुलेंस की सुविधा है। प्रतिनिधिमंडल में विद्यासागर गुप्ता, चौधरी चरण सिंह, शिवचरण भास्कर, हरदयाल अरोड़ा, बाबूलाल आदि शामिल रहे।

हरिद्वार में होगी कैंसर रिसर्च यूनिट की स्थापना : डा.केपीएस चौहान

23.02.2022

इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने बताया कि 27 फरवरी को ज्वालापुर स्थित बालाजी इंस्टीटयूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस में कैंसर रिसर्च यूनिट की स्थापना की जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं बायोम फार्मा की कैंसर रिसर्च यूनिट के डायरेक्टर डा.नीलेश थावरे संयुक्त रूप से कैंसर रिसर्च यूनिट का उद्घाटन करेंगे। डा.चौहान ने बताया कि कैंसर रिसर्च यूनिट की स्थापना के साथ कैंसर पर दो दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन भी किया जा रहा हेै।  जिसमे चिकित्सकों को एडवांस मेडिसिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी जटिल से जटिल रोगों के उपचार में पूरी तरह कारगर है। हरिद्वार में कैंसर रिसर्च यूनिट की स्थापना होने से हरिद्वार व आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा।

नाली निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

23.02.2022

नगर निगम क्षेत्र में शामिल जगजीतपुर के वार्ड 55 के निवासियोंं ने नाली निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जगजीतपुर के वार्ड 55 मोहल्ला सगरावाला के निवासियों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम से कई बार गुहार लगाने के बाद नगर निगम ने नाली निर्माण को मंजूरी देते हुए ठेकेदार को ठेका दिया था। ठेकेदार के नालीयों का निर्माण शुरू होने पर लोगों को भरोसा हो चला था कि अब घरों से निकलने वाले पानी की उचित निकासी हो सकेगी और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन ठेकेदार द्वारा नालियों के निर्माण में उचित मानकों का पालन नहीं करते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे निर्माण के दौरान ही नालियां उखड़ने लगी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि नालियों का निर्माण मानकों के अनुसार नहीं किया गया तो ठेकेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय निवासी अजय दास ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से नालियों के निर्माण की मांग कर रहे थे।  लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते नालीयां बनने के साथ ही उखड़ने लगी हैं। जिससे समस्या का समाधान होने की उम्मीद धूमिल हो रही है। जोगेंद्र नौटियाल व दीपक कुमार ने कहा कि यदि नालीयों का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया तो नगर निगम प्रशासन व ठेकेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। चेतावनी देने वालों में विक्रम सिंह, राकेश कुमार, सागर कुमार, कार्तिक राजपूत, शिवराम, धर्मवीर, पंकज कुमार, अक्षय कश्यप, बीनू कश्यप, हर्ष नौटियाल, मोहन, मोहित, संजय निक्कू आदि ने भी मानकों के अनुरूप नाली निर्माण की मांग की।

ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए चोर

23.02.2022

बीती देर रात बहादराबाद थाना क्षेत्र के गांव रोहालकी किशनपुर में लगा 250 केवी का ट्रांसफार्मर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। ग्रामीणों के ट्रांसफार्मर चोरी होने की सूचना दिए जाने पर पुलिस ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गयी है। ट्रांसफार्मर चोरी की घटना का सुबह उस वक्त पता चला जब ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर मौके पर नहीं मिला। ग्रामीण चंद्र चौहान ने बताया कि इससे पहले भी कई बार ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं। किशनपुर के किसान के खेत में खड़े सागौन के पेड़ चोरी कर लिए गए थे। चोरी किए गए पेड़ों का आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए।

पंडित गौरव कौशिक बने युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक

23.02.2022

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने पंडित गौरव कौशिक को युवा कांग्रेस का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है। मनोयन पत्र जारी करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए गौरव कौशिक को प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। प्रदेश संयोजक के रूप में गौरव कौशिक संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
प्रदेश संयोजक मनोनीत किए जाने पर हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में रोहित नेगी, आकाश भाटी, समर्थ अग्रवाल, सचिन शर्मा, आकाश शर्मा, अंकुर शर्मा, रोहन शर्मा, रिंकू भारद्वाज आदि कार्यकर्ताओं ने भूपतवाला स्थित राधा कृष्ण धाम में पंडित गौरव कौशिक का स्वागत किया। गौरव कौशिक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में हमेशा सम्मान किया जाता है। गौरव कौशिक को युवा कांग्रेस प्रदेश संयोजक बनाए जाने कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।
प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पंडित गौरव कौशिक ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही बेरोजगारी से युवा वर्ग परेशान है। युवा कांग्रेस ने हमेशा युवाओं की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया है। जिससे युवा वर्ग में कांग्रेस की नीतियों के प्रति विश्वास बढ़ा है। पंडित गौरव कौशिक ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस ने अहम भूमिका निभायी है। युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत व संघर्ष की बदौलत कांग्रेस जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर लगाया आर्थिक शोषण का आरोप

23.02.2022

विकासनगर के लाइन जीवनगढ़ स्थित एक औद्योगिक इकाई में काम करने वाले कर्मचारियों ने इकाई प्रबंधन पर आर्थिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन की ओर से उनके आर्थिक हितों का हनन किया जा रहा है।
मंगलवार को विकासनगर के लाइन जीवनगढ़ स्थित एक औद्योगिक इकाई प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि काम के दौरान उन्हें किसी भी तरह की सुरक्षा किट मुहैया नहीं कराई जा रही है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। औद्योगिक इकाई में सामान के ढुलान का पैसा प्रबंधन रख लेता है, जबकि सामान उतारने का चढ़ाने का काम कर्मचारियों से कराया जाता है। बारह घंटे तक काम लेने के बावजूद उन्हें मानक से कम वेतन दिया जा रहा है। प्रबंधन की ओर कर्मचारियों को दिन में भोजन कराया जाता है, लेकिन उसका पैसा वेतन से काटा जा रहा है। आकस्मिक अवकाश लेने पर उस दिन का वेतन काट दिया जाता है। कहा कि अपने अधिकारों की मांग पर पर प्रबंधन ने करीब दस वर्षों से काम कर रहे तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। कर्मचारियों को बर्खास्त अन्य कर्मचारियों को डराने की कोशिश की जा रही है। कहा कि कार्य स्थल पर प्रबंधन की ओर से हर समय तनावपूर्ण माहौल बनाया जाता है, जिससे कि कोई भी कर्मचारी अपने हितों के लिए आवाज न उठा सके। बताया कि कई बार प्रबंधन से कर्मचारियों के लिए सुरक्षात्मक माहौल बनाने और आर्थिक शोषण बंद करने की मांग की गई। बावजूद इसके उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में सुनील कुमार, रणवीर सिंह, मौसम कुमार, प्रद्युम्न कुमार, नितिन, धर्म सिंह, सियाराम, मोहित, विपिन, सुनील, विशाल, बब्बन, अनूप, साहिल, महावीर, श्रीचंद आदि शामिल रहे।

25 एनसीसी कैडेट ने दी परीक्षा

23.02.2022

न्याय पंचायत रानीपोखरी के डांडी में स्थित दून भवानी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में एनसीसी के ए सर्टिफिकेट की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में स्कूल के 25 कैडेट शामिल हुए। प्रधानाचार्या पुष्पा उनियाल ने बताया कि एनसीसी कैडेट के ए सर्टिफिकेट के लिए पीआईसी डोईवाला में लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक सिंह, सीएचएम शिव सिंह, सूबेदार अजय थापा, हवलदार सोहन सिंह और स्कूल के प्रथम ऑफिसर विनोद प्रसाद की निगरानी लिखित परीक्षा मंगलवार को हुई। बताया कि लिखित परीक्षा में स्कूल के सीनियर अंडर ऑफिसर सिद्धार्थ सिंह, खुशी रावत, अक्षय मनवाल, सार्जेंट अक्षत नेगी, आदित्य पुंडीर, श्रेयांश बडोनी, अमन शर्मा ने भी सहयोग किया। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सभी कैडेटों को एनसीसी का ए सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler