Home Blog Page 587

नाली निर्माण में अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए जगजीतपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन

25.02.2022

नालीयां दोबारा बनाए जाने की मांग की
हरिद्वार।  नगर निगम क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित वार्ड 55 के मौहल्ला सगरावाला वासियों ने नाली निर्माण में अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नाली निर्माण कर रहे ठेकेदार पर निम्न गुणवत्ता युक्त सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए दोबारा नालियों का निर्माण करने की मांग भी की। इस अवसर पर स्थानीय निवासी अजय दास ने कहा कि गुणवत्ता को ताक पर रखकर नालियों का निर्माण किया जा रहा है। निम्न स्तरीय सामग्री का उपयोग किए जाने के कारण नालियां बनते ही उखड़ने लगी हैं। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण में मानकों की भी अनदेखी की गयी हैं। नालियों के किनारे ठीक रूप से तैयार नहीं किए गए हैं। नालियों का ढलान भी ठीक नहीं रखा गया है। बेतरतीब तरीके से निर्माण करने का कोई औचित्य नहीं है। नगर निगम अधिकारियों को मौके पर आकर लोगों की मांग को सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार धन का दुरूपयोग नहीं करने दिया जाएगा। चन्द्रभान कश्यप ने कहा कि नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। नालीयां ठीक ढंग से नहीं बनाए जाने के कारण जल निकासी नहीं होने से बरसात में सगरावाला के लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ेगी।  नाली में पानी निकासी का लेवल सही होना चाहिए। क्षेत्र के लोग लगातार ठेकेदार से वार्ता कर रहे हैं। लेकिन ठेकेदार नाली निर्माण में मनमानी कर रहा है। सरकारी कामों में कमीशन खोरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा ठीक ढंग से नाली निर्माण नहीं किया गया तो ठेकेदार के खिलाफ नगर निगम में शिकायत दर्ज करायी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना सिंह, दीपक कुमार, हरपाल मौर्य, अमित कश्यप, कार्तिक राजपूत, आकाश, पवन, राहुल, रोहित, नितिन, सौरभ, सागर, मोहित, बीनू कश्यप, मुकेश, शिवशंकर, शुभम, सिंहपाल, अंकित, मोनू, जोगेंद्र नौटियाल, पंकज आदि शामिल रहे।

एजीडी के घर हुई चोरी का खुलासा, करीब एक करोड़ का सामान बरामद

24.02.2022

पुलिस के रिटायर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कविराज नेगी के घर से चोर करीब एक करोड़ रुपये का सोना चांदी चुरा ले गए थे। पुलिस ने आरोपी चोरों को गिरफ्तार कर उनसे यह सामान बरामद किया है। आरोपियों ने दिल्ली से आकर दून में रेकी की और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के रिटायर एडीजी कविराज नेगी के घर 20 फरवरी को हुई वारदात को लेकर 21 फरवरी को पुलिस ने केस दर्ज किया। घर के सफाई कर्मचारी रवि के कविराज को इस बारे में बताया था। घटना के दौरान वह घर का ताला लगाकर बेटी का विवाह करने जयपुर गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसओजी की मदद से आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान उनके मकान के पास एक दिल्ली नंबर की अल्टो कार आती-जाती दिखाई। पुलिस ने कार को ट्रेस किया और उसके टोल पर दिए गए फास्टटैग से कटे पेमेंट से लिंक एकाउंट की जानकारी ली। तब जाकर पुलिस ने आरोपी चोरी नोएडा से गिरफ्तार किए हैं। डीआईजी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने प्रेस वार्ता कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी में शामिल आरोपी रामशंकर कुशवाहा उर्फ पप्पू (28) पुत्र सुकई भगत निवासी गरिमा गार्डन एच ब्लॉक, साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद, राजकुमार उर्फ राजू नागर (45) पुत्र मामचंद निवासी डेरी मच्छा दादरी थाना बादलपुर जिला गौतमबुधनगर और कुसुमहर उर्फ अरुण (42) पुत्र सुदेश कुमार निवासी कुचावली थाना छजलेट, जिला मुरादाबाद, यूपी के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस बड़ी मात्रा में गहने बरामद किए हैं।

कर्नाटक की घटना के विरोध में विहिप ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

24.02.2022

विश्व हिंदू परिषद महानगर देहरादून ने कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। डीएम की अनुपस्थिति में ज्ञापन एडीएम शिव कुमार ने लिया। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष दर्शन लाल भम्म, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गुप्ता, विहिप जिला मंत्री श्याम शर्मा, विभाग मंत्री राजेंद्र राजपूत, संगठन मंत्री अमित कुमार, गोरक्षा प्रमुख नरेंद्र चौहान, मातृशक्ति से मीनू डिदान, राज नेगी आशीष बलूनी, महानगर सेवा प्रमुख हरीश कोहली, बजरंग दल प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष संजीव बालियान, खंड अध्यक्ष सुमित गुप्ता, विशाल महाजन आदि इस प्रदर्शन में शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष दर्शन लाल का कहना था कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ सुनियोजित तरीके से साजिश रची जा रही है। विहिप सरकार से मांग करता है कि कर्नाटक घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कर्नाटक में हर्षा के परिवार को सुरक्षा व आर्थिक मदद के साथ साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

24.02.2022

संत निरंकारी मिशन की ओर से बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बुधवार को पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में संत निरंकारी ब्रांच ऋषिकेश की ओर से डोबरा विस्थापित बारात घर में संत निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने बारात घर के आसपास औषधीय, फलदार 40 पौधे रोपे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ज्ञान प्रचारक महादेव कुड़ियाल ने बताया कि रोपे गए पौधों में कपूर, अर्जुन, मोलश्री, पत्रजीव आदि प्रजाति के पौधे हैं। बताया कि इस वर्ष पूरे देश में पांच सौ पौधे लगाने का लक्ष्य है, जबकि पिछले वर्ष 350 पौधे रोपे गए थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों से पौधरोपण का आह्वान किया। मौके पर संयोजक हरीश बांगा, संचालक दुष्यन्त कुमार वैद्य, धर्मेंद्र पयाल, राजकुमार बत्रा, सुरेंद्र कथूरिया, अवनीत कुमार समेत सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृष्णानगर कॉलोनी और खांडगांव नगर निगम में शामिल हों

24.02.2022

कृष्णानगर कॉलोनी और खांड गांव को नगर निगम ऋषिकेश शामिल करने या राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर प्रभावित लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। त्वरित कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव डा। कदम सिंह बालियान के नेतृत्व में कृष्णानगर कॉलोनी, आईडीपीएल के लोग ऋषिकेश तहसील पहुंचे। यहां कृष्णानगर कॉलोनी और खांड गांव को नगर निगम में शामिल करने या राजस्व ग्राम का दर्जा देने आदि जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर निगम में सम्मिलित नहीं होने से कॉलोनी में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। पिछले 12 सालों से मांग उठा रहे हैं। लेकिन, कार्रवाई नहीं हो रही है। एक स्वर में नगर निगम में शामिल करने या राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग उठायी। इस बाबत एसडीएम ऋषिकेश अपूर्वा पांडेय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। एसडीएम ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में भोपाल सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, अजय सिंह मनिहारिया, सलमान, अनिल कुमार, गीता रानी, बिट्टू, सुंदरलाल, लक्ष्मी, खुशी, कुलदीप, बंटी, आरती, माया, बालगोविंद, शेर सिंह, बिट्टू आदि शामिल रहे।

एसपी ने बदरीनाथ पहुंचकर यात्रा मार्गों का किया निरीक्षण

23.02.2022

पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे ने बदरीनाथ पहुंचकर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। बता दें कि कंचनगंगा से बदरीनाथ तक जगह-जगह ग्लेशियर आए हैं। इन्हें हटाने का कार्य बीआरओ लगातार कर रहा है। बदरीनाथ तक सड़क में जगह-जगह बर्फ मौजूद होने से एसपी को कई जगह रास्ता पैदल ही पार करना पड़ा।
उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से बातचीत की और उनका हाल जाना। 8 मई को बदरीनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं। यात्रा के दौरान प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री बदरीनाथ पहुंचते हैं, इस वर्ष की यात्रा सुरक्षित एवं सफल रहे इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बदरीनाथ के कपाट खुलने के एक माह बाद जून में सिखों के पवित्र स्थल हेमकुण्ड साहिब के भी कपाट खुलने जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने चमोली से बदरीनाथ तक का सफर तय किया एवं यात्रा रुट की बारीकियों और सवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही बाजपुर, चमोली, बिरही बैंड को लेकर निर्देश दिए। हेलंग से पहले स्लाइडिंग जोन में आवश्यकता अनुसार वन वे, पागलनाला, गुलाबकोटी, हेलंग एवं मारवाड़ी से बदरीनाथ के मध्य आवश्यक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। एसपी ने बिरही, पीपलकोटी, टंगड़ी, रोपवे तिराहा, जोशीमठ पेट्रोल पंप, गोविंदघाट, लामबगड़ स्लाइडिंग जोन, बदरीनाथ तिराहा, साकेत तिराहा में यात्रा के दौरान अस्थायी चौकी , बूथों और पर्यटक पुलिस चौकी निर्माण करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा के दौरान रापवे तिराहे से नृसिंहमंदिर पैट्रोल पंप तक वन वे रखा जाएगा।
वर्तमान समय में बदरीनाथ में 3 से 4 फीट तक बर्फ मौजूद है। बदरीनाथ दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बर्फ पर चलकर मंदिर तक पहुंची। उन्होंने मंदिर सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों से उनका हाल जाना। इस अवसर पर उनके साथ यातायात निरीक्षक चमोली प्रवीण आलोक, उप निरीक्षक दिगम्बर उनियाल, थाना प्रभारी गोविंदघाट नरेंद्र राणा, उपनिरीक्षक विनोद चैरसिया मौजूद थे।

एसएसपी ने हर हफ्ते सफाई अभियान चलाने के दिए निर्देश

23.02.2022

एसएसपी पौड़ी ने पुलिस कार्यालय पौडी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में हर हफ्ते सफाई अभियान चलाने मंगलवार को एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते हुए रिकार्ड रुम, डायल-112, विशेष जाँच प्रकोष्ठ, महिला कांउसलिंग सैल, डीसीआरबी शाखा, सोशल मीडिया सैल, गोपनीय कार्यालय, वाचक शाखा, कोविड़-19 सैल, सीसीटीएनएस, क्षेत्राधिकारी कार्यालय पौड़ी, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, सम्मन सैल एवं अभिसूचना इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस जवानों को ड्यूटी के दौरान भरे गये यात्रा भत्तों, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का समय से नियमानुसार भुगतान करने, महिला सैल प्रभारी को पीडितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाले मामलों में संबंधित विभागों, पुलिस मुख्यालय से पत्राचार कर पीडितों को समय से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने पुलिस कार्यालय शाखा डायल 112 में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग व जिले के थानों को आवंटित एमडीटी(मोबाइल डाटा टर्मिनल) का सुचारू रूप सें मॉनिटरिंग करने, थानों द्वारा ऑनलाइन भरे जा रहे डाटा का सीसीटीएनएस पर सुचारू रुप से मॉनिटरिंग करने, सूचना का अधिकार से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर सूचना नियमानुसार समय से संबंधित व्यक्ति को देने के निर्देश दिए गए। कहा कि कार्यालय में जो भी टूटफूट है, उनकी मरम्मत व कार्यालय के सभी अभिलेख संबंधी कार्यो को समय से पूरा कर लिया जाए। एसएसपी ने इस दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने, अभिलेखो का रख रखाव सही ढंग से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्ररों का सही ढंग से रखरखाव रखने पर एसएसपी ने आरक्षी लक्ष्मण बुटोला, महिला आरक्षी दमयंती को नगद इनाम देकर सम्मानित भी किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बिपेंद्र सिंह, वाचक मनिभूषण श्रीवास्तव, आशुलिपिक अमर सिंह राणा, पीआरओ उनि मुकेश गैरोला, प्रधान लिपिक श्याम बिहारी डोभाल आदि शामिल थे।

विज्ञान के साथ विकास को आगे बढ़ाने की जरूरत: रावत

23.02.2022

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित शैक्षणिक गतिविधि केंद्र में विज्ञान सर्वत्र पूज्यते टैक लाइन के तहत विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोंण की भावना विकसित करना है। मंगलवार को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल और मैती आंदोलन के संस्थापक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन विज्ञान, पुस्तक प्रदर्शनी व क्वीज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि भारत में विज्ञान का गौरवशाली इतिहास रहा है। जिसका आधार संस्कृति और प्रकृति से है। उन्होंने कहा हमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विज्ञान के साथ ही विकास को भी आगे बढ़ाना होगा। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि पूरे देश में विज्ञान सप्ताह आयोजित हो रहा है। जो विज्ञान के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण साबित होगा। कहा कि विज्ञान के बिना प्रगति की कल्पना करना असंभव है। विज्ञान से ही देश को मान और सम्मान मिला है। मुख्य वक्ता प्रो. वाईपी सुंदरियाल ने छात्रों को उदाहरणों और प्रयोगिक रूप से रोचक व्याख्यान दिए। इस मौके पर कार्यक्रम कोर्डिनेटर प्रो. प्रभाकर बडोनी, गढ़वाल विवि चौरास परिसर के निदेशक प्रो.सीएम शर्मा, प्रो. एसके गुप्ता, डा. राकेश डयोंढी, डा.सर्वेश उनियाल, डा. आलोक सागर गौतम, डा. वरूण बर्त्वाल, एमपी डोभाल आदि मौजूद थे। संचालन डा. राहुल बहुगुणा ने किया।

कांग्रेस प्रत्याशी ने जताया मतदाताओं का आभार

23.02.2022

नरेंद्रनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत मतदान के बाद से नरेंद्रनगर, दुआधार, आगराखाल, फकोट, खाड़ी, गजा, चाका, लसेर, मरोड़ा आदि क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं का आभार प्रकट कर कार्यकर्ताओं से मिलकर मतदान संबंधी फीडबैक ले रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया क्षेत्र भ्रमण के दौरान जो आंकड़े उन्हें मिल रहे हैं, उससे उनकी जीत तय है। कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है, जिससे प्रदेश और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। मौके पर कांग्रेस नेता जगमोहन भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विरेंद्र कंडारी, जिपंस दयाल सिंह रावत, कुंवर चौहान आदि मौजूद थे।

ग्रामीणों को वनाग्नि को लेकर किया जागरूक

23.02.2022

वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत वन कर्मियों ने टिहरी रेंज के चापड़ा अनुभाग के निकटस्थ गांवों में कोविड जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के माध्यम से लोगों को वनों से आग से बचाने की तकनीकी से अवगत कराते हुये बताया कि वनों की सुरक्षा सब के लिए जरूरी है। वन बचेंगे तो सभी को सुखद पर्यावरण का लाभ मिलेगा। वन कर्मियों ने गोष्ठी के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की, कि वनों की आग से सुरक्षा में वन विभाग का सहयोग करें, आग लगने पर वन विभाग को तुरंत सूचना दें और टाल फ्री नंबर पर भी इसकी सूचना के साथ ही रेंजर सहित वन विभाग के उच्चाधिकारियों से अवगत करायें। वनों में आग लगाने वालों की सूचना भी वन विभाग को दें, ताकि शरारती तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके। वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत वन पंचायत क्यारी, वन पंचायत कांसी व वन पंचायत चौपड़ियाली के प्रधानों व ग्रामीणों के साथ गोष्ठी में वनों से बचाव के उपायों व इसके लिए किये जा रहे प्रयासों को लेकर भी चर्चा की गई। वन दरोगा प्रेम लाल डोभाल ने गोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि अधिकाधिक पेड़ों को लगाकर वनों को आग से बचाने के साथ ही पर्यावरण के लिए काम करने से संपन्नता आयेगी। जल स्रोतों भी खुलेंग और आम जनमानस को पेयजल की समस्या नहीं जुझना पड़ेगा। इस मौके पर प्रधान गीता देवी, प्रधान रेशमा देवी, बीडीसी मेंबर राकेश डबराल, सरपंच रतनमणी, विशन सिंह, गोविंद सिंह, नारायण सिंह, जीत सिंह, नैन सिंह, शक्ति प्रसाद, वन दरोगा प्रेम लाल डोभाल, वन बीट अधिकारी दर्मियान सिंह, वन आरक्षी उम्मेद सिंह, भवान सिंह आदि मौजूद रहे।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler