Home Blog Page 583

ट्रैक्टर चोरी का सुराग न लगने पर चौकी पर हंगामा

लखनौता पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक सप्ताह पूर्व चोरी हुए ट्रैक्टर का कोई सुराग न लग पाने से नाराज कई ग्रामीण चौकी पहुंच गए। चोरी की घटना के खुलासे की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष के आश्वासन दिए जाने पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। गांव टिकोला निवासी किसान नरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू एक सप्ताह पूर्व अपने ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ियां भरकर लखनौता स्थित चौराहे पर कटर मशीन में आया था। लकड़ियां कटर मशीन में डालकर ट्रैक्टर ट्राली वहीं खड़ी कर पैठ बाजार में घर का कुछ सामान लेने के लिए चला गया था। आधा घंटे बाद सामान लेकर जब वह ट्रैक्टर के पास पहुंचा तो वहां पर खाली ट्राली खड़ी मिली। ट्रैक्टर मौके पर नहीं था। ट्रैक्टर का आसपास पता करने पर कोई सुराग नहीं लग पाया था। 22 फरवरी देर शाम नरेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ थाने में ट्रैक्टर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। एक सप्ताह बीतने पर भी ट्रैक्टर का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिलने पर इसके किसानों द्वारा चौधरी अशोक कुमार के नेतृत्व में चौकी लखनौता पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना दे रहे लोगों से थाना अध्यक्ष विनोद थपलियाल द्वारा जल्द ही ट्रैक्टर तलाशने का आश्वासन दिया गया। धरना दे रहे किसानों द्वारा धरना स्थल पर एसएसपी को बुलाए जाने की मांग की गई। थानाध्यक्ष द्वारा 12 मार्च तक का समय प्रदर्शनकारियों से मांगा गया तब जाकर उसके बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। थाना अध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि पुलिस द्वारा ट्रैक्टर तलाश करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में चरण सिंह, राजवीर, प्रशांत, सोहन, संदीप, जालौराम, जसबीर, टीटू प्रधान आदि मौजूद थे। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे चौधरी अशोक कुमार का कहना है कि थाना अध्यक्ष द्वारा 12 मार्च तक का समय मांगा गया है। 12 मार्च तक अगर ट्रैक्टर का पता नहीं चलता है तो लखनौता चौराहे पर बड़ा धरना प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया जाएगा।

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रुड़की सेवा केंद्र पर महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से परमात्मा शिव जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में परमात्मा शिव के महावाक्य ब्रह्माकुमारी राधा ने सुनाए और महाशिवरात्रि के अवसर पर सदसंकल्प के साथ पावन बनने का मार्ग सुझाया। इस अवसर पर परमात्मा शिव का ध्वजारोहण भी रजनी व राधा ने संयुक्त रूप से किया। राधा ने बताया कि शिव जन्म का उद्देश्य हमें पतित अंधकार से पावन प्रकाश को ओर ले जाना है। कार्यक्रम में शिव कुमार, वर्षा, सीएम वर्मा, श्रीगोपाल नारसन, कृष्ण छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

6 किलोग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

कुंडा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 6 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की देर शाम मंडी चौकी प्रभारी मनोहर चंद्र वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। जिस कमीनों ने चेकिंग के लिए रोक लिया चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को आरोपी के कब्जे से 6 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ पूछताछ में युवक ने अपना नाम जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर बुढानपुर निवासी नासिर पुत्र बाबू अली बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि डीआईजी नीलेश आनंद भरने व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह के निर्देश पर आगे भी मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

तोल सेंटर पर सप्लाई नहीं होने से गन्ना किसानों ने काटा हंगामा

शांतिपुरी के जवाहरनगर स्थित गन्ना तोल सेंटर पर सप्लाई नहीं होने से आक्रोशित गन्ना किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर हंगामा काटा। गन्ना किसानों का आरोप है कि सप्लाई ठेकेदार वाहनों की उचित व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। जिसके कारण गन्ना किसानों को कई बार अपने छिले हुए गन्ने की फसल को गाड़ियों पर लोड कर सेंटर पर एक सप्ताह से 15 दिनों तक धूप में खड़े-खड़े सुखाना पड़ता है। जिससे गन्ना किसानों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ता है। आरोप है कि सप्लाई ठेकेदार मात्र एक ट्रैक्टर-ट्राली के सहारे पूरे गन्ना सेंटर का उठान कर रहा है। दो बार गन्ने से भरी ट्राली रेलवे ट्रैक पर हादसे का शिकार हो चुकी हैं। जबकि सेंटर पर गन्ने के उठान के लिए तीन से चार ट्रकों की नितांत आवश्यकता है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मिल प्रबंधन से तत्काल संबंधित ठेकेदार का ठेका निरस्त कर दूसरे सक्षम व्यक्ति को देने व गन्ने की तोल जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की है। गन्ना किसान दिनेश कांडपाल प्रधान पति कैलाश जोशी जो सिंह कोरंगा समेत तमाम किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल गन्ना सेंटर पर नियमित रूप से टोल शुरू नहीं कराई गई तो वह इसके लिए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कांडपाल, खीमानंद चौहान, मुनीम तिवारी, नंदन चोहान, जोत सिंह कोरंगा, चंदन सिंह चौहान, विक्रम ठठोला आदि शामिल रहे।

6 मई प्रातः 6 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे भगवान केदारनाथ के कपाट

आज महाशिवरात्रि पर भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैदिक पूजा अर्चना व  पारंपरिक रीति रिवाज के के साथ तय की गई। केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में घोषित की गयी। हक हकूकधारी, वेदपाठी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में पंचांग गणना के अनुसार तिथि की घोषणा की गई।
केदारनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर से 2 मई को रवाना होगी। 3मई को बाबा की डोली फाटा, 4मई को गौरीकुंड और 5 मई को केदारनाथ में रात्री प्रवास करेगी। 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 पर कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
इस वर्ष धाम में पूजाओं के लिए नियुक्त किए गए पुजारी-
एम टी गंगाधर लिंग – केदारनाथ धाम।
शिवशंकर लिंग – मद्महेश्वर मंदिर
शिव लिंग- ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ
शशिधर लिंग – विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी
बागेश लिंग अतिरिक्त पुजारी।
आज से केदारनाथ की यात्रा तैयारियां भी हुई शुरू।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य आशुतोष डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, भास्कर डिमरी, मंदिर समिति के अधिकारी गण गिरीश चंद्र देवली राजकुमार नौटियाल, आरसी तिवारी, राकेश सेमवाल, डा हरीश गौड़, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत आदि मौजूद थे।

सड़क दुर्घटना में दो व्‍यक्तियों की मौत , 3 घायल

डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड क्षेत्र में देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो व्‍यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य व्‍यक्ति घायल हैं। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी कविंद्र राणा ने बताया कि देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालकवारी चौक के पास स्तिथ काली मंदिर के समीप प्रातः 4 बजे खराब खड़े ट्रक में स्कार्पियो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार टिहरी निवासी 21 वर्षीय युवती खुशी और ट्रक ड्राइवर जसपुर निवासी मोहम्मद यासीन की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि स्कार्पियो में सवार अन्य दो लड़के और एक लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया है। इसमें चकराता निवासी दूसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। स्कार्पियो में सवार एक युवक रोहतक हरियाणा व दूसरा बिजनौर निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना का मुख्य कारण जिस स्थान पर ट्रक खराब खड़ा था, वहां पर अंधेरा होने के साथ ही ट्रक ड्राइवर ने ट्रक का इंडिकेटर नहीं जलाया था। साथ ही स्कार्पियो सवार तेज गति के साथ ही नशे की हालत में थे। उनके वाहन से बीयर की कई बोतलें भी मिली हैं। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के समय ट्रक ड्राइवर ट्रक का टायर निकाल रहा था। उसके शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है।

165 ग्राम चरस के साथ बीटेक का छात्र गिरफ्तार

थाना प्रेमनगर पुलिस ने मंगलवार को 165 ग्राम चरस के साथ बीटेक के एक छात्र को सुद्धोवाला से गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी छात्र पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। आरोपी इंस्टीट्यूट के छात्रों को चरस महंगे दाम पर बेचकर पैसा कमाता है। एसएसपी देहरादून द्वारा जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार नशे के तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।  जिसके चलते प्रेमनगर पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह सुद्धोवाला के पास सौहार्द नाम के शख्स को 165 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कराया गया है।
थाना प्रेमनगर प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपी 21 वर्षीय सौहार्द निवासी ग्राम दुर्गापुर जिला पश्चिम बर्धमान पश्चिम बंगाल का रहना वाला है। पूछताछ करने पर आरोपी सौहार्द द्वारा बताया गया कि वह देहरादून के लॉ कॉलेज में बीटेक सेकंड ईयर का छात्र है और वह बल्लूपुर के रवि नाम के लड़के से चरस लेकर आता है। इसके बाद इंस्टीट्यूट के छात्रों को महंगे दामों पर बेचकर पैसा कमाता है, जिससे उसका खर्चा चलता है।

यूक्रेन में फंसे छात्रों के घर पहुंचे सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर-बनबसा के जंगल के बीच स्थित बनखंडी महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। भगवान भोले से देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद सीएम धामी ने लोहिया हेड रोड स्थित ऋषभ लोहिया एवं अंकुर वर्मा के घर पहुंचे। यह दोनों ही छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यहां धामी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर दोनों छात्रों के जल्द ही स्वदेश लाए जाने का अश्वासन दिया।
सीएम धामी मंगलवार को अपने नगरा तराई स्थित आवास से सर्वप्रथम लाल कोठी शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने जलाभिषेक किया। इसके बाद सीएम धामी चकरपुर के बनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा चकरपुर शिवरात्रि का मेला वर्षों पुराना है। इस मेले से पुरानी यादें ताजा हो रही है। मेले लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। हमें अपनी संस्कृति को संजो कर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा भगवान भोले की कृपा सभी पर बनी रहे। प्रदेश में सुख समृद्धि रहे।
उन्होंने पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, कैलाश मनराल, नवीन बोरा, राम सिंह जेटी, सुधीर वर्मा, राकेश बिष्ट, मनोहर सिंह, जीवन पोखरिया, सुरेश चंद, वरुण अग्रवाल, सतीश भट्ट, किशन चंद आदि मौजूद थे। इसके बाद सीएम धामी लोहिया हेड रोड स्थित ऋषभ लोहिया एवं अंकुर वर्मा के घर पहुंचे। यह दोनों ही छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यहां धामी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर दोनों छात्रों के जल्द ही देश लाए जाने की बात कहीं।

उत्तराखंड में कोरोना के 47 ने केस

उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर अब मंद पड़ चुकी है। मंगलवार को राज्य में कोरोना के 47 नए मामले मिले हैं। जबकि 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मंगलवार को कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में फिलवक्त सक्रिय मामलों की संख्या 928 रह गई है। कोरोना की तीसरी लहर के बाद पहली बार संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे आई है। यह दर 0.90 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से प्राप्‍त रिपोर्ट में 5163 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 22 लोग संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा में छह, चंपावत व ऊधम सिंह नगर में एक-एक, हरिद्वार में तीन, नैनीताल में 10 और पौड़ी व उत्तरकाशी जिले में दो-दो नए मामले मिले हैं। बागेश्‍वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में कोई नया मामला नहीं मिला है। कोरोना की तीसरी लहर में राज्य में कोरोना संक्रमित 265 मरीजों की मौत हुई है। अब तक 91397 मामले आए हैं, जिनमें 87015 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना के घटते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोग से अपील की है कि वह कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।
दो साल बाद आज से खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
केंद्रों में पहले की तरह ही तीन से छह साल तक के बच्चों को कुक्ड फूड दिया जाएगा। साथ ही अन्य सभी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्र गत दो साल से बंद थे, लेकिन अब कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से दो मार्च से आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद बुधवार से आंगनबाड़ी केंद्रों को खोला जाएगा। उधर, केंद्रों में आने वाले तीन से छह साल तक के बच्चों को कोरोना महामारी के कारण अभी तक कुक्ड फूड टेक होम राशन की तरह घर पर दिया जा रहा था, लेकिन अब बच्चों को कुक्ड फूड केंद्र में ही दिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र में होने वाली अन्य गतिविधियां भी बच्चों को करवाई जाएंगी। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने से पहले वहां पर साफ-सफाई कर दी गई है। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कर दिया गया है।
बाल विकास परियोजना रुड़की शहर के बाल विकास परियोजना अधिकारी संदीप अरोड़ा ने बताया कि बुधवार से आंगनबाड़ी केंद्र खुल जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए ही केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि सभी केंद्रों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है।

सीपीएम ने कॉमरेड के निधन पर जताया शोक

28.02.2022

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं साहित्यकार कॉमरेड बची राम कोंस्वाल के निधन पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने गहरा शोक व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने पार्टी के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। यहां सीपीएम जिला सचिव दिनेश पांडे, पूर्व सचिव आरपी जोशी, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की केंद्रीय कमेटी सदस्य सुनीता पांडे, जिला सचिव राधा नेगी, मुन्नी प्रसाद, जनवादी नौजवान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष यूसुफ तिवारी, भोली भाई, योगेश कुमार, अशोक पंत, दामोदर, किशन भंडारी, सीटू के डीएस फर्त्याल, दीपक कुमार रहे।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler