Home Blog Page 581

स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए तैयारी शुरू

नगर पालिका मंगलौर के सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों को लेकर निकाय कार्मिकों के साथ बैठक की गई। जिसमें 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण में पालिका को प्रथम स्थान दिलाए जाने की कवायद किए जाने पर चर्चा की गई। गुरुवार को नगर पालिका सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 हेतु गठित पालिका की टीम के प्रभारी शमशाद अहमद ने स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बैठक की। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण से सम्बंधित तकनीकी जानकारी पालिका के स्वास्थ्य लिपिक वसीम अब्बासी ने दी। उन्होंने बताया कि 1 से 31 मार्च के बीच स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए सिटीजन फीडबैक लिए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय जनता ऑनलाइन टोल फ्री नंबर 1969 पर कॉल करके अपने निकाय की स्वच्छता रैंकिंग के बारे में फीडबैक देकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके अलावा नागरिक ऑफलाइन सुझाव भी नगर पालिका को उपलब्ध करा सकते हैं। पर्यावरण पर्यवेक्षक शमशाद अहमद ने टीम के सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि निकाय को प्रथम रैंक लाने में सभी कार्मिक अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करे। इस अवसर पर पर्यावरण पर्यवेक्षक राजेश कुमार, संजय कुमार, स्वास्थ्य लिपिक वसीम अब्बासी, आस मुहम्मद, मुहम्मद आरिफ, सौरभ पाल, आसिफ, प्रदीप ध्यानी, रजत रावत, शमा, शबनम, नाजिश, फजल इलाही, अष्वनी, अजीज व तनवीर आदि मौजूद रहे।

पीएम रिलीफ फंड में डोनेट किए 25 हजार रुपये

युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को ऋषिकेश की एक ओर बेटी निशा ग्रेवाल अपने घर लौटी हैं। होनहार बेटी ने पीएम रिलीफ फंड में 25 हजार रुपए की राशि भी डोनेट की है। गुरुवार को गढ़ी श्यामपुर निवासी निशा ग्रेवाल पिता राजकुमार, माता गीता देवी और भाई पियूष के साथ मेयर अनिता ममगाईं से कैंप कार्यालय में मिलीं। मेयर ममगाईं ने कहा कि केंद्र सरकार युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास में जुटी है। तमन्ना त्यागी के बाद कि ऋषिकेश की एक ओर बेटी निशा के लौटने से सभी लोग खुश हैं। मौके पर चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, विपिन पंत, संदीप शास्त्री, रोमा सहगल, विवेक गोस्वामी, मनीष मनवाल, सुजीत यादव, राजीव गुप्ता, राजू शर्मा, गौरव कैंथोला, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

सहपाठी छात्र ने की छात्रा की गोली मारकर हत्या , आरोपित फरार

सहस्रधारा रोड स्थित लॉ कॉलेज से दोनों डी फार्मा की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे
देहरादून।  सहस्रधारा रोड स्थित लॉ कॉलेज में छात्र ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के बाद आरोपी कॉलेज से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हत्या के कारणों को लेकर जांच कर रही है। मौके से आरोपी की बाइक और देशी तमंचा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कॉलेज से दोनों डी फार्मा की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी के मुताबिक गुरुकुल कांगड़ी, प्लाट तीन, द्वारिका विहार, कनखल जिला हरिद्वार निवासी वंशिका (19) दून में सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्था लॉ कॉलेज से डिप्लोमा कर रही थी। उसके साथ आदित्य तोमर पुत्र अनिल तोमर मूल निवासी शामली हाल निवासी ईश्वर विहार रायपुर भी पढ़ाई कर रहा है। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। आदित्य ने वंशिका को गुरुवार शाम कॉलेज के पास कैफे में मिलने बुलाया। वहां करीब दस मिनट तक दोनों अंदर बैठकर बातें करते रहे। इसके बाद कैफे से बाहर निकले। यहां अचानक से आदित्य ने तमंचा निकाला। वंशिका कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसके सीने पर गोली चली ली। गोली लगते ही वंशिता अचेत होकर गिर गई।
गोली की आवाज से आसपास सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को सहस्रधारा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी आदित्य मौके पर अपनी बाइक और तमंचा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के साथ फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत रावत ने बताया कि हरिद्वार से छात्रा के परिजनों को दून बुलाया गया। उनकी तरफ से आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

स्कूल बस हादसे को लेकर अभिभावक संघ मुखर

स्कूली बसों में सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन लागू की जाए
विकासनगर। विकासनगर में स्कूल बस हादसे को लेकर अभिभावक संघ स्कूलों में खटारा और बदहाल बसों को लेकर मुखर हो गये हैं। नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ने स्कूल बसों के लिए जारी सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने की मांग की है। एसोसिएशन ने इस मामले में बाल आयोग, जिलाधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों को एसडीएम विकासनगर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया है। बुधवार को एसडीएम के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन में एनएपीएसआर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों मे बस संचालन के लिए गाइडलाइंस जारी की हुई हैं। जिसके लिए सभी राज्यों मे मॉनिटरिंग कमेटी बनी हुई हैं। इस कमेटी में शिक्षा विभाग से भी अफसर-कर्मचारी सदस्य होते हैं। लेकिन वर्तमान तक शिक्षा विभाग द्वारा कभी भी इन स्कूल बसों का संज्ञान नहीं लिया जाता। कहा कि परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की ओर से भी इस ओर कोई खास तवज्जो नहीं दी जाती। ज्ञापन में बताया गया है कि विकासनगर में बस दुर्घटना में चालक और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा किया गया है। लेकिन दोषी सिर्फ चालक नहीं हैं वह तो कर्मचारी है। आरोप लगाया कि असल दोषी स्कूल संचालक हैं, जो अनफिट वाहनों को खरीदकर उनमें छात्रों की ओवरलोडिंग करवाते हैं। कहा कि स्कूल संचालक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन करने,शासन और शिक्षा विभाग के नियमों तथा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। बस में छोटे बच्चे थे, इसलिए बाल संरक्षण अधिनियम में भी कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन को लागू कर मॉनिटरिंग कमेटी गठित कर उसमें अभिभावकों को भी कमेटी में शामिल किया जाय। ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान, राष्ट्रीय महामंत्री सुदेश उनियाल, पछुवादून शाखा के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, महासचिव रमन धींगरा, कोषाध्यक्ष कमलेश शर्मा, विनीत कुमार, पवनकुमार, नीलम कौर, रेखा वर्मा, रेखा शर्मा, पप्पू आदि शामिल रहे।

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

कैनाल रोड पर मोहम्मदपुर पावर हाउस के निकट एक चालक बाइक से संतुलन खो बैठा। जिसके चलते वह सड़क पर बाइक सहित जा गिरा। दूर तक उसकी बाइक सड़क पर घिसटती चली गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैनाल रोड से होकर जा रहे एक बाइक सवार ने अपना संतुलन बाइक से खो दिया। मोहम्मदपुर पावर हाउस के निकट पहुंचने पर एक मोड़ पर वह बाइक सहित गिर पड़ा। दूर तक उसकी बाइक सड़क पर फिसलती चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली। युवक की जेब से मिले पर पत्रों के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि 33 वर्षीय युवक रुड़की से वापस बाइक द्वारा कैनाल रोड के रास्ते बुलंदशहर जा रहा था। मोहम्मदपुर पावर हाउस के पास संतुलन बिगड़ने पर रात के अंधेरे में हुई दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान मोहित राघव पुत्र सुमेंद्र राघव निवासी ग्राम रामायचपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह भी मौके पर पहुंच गए हैं।

घटतोली से नाराज किसानों का मिल में हंगामा

गन्ना लेकर लक्सर में चीनी मिल के गेट कांटे पर आए मोहम्मदपुर बुजुर्ग के किसान के ट्रैक्टर ट्राली का वजन में करीब सवा कुंतल की गड़बड़ी मिली। इसे नाराज किसानों ने तौल बंद करवा कर धरना शुरू कर दिया। मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी किसान भूपेंद्र सिंह ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर लक्सर में चीनी मिल लाए थे। बारी आने पर मिल के गेट कांटे पर गन्ने का वजन 91.90 कुंतल आया। भूपेंद्र को घटतौली होने का शक हुआ तो उन्होंने मिल में ही चीनी का वजन करने के लिए लगे दूसरे कांटे पर अपना गन्ना तौला। वहां इसी गन्ने का वजन 93.10 कुंतल मिला। इस पर भूपेंद्र और उनके साथ मौजूद दूसरे किसान मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कीरत सिंह भी कई किसानों के साथ वहां पहुंचे और कांटे पर ही धरना शुरू कर दिया। धरने की सूचना पर मिल के गन्ना प्रबंधक पवन ढींगरा और बिजेंद्र राठी किसानों के बीच पहुंचे और उनसे बात की। इसके बाद भूपेंद्र की गन्ने के वाहन का दोबारा से पहले वाले कांटे पर तुलवाया गया तो इस बार वजन 93.20 कुंतल आया। एसडीएम का कहना है कि किसानों और मिल प्रबंधन का पक्ष जानने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शहीद सुरेश को मरणोपरांत दिया स्मृति चिह्न

सैपियंस स्कूल विकासनगर की एनसीसी यूनिट की ओर से बुधवार को शहीद सुरेश तोमर को मरणोपरांत सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न दिया गया। शहीद की ओर से उनके परिजनों ने सम्मान ग्रहण किया। एनसीसी की सेकेंड ऑफीसर प्रियंका जायसवाल ने बताया कि कालसी ब्लॉक के गास्की निवासी सुरेश तोमर ने 16 गढ़वाल राइफल्स में रहते हुए 27 जून 2002 को आपरेशन पराक्रम के दौरान पहलगांव के चंनवाड़ी में आतंकियों से लोहा लेते हुए अपनी शहादत दी। कहा कि शहीद सैनिक की शहादत को सम्मानित करते हुए एनसीसी यूनिट के साथ ही पूरा विद्यालय परिवार खुद को गौरान्वित महसूस कर रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य आलोक विरमानी, बिंदेश्वरी डॉड, रविकांत सपरा, रशिता सपरा आदि मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर में 60 लोगों ने दिया रक्त

मुस्कान चिल्ड्रंस चैरिटेबल फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से शिव मंदिर बरोटीवाला में आयोजित रक्तदान शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने 60 यूनिट रक्त एकत्र किया।
बुधवार को रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष गुरुमेल सिंह राठौर ने कहा कि रक्तदान महादान है। युवाओं रक्तदान से घबराना नहीं चाहिए। एक यूनिट रक्तदान करने से किसी परिवार की खोई हुई खुशियां वापस लौट सकती हैं। कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों का जागरूक होना जरूरी है। इससे व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहता है। इस दौरान डा. ऋषभ, अमित चौहान, मोहित चावला, देव नौटियाल, दानिश, विपिन, विकास, अंकिता, आंचल आदि मौजूद रहे।

पतंजलि क्रेडिट कार्ड एक करोड़ लोगों की पहुंच में होगा : रामदेव

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (पीएएल) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड के दो वैरिएंट लॉन्च किए हैं। बुधवार को पतंजलि अनुसंधान संस्थान में एक कार्यक्रम के तहत बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को क्रेडिट कार्ड भेंटकर इस योजना की शुरुआत की गई।
बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि क्रेडिट कार्ड के रूप में आत्मनिर्भर भारत की नई प्रेरणा के साथ आज एक नया इतिहास व कीर्तिमान रचा जा रहा है। पतंजलि आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि क्रेडिट कार्ड बहुत जल्द 1 करोड़ लोगों की पहुंच में होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या लगभग 5 करोड़ हैं।
बाबा रामदेव ने बताया कि इस योजना के तहत कार्डधारक को 50 हजार से 10 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट, 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा लाभ, पतंजलि के उत्पादों पर 5 प्रतिशत की विशेष छूट तथा अन्य कंपनियों उत्पादों पर छूट और रिवार्ड प्वाइंट का भी प्रावधान है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि देशवासियों को पहली बार ऐसा क्रेडिट कार्ड मिलने वाला है जो विविध स्वरूपों और आयामों के साथ जुड़ा होगा। आचार्य ने कहा कि पीएनबी के साथ पतंजलि प्रारंभ से जुड़ा रहा है। पतंजलि के सभी कर्मचारियों को को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड की सेवाओं से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में रूपे के चीफ रिलेशनशिप मैनेजर नलिन बंसल ने कहा कि देश में 70 से 80 करोड़ डेबिट कार्ड रूपे के माध्यम से संचालित हैं। किन्तु यदि हम क्रेडिट कार्ड की बात करते हैं तो यह आंकड़ा मात्र 7 करोड़ के आसपास है। पीएनबी के एमडी व सीईओ आदित्य नाथ दास ने कहा कि यहां पंजाब नेशनल बैंक, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड तथा नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का सामूहिक प्रयास एक सुखद समागम है। जो स्वदेशी की परिकल्पना को चरितार्थ करता है। हम इस क्रेडिट कार्ड की योजना को एक अभियान की तरह लेकर चलेंगे।
इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की ओर के ईडी पतंजलि आयुर्वेद रामभरत, राकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, वायडी आर्य, अनीता नैयर, केएन सिंह, पतंजलि योगपीठ की ओर से क्रय अधिकारी अंशुल, संप्रेषण विभाग प्रमुख पारूल, ऋषि आर्य, भारत स्वाभिमान से मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार, भरूआ सोल्युशन्स की ओर से मीनाक्षी, अंशुमन, पीएनबी क्रेडिट कार्ड की ओर से जीएम महेंद्र दोहेरे, सखुजा, सुनील मीणा, सौरभ मारवा, अजय मायरा, एवीपी क्रेडिट कार्ड सलिल सेठ, विकास आनंद आदि शामिल रहे।

विद्युतकर्मी की मौत पर बवाल

परिजनों को मुआवजा व नौकरी दिए जाने की मांग
हरिद्वार। धीरवाली बिजली घर के यार्ड में मंगलवार की रात मृत अवस्था में कर्मचारी के परिजनों को मुआवजे व मृतक की पत्नि को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने मृतक के शव को बिजली घर के गेट के सामने सड़क पर रखकर धरना दिया। रूड़की निवासी हरिराम धीरवाली बिजली घर में विद्युत उपभोक्ता सहायता समूह के अंतर्गत धीरवाली बिजली घर में कार्यरत था। मंगलवार की रात हरिराम का बिजली घर के पीछे बने यार्ड अचेत अवस्था में मिला। साथी कर्मचारी उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सा ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता शव लेकर बिजली घर पहुंचे और हरिराम की मौत की जांच, मुआवजे व उसकी पत्नि को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद विभाग के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता मे मुआवजा तथा मृतक की पत्नि को संविदा पर नौकरी दिए जाने पर सहमति बनी। साथ ही कर्मचारी की मौत की जांच के लिए विभाग की और से पुलिस में मुकद्मा भी दर्ज कराया गया है। विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी संदीप शर्मा ने कहा कि मृतक के सभी देयों का भुगतान नियमानुसार किया जाएगा। इसके अलावा मृतक कर्मचारी के अंतिम संस्कार के लिए सभी कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से सहायता राशि भी परिजनों को उपलब्ध करायी है। इस दौरान राव फिरदौस, साहिल खान, विशाल प्रधान, राव जुल्फिकार, दीपक राठौर, रोहित नागयान आदि सहित कई लोग मौजूद रहे।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler