Home Blog Page 580

बेडगांव में मारपीट के मामले में डीएम के जांच के आदेश

कल्जीखाल ब्लाक के बेडगांव में एक परिवार के साथ मारपीट के मामले में पौड़ी के डीएम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए है। गुरुवार को डीएम दरबार में गांव का एक परिवार जहां अपनी आपबीती सुनाने पहुंचा था वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीण यहां भी आए थे । डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने एक-एक कर दोनों पक्षों को सुना। डीएम ने कहा कि इस मामले में जांच करवाई जाएगी और जरूरत पड़ी तो रेगुलर पुलिस को भी मामला सौंपा जाएगा। कल्जीखाल ब्लाक के बेडगांव निवासी प्रेम प्रकाश ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की।बाद में घर में घुसे वहां तोड़ फोड की। प्रेम प्रकाश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे थे और प्रेम प्रकाश और उनकी पत्नी के सिर पर पट्टी भी बंधी हुई थी। कहा कि वह तब से डरे सहमे हैं। आरोप यह भी कि उनकी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ हुई थी जो मामला अभी चल रहा है उसे दबाने को लेकर भी दबाव बनाया जा रहा है। प्रेम प्रकाश ने कहा कि उसके परिवार को खतरा है और उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई जाए। वहीं दूसरा पक्ष भी डीएम कार्यालय पहुंचा और आरोपों को बेबुनियाद बताया। जिसमें ग्राम प्रधान प्रमोद रावत और अन्य ग्रामीण शामिल थे। डीएम ने कहा कि क्योंकि दोनों ही पक्ष आमने-सामने हैं और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है , लिहाजा नायब तहसीलदार को जांच सौंपते हुए आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया है कि गांव के प्रेम प्रकाश और उसके परिवार के साथ मारपीट की बात समाने आ रही है। परिवार ने आरोप गांव के कुछ लोगों पर लगाएं है। जिसमें ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीण भी शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत की जा रही है कि परिवार ने गांव में अशान्ति का महौल बनाया हुआ है। ऐसे में इस मामले की जांच कर ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। पीड़ितों का मेडिकल करवाया दिया गया है। दोनों पक्षों को अपनी शिकायत भी लिखित में देने के लिए कहा गया। डीएम ने घटना को लेकर दोनों पक्षों को सुना और इसके बाद एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।डीएम ने दोनों ही पक्षों से साफ कहा कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक दोनों ही पक्ष किसी तरह का कोई भी विवाद नहीं करेंगे। यदि जांच पूरी होने तक किसी भी पक्ष द्वारा विवाद करना संज्ञान में आता है तो फिर अलग से इस मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके बाद ही दोनों पक्ष डीएम कार्यालय से बाहर आए। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायत डीएम को सौंप दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

योजनाओं का लाभ उठाते हुए आत्मनिर्भर बने

नेहरू युवा केंद्र पौड़ी के तत्वावधान में कल्जीखाल ब्लाक के राइंका कल्जीखाल में आत्मनिर्भर भारत पर युवाओं का उन्मुखीकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को कई जानकारी दी गई। कार्यशाला में गिदरासू, कुटकुण्डाई, टंगरोली, थापली, कल्जीखाल, दिवई, किमोली, क्वीठ, डांग, चलोली, फल्दा सहित अन्य गांवों के युवा मंडलों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राइंका कल्जीखाल विमल डोभाल ने कहा कि युवा योजनाओं का लाभ उठाते हुए स्वयं आत्मनिर्भर बनते हुए अन्य युवाओं को इस अभियान से जोड़कर बेरोजगारी दूर कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के विषय में जानकरी देते हुए कहा कि इस डिजिटल युग में युवा दूसरे पर आश्रित न रह कर स्वयं के स्वरोजगार को तलाशें व आत्मनिर्भर बनें, जिससे अन्य लोग भी प्रेरणा ले सकेंगे। कार्यशाला में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी पंकज नेगी ने डिजिटल उत्थान पर युवाओं को जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल युग में धोखाधडी करने वाले गिरोह से सावधान रहें। फोन पर आपकी व्यक्तिगत जानकरी आधार कार्ड, ओटीपी आदि किसी से भी शेयर न करें, जिससे ऑनलाइन हो रही धोखाधड़ी से बच सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए योगंबर पोली ने युवाओं को जल जागरण पर चेतना गीतों के साथ अन्य संदेश भी दिए। साथ ही सरकार द्वारा युवाओं के लिये चलाई जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर शिक्षिका सोनम चंदोला, शोभा रावत, कविता, शालिनी, शिक्षक संतोष ध्यानी, अनिल कुमार, गिरीश पटवाल, चांदनी, सृष्टि, राजुली, प्रज्जवल, मो. फैसल, शिखा, अर्पिता, दिव्यांजलि आदि शामिल थे।

इंद्रपाल सिंह अध्यक्ष और संदीप चौधरी मंत्री बने

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ग्रामीण डिपो शाखा के चुनाव में अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह और मंत्री संदीप चौधरी को चुना गया। नये पदाधिकारियों ने कर्मचारियों हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। इसके लिए सभी कर्मचारियों से एकजुट रहने की अपील की। गुरुवार को आईएसबीटी में हुए चुनाव में उपाध्यक्ष संजीव सिसौदिया और राजीव चौधरी, संयुक्त मंत्री पंकज शर्मा, रवीश गौतम, संगठन मंत्री नवाब सिंह राणा, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, कार्यकारिणी सदस्य लाखन सिंह, जुल्फान अली, सूर्यदेव पाठक, अरविंद कुमार, रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र राठी, मनीष कांबोज, विकास वर्मा, बालेश्वर चुने गए। इसके अलावा जितेंद्र दीवान, परमजीत सिंह, महिपाल कांबोज क्षेत्रीय और सुभाष चंद्र, भानुप्रताप सिंह, अशोक चौधरी, हरेंद्र कुमार, प्रीतम सिंह, राजवीर सिंह, निरंकारी अहलावत, संचित कुमार प्रांतीय प्रतिनिधि चुने गए।

डीएम ने की यूक्रेन में फंसे अस्मिता व विनायक के परिजनों से मुलाकात

जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने गुरुवार को यूक्रेन से राशिया बॉर्डर में पंहुचे मेडिकल के विद्यार्थियों विनायक थपलियाल एवं अस्मिता थपलियाल के परिजनों से उनके आवास कारगी चौक स्थित समृद्धि एन्क्लेव जाकर मुलाकात की। डीएम ने परिजनों को बताया कि जिला प्रशासन एवं पीएमओ कार्यालय दून जिले व राज्य के छात्रों, लोगों की सकुशल घर वापसी के लिए निरन्तर भारतीय दूतावास से समन्वय बनाये हुए हैं। भारतीय छात्रों व लोगों को सकुशल घर वापसी के लिए प्रशासन गंभीरता से जुटी है। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर दोनों विद्यार्थी की वर्तमान लोकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिस पर परिजनों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके दोनों बच्चों ने बताया है कि भारतीय दूतावास भी उनसे नियमित सम्पर्क में है। डीएम ने परिजनों को छात्रों की वापसी के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे जनपद एवं राज्य के लोगों व छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए शासन एवं केन्द्र सरकार से नियमित सम्पर्क बनाते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों से जुड़ी सूचना का आदान प्रदान करने के लिए जिला आपदा परिचालन केन्द्र के फोन नम्बर 0135-2726066, 1077 (टोल-फ्री), 07534826066 व ई-मेल आईडी- deoc.pgrc.ddn@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक जिले के 65 लोगों एवं छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना उपलब्ध है। जिसमें से 24 लोगों को देश वापस लाया जा चुका है, जबकि 41 लोगों को वापस लाया जाना शेष है। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, तहसीलदार सदर उपस्थित रहे।

यूक्रेन से लौटी छात्रा का किया स्वागत

सीमाद्वार वार्ड की पार्षद मीरा कठैत ने भी यूक्रेन से लौटी इंदिरानगर निवासी छात्रा प्रियंका के घर जाकर मुलाकात की। उन्होंने छात्रा का स्वागत किया। पार्षद मीरा कठैत ने यूक्रेन में फंसे भारतीय को निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिक की सकुशल वापसी के लिए काम कर रही है।

पिथौरागढ़ में चारों विधानसभा की मतगणना को लगेंगी 56 टेबल

मतगणना के लिए चारों विधानसभाओं की 56 टेबल लगाई जाऐंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आशीष चौहान की अध्यक्षता में पहला रैंडमाइजेशन किया गया। बताया कि 56 टेबिलों में 228 कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक टेबल पर एक-एक मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती रहेगी। जबकि ईटीपीबीएस की प्री-काउंटिग के लिए 80 कार्मिकों की भी नियुक्ति कर दी गई है। जिसमें 40 मतगणना सुपरवाइजर और 40 मतगणना सहायक शामिल है। इस दौरान एडीएम फिंचा राम चौहान,एसडीएम अनुराग आर्या,डीडीओ रमा गोस्वामी,डीआईओ एनआईसी गौरव कुमार मौजूद रहे।

सीडीओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

सीडीओ पिथौरागढ़ अनुराथा पाल ने आज मुनस्यारी विकासखंड के विकास कार्यो का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गये। सीडीओ द्वारा मुनस्यारी शिव मंदिर,मुन्स्यारी कॉलेज सहित आधे दर्जन स्थानों का निरीक्षण किया।

दुकान की छत काटकर चोरी

चोरों ने प्लाईवुड की दुकान की छत काट कर हजारों का सामान चुरा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोरो की तलाश शुरू कर दी है। आदित्य चौक के निकट एसडी प्लाईवुड नामक दुकान है। बुधवार रात्रि चोरों दुकान की छत पर लगी टीन काट कर दुकान के अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में लगी एलईडी, कटर मशीन, गल्ले में रखी लगभग डेढ़ हजार रुपये की नगदी इत्यादी चुरा ली। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गये एवं दुकान के शटर को अंदर से बंद कर दिया। गुरूवार सुबह जब दुकान के स्वामी सुनील पपनेजा ने दुकान खोलने के लिए शटर उठाने का प्रयास किया तब शटर नहीं खुला। किसी तरह शटर उठाने में कामयाब होने के बाद पपनेजा दुकान के अंदर घुसे तब उन्होंने छत कटी हुई देखी। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुनील पपनेजा से घटना की जानकारी ली। पपनेजा ने बताया कि फिलाहल पूरे नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

घर पर पंखे से फंदा लगाकर युवक ने जान दी

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। उसे फंदे से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने पर मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया।
वार्ड 7 किच्छा निवासी पीयूष मेहरा (22) पुत्र जंग बहादुर मेहरा ने इसी वर्ष गोपेश्वर उत्तराखंड से बीटेक की डिग्री ली थी। इसके बाद वह किच्छा आ गया। गुरुवार को उसके पिता किसी काम के सिलसिले में हल्द्वानी और मां खिला पड़ोस में गई थी। इस बीच पीयूष ने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जब उसकी मां लौटकर आई तो उसे पियूष नहीं दिखा। इस पर उसने पीयूष के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो पीयूष पंखे पर लटका था। उन्होंने आनन-फानन उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने बताया कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने पर मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया।

सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं परखने पहुंची टीम

नेशनल हेल्थ मिशन की स्टेट क्वालिटी एश्योरेंस टीम सरकारी अस्पताल में आमजन को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा समेत अन्य व्यवस्थाओं को परखेगी। तीन दिन तक निरीक्षण के बाद अस्पताल में क्या कमिया हैं और कहां सुधार की जरूरत है इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौपेंगे। कसौटी पर खरा उतरने पर सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हो सकता है।
गुरुवार को स्टेट क्वालिटी एश्योरेंस की चार सदस्यीय टीम ऋषिकेश सरकारी अस्पताल पहुंची। टीम ने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा स्टोर, इंजेक्शन कक्ष, महिला और पुरुष वार्ड आदि का गहनता से निरीक्षण किया। सुविधाओं के बाबत जानकारी जुटाई। टीम में शामिल राज्य सलाहकार डा. अपूर्वा महर ने बताया कि केंद्र सरकार ने देहरादून जिले के रायपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ऋषिकेश सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा में नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर सुधार के लिए चिह्नित किया है। इसके तहत गुरुवार से शनिवार तक तीन दिन अस्पताल का निरीक्षण कर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। 10 मार्च को केंद्र की क्वालिटी एश्योरेंस टीम भी निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। केंद्रीय टीम की कसौटी पर अस्पताल खरा उतरता है तो यहां मेडिकल सुविधाओं में विस्तार हो सकता है। इस दौरान टीम सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश राणा से विस्तृत चर्चा की। मौके पर राज्य सलाहकार डा. प्रियांशी श्रीवास्तव, डा. संतोष भास्कर, डा. अमित आदि मौजूद रहे।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler