Home Blog Page 575

कृषकों ने पतंजलि कृषि अनुसंधान परिसर में लिया जैविक खेती का प्रशिक्षण

पतंजलि अनुसंधान परिसर में दो दिवसीय जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एमिटी कृषि प्रसार सेवा केंद्र नोएडा के माध्यम से नाबार्ड परियोजना के अंतर्गत आये किसानों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर पवन कुमार (सी.जी.एम, पोरी) एवं के.एन. शर्मा (निदेशक, मृदा परीक्षण) ने किसानो को पतंजलि जैविक अनुसंधान संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों पतंजलि कृषक समृद्धि कार्यक्रम, परिसर में स्थित मृदा परिक्षण प्रयोगशाला,
धरती का डॉक्टर (मृदा परिक्षण किट) एवं तरुण शर्मा (राज्य प्रभारी, उत्तराखंड) औषधीय पौधों की खेती अनुबंध खेती के बारे में बताया एवं साथ ही जैविक खेती में उपयोगी खाद, वेस्ट-डी कंपोजर, वर्मीकम्पोस्ट, जीवामृत आदि को बनाने का प्रशिक्षण एवं जैविक सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से बताया गया।
द्वितीय दिवस में प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने किसानों को विषमुक्त खेती एवं औषधीय पौधों की खेती के लाभ बताये। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि राष्ट्र को जैविक खेती के माध्यम से आगे बढायें।
इस अवसर पर दीपक वशिष्ठ (राज्य प्रभारी, उत्तर प्रदेश) ने दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट, रीजनल कौंसिल से जैविक प्रमाणीकरण की जानकारी एवं इसके लाभ बताये।
किसानों के साथ आयी केंद्र प्रभारी डा.नीतू सिंह ने एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस भ्रमण एवं प्रशिक्षण को किसानों के लिए काफी उपयोगी एवं लाभदायक बताया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार के उपयोगी भ्रमण एवं प्रशिक्षण पर सहमति जताई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में किसानों को पतंजलि अनुसंधान संस्थान एवं हर्बल गार्डन का भ्रमण कराया गया।

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने मदन कौशिक को दिया आशीर्वाद

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने विधानसभा चुनाव में पांचवी बार जीत हासिल करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। देश को आर्थिक व सामरिक रूप से मजबूत बनाने वाले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, गोवा व मणिपुर में शानदार जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की। उन्होंने कहा कि लगातार उत्तराखण्ड विधानसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर रहे मदन कौशिक लोकप्रिय नेता हैं। लगातार पांचवी जीत ने उनकी लोकप्रियता को साबित कर दिया है। मदन कौशिक के प्रयासों से हरिद्वार को नेचुरल गैस पाईप लाईन, भूमिगत बिजली लाईन जैसी कई अत्याधुनिक योजनाओं का लाभ मिला। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा व रानीपुर विधायक आदेश चौहान को भी जीत की शुभकामनाएं दी ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मदन कौशिक ने जताया जनता व कार्यकर्ताओं का आभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने लगातार पांचवी बार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। तमाम अनुमानों को नकारते हुए मदन कौशिक ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को भारी अंतर से हराया। मतदान के बाद से ही मदन कौशिक की जीत को लेकर तमाम किंतु परंतु लगाए जा रहे थे। बृहष्पतिवार को हुई मतगणना में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, लकसर विधायक संजय गुप्ता, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर जैसे दिग्गज भाजपा नेताओं को हार का मूंह देखना पड़ा। जबकि खानपुर और झबरेड़ा में प्रत्याशी बदलने के बाद भी भाजपा दोनों सीटों को नहीं बचा पायी। लेकिन उत्तराखण्ड के अलग राज्य बनने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा में लगातार बीस वर्षो से हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर रहे मदन कौशिक पांचवी बार जीत हासिल करने में कामयाब रहे। मदन कौशिक ने कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 15 हजार से अधिक मतों से हराकर इतिहास रच दिया। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मदन कौशिक ने मतदाताओं, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही उन्हें पांचवी बार विधानसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों में विश्वास जताते हुए भाजपा को लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है। भाजपा जनता की उम्मीदों को पूरा करते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएगी।
मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, अनिल पुरी, भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, डा.विशाल गर्ग, विशाल राठौर, संजय त्रिवाल, अक्षत कुमार, अनिल कुमार कुमार, शिखर पालीवाल, दीपक टंडन, कामिनी सड़ाना, बाबर खान, हारून खान आदि कार्यकर्ताओं ने मदन कौशिक को जीत की बधाई देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम ने मदन कौशिक की लोकप्रियता को एक बार साबित कर दिया है।
मदन कौशिक की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर जीत का जश्न मनाया।

भाजपा जीती पर हारे धामी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। तो वहीं सीएम धामी अपनी सीट हार गए है। ऐसे में जहां पार्टी जीत की खुशी मना रही है तो वहीं सीएम धामी के बयान से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सीएम धामी ने बीजेपी की जीत पर कहा कि उत्तराखंड में BJP को जनता ने दो तिहाई बहुमत दिया है। यह बताता है कि लोगों ने काम को तवज्जो दी है। उन्होंने कहा कि मैं सीएम रहूं या ना रहूं लेकिन राज्य में नई सरकार का गठन होते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगासीएम धामी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सभी मिथक टूट रहे हैं और नए इतिहास बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में हमने जो यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में कहा है, उसके लिए हम उच्च स्तरीय कमेटी बनाएंगे। वह कमेटी इसके लिए एक ड्राफ्ट बनाएगी। उन्होंने कहा कि मैं भले सीएम रहूं या ना रहूं, लेकिन प्रदेश में सरकार गठन के साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करके तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा।
यूनिफॉर्म सिविल कोड सभी के लिए समान होगा। सीएम धामी ने कहा कि नई भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाएगी। यह यूसीसी सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के संबंध में समान कानून प्रदान करेगी, चाहे उनकी आस्था कुछ भी हो। बता दें कि चुनाव से पहले सीएम धामी ने प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई सरकार बनते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा
उत्तराखंड में 2012 से अब तक मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा सीट बचाने में नाकाम रहे हैं। सबसे पहले 2012 में भुवन चंद्र खंडूरी, फिर 2017 में हरीश रावत और अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी विधानसभा सीट को नहीं बचा पाए। धामी की हार के यह चर्चा भी तेज हो गई है कि उत्तराखंड में अब भाजपा का सीएम पद का चेहरा कौन होगा। आपको बता दें कि विधानसभा शुरू होने से छह महीने पहले भाजपा ने सीएम बदल कर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया था।
दरआसर, खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने सीएम को 6579 वोटों से हराया है। भुवन युवा नेता हैं और उत्तराखंड के कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। युवाओं के बीच लोकप्रिय भुवन चंद कापड़ी उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में जनरल सेक्रेटरी के पद पर भी रह चुके हैं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन महज 2709 वोट से हारे गए थे।
– किसान आंदोलन
– जातीय समीकरण में फेल
– चनुाव में नामांकन के बाद चार बार ही आए खटीमा
– दूसरी विधानसभा सीटों पर फोकस
– प्रचार को प्रदेशभर में भ्रमण
खटीमा फाइनल राउंड
भुवन कापड़ी, कांग्रेस- 48177
पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी- 41598
रमेश राणा, बीएसपी- 937
आसिफ मिया, एआईएमआईएम- 80
राजेश, भारतीय सुभाष सेना- 121
विजय पालख, सपा- 80
एसएस कलेर, आप- 764
बाबू राम निर्दली- 437
नोटा- 656
देहरादून जिले में न भाजपा को नफा और न कांग्रेस को नुकसान
दून में भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मिली जीत को एक बाहर फिर दोहराकर इतिहास रच दिया। वर्ष 2017 में जिस तरह से मोदी लहर में भाजपा ने जिले की दस में से नौ विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी, वही प्रदर्शन 2022 में भी कायम रहा। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस को प्रीतम सिंह की बदौलत महज एक सीट चकराता पर संतोष करना पड़ा।
देहरादून जिले में जीत की तस्वीर
भाजपा: विकासनगर, सहसपुर, कैंट, मसूरी, रायपुर, राजपुर, धर्मपुर, डोईवाला व ऋषिकेश।
कांग्रेस : चकराता।

केंद्रीय टीम ने किया सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण  

तीर्थनगरी ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए गुरुवार को केंद्रीय टीम निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंची। राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की दो सदस्यीय टीम दो दिन अस्पताल का गहनता से निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपेगी। गुरुवार सुबह 10 बजे दो सदस्यीय टीम में शामिल डा. सरिता और एस रजीना ऋषिकेश सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां मुख्यद्वार पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश सिंह राणा ने टीम सदस्यों का स्वागत किया। राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की महिला सदस्यों ने अस्पताल की ओपीडी में प्रवेश किया और व्यवस्थाएं देखीं। अस्पताल के लेबर रूम और आपरेशन थिएटर का सदस्यों ने अलग-अलग निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद स्टाफ से स्वास्थ्य सेवा संबंधी फीडबैक लिया। राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड केंद्र सरकार की सदस्य डा. सरिता ने बताया कि उनका गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन का दौरा है। छह बिंदु हैं जिनका निरीक्षण करना है। इनमें लेबर रूम, प्रसव ऑपरेशन थियेटर, सामान्य आपरेशन थियेटर, अंतररोगी विभाग, जच्चा बच्चा वार्ड और सामान्य प्रशासन की व्यवस्था की जांच होगी। इस पर रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। केंद्र के निर्धारित मानकों की कसौटी प सरकारी अस्पताल खरा उतरता है तो तीन साल तक प्रति बेड 10 हजार की आर्थिक सहायता मिलेगी। मौके पर जिला सलाहकार डा. अमित, डा. संतोष भाष्कर आदि मौजूद रहे।

देखिए जीते हुए कैंडिडेट की लिस्ट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं।  इसके बाद देहरादून स्थित भाजपा मुख्‍यालय पर समर्थकों ने जमकर होली खेली। इस दौरान समर्थकों ढोल पर नाचते और खुशियां मनाते नजर आए। बता दें कि प्रदेश में 70 सीटों के लिए के चरण में मतदान हुए थे।  देखिए जीते हुए कैंडिडेट की लिस्ट।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी जीत पर क्षेत्र की जनता का आभार जताया

सतपुली में नुक्कड़ नाटक से परम दल ने दी बैंक संबंधी सेवाओं की जानकारी

नाबार्ड के सहयोग व जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गढ़वाल कोटद्वार के निर्देश पर परम पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक समिति के कलाकारों द्वारा बैंक द्वारा संचालित सेवाओं की जानकारी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दी जा रही है। जिसके तहत बुधवार को नगर पंचायत सतपुली के बाजार में परम के कलाकारों द्वारा नाटक सही सलाह का भावपूर्ण मंचन किया गया। जिसमें बैंक द्वारा प्रोत्साहित की जा रही कृषक कल्याणकारी योजनाएं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्वरोजगार योजनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। परम के कलाकारों ने बताया कि हर व्यक्ति का बैंक में खाता होना आवश्यक है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों के माध्यम से किया जा रहा है। कलाकारों ने जानकारी देते हुए बताया की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में शामिल हो। नुक्कड़ नाटक में परम के दल में योगम्बर पोली,सुदीप घिल्डियाल, नीरज नेगी,दीपक कुमार,रघुवीर पंवार,रोहित मंद्रवाल,अनामिका आदि शामिल हैं।

मिस्टर कान्वेंट देवराज और मिस कान्वेंट बनी वृंदा

आल सेंट कानवेंट स्कूल में आयोजित फेयरवेल में 12वीं के छात्र देवराज सिंह रावत को प्रतियोगिता के तहत मिस्टर आल सेंट चुना गया। जबकि वृंदा डंग को मिस कान्वेंट चुना गया। कोविड के चलते दो साल बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल में किया गया है। 2022 के आयोजित फेयरवेल कार्यक्रम में आल सेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरी तन्मयता से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बतौर मिस्टर कान्वेंट विजय रहे देवराज सिंह रावत को फादर फ्रांसिस और मिस कान्वेंट चुनी गई वृंदा डंग को प्रिंसिपल मारिया ने पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। मिस्टर कान्वेंट चुने गये देवराज सिंह रावत स्कूल की पढ़ाई में अब्बल हैं और हाई स्कूल की मेरिट सूची में भी स्थान बना चुके हैं। जिला पंचायत सदस्य बंस्यूल व ऐडवोकेट जयवीर सिंह रावत ने भी पुत्र देवराज रावत के मिस्टर कांन्वेट चुने जाने के लिए स्कूल प्रबंधन और स्टाफ का आभार जताते हुये अंतिम वर्ष के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फेयर के दौरान सभी स्कूल स्टाफ ने अंतिम वर्ष के छात्रों के सुखद भविष्य की कामना करते हुये परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन की अपील की। चार सदस्यों की जूरी ने चार राउंड के विजेताओं का चयन किया।

चोरी के ट्रक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

शनपुर गांव लॉजिस्टिक के बाहर खड़े ट्रक चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ट्रक स्वामी मंजीत सिंह पुत्र सुबे सिंह निवासी लक्ष्मी लॉजिस्टिक किशनपुर, भगवानपुर ने पुलिस को ट्रक चोरी के मामले में तहसीर दी थी। बुधवार भगवानपुर थाने में सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस टीम मंगलार रात भगवानपुर के दौड़बसी तिराहे से चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो युवकों को ट्रक समेत गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुमित उर्फ गंगा निवासी इब्राहिमपुर कोतवाली गंगनहर रुड़की व अमन निवासी इब्राहिमपुर देह कोतवाली गंगनहर, रुड़की बताया। आरोपी ट्रक चोरी करके उत्तर प्रदेश के देवबंद कस्बे में ले गए थे। जहां पर पुलिस को देख वह ट्रक को लेकर वह दोबारा भगवानपुर की ओर रवाना हो गए। जैसे ही वह भगवानपुर के दौड़बसी तिराहे के पास पहुंचे तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, प्रभारी सीआईयू रणजीत तोमर, एसआई विपिन कुमार, दीपक चौधरी, प्रवीन बिष्ट, आशीष शर्मा, कर्मवीर सिंह, सुधीर चौधरी, कांस्टेबल लाल सिंह,भुपेन्द्र सिह, सचिन, ललित, संजीव कुमार, राहुल, करन, गुलबहार, वसीम शामिल रहे।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler