Home Blog Page 572

अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

देहरादून में श्री झंडे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरु हो गई हैं। सोमवार को श्री दरबार साहिब में श्री झंडा साहिब की विशेष पूजा अर्चना व अरदास की गई। वहीं श्री दरबार साहिब, देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में सोमवार को एक दल अराईयांवाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ, एवम् वहां पर हर्ष-उल्लास एवम् श्रद्धाभाव के साथ श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। सोमवार सुबह 9 बजे श्री दरबार साहिब से सौ सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ। जत्था दोपहर 12 बजे अराईयांवाला पहुंचा। पूरे श्रद्धाभाव से पुराने श्री झंडे जी को उतारा गया। दूध, दही, घी, मक्खन, गंगा जल और पंचगब्यों के साथ श्री झण्डे जी को स्नान कराया गया। हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 60 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। देर शाम तक हज़ारों की संख्या में मौज्ूद संगते श्री गुरु राम राय जी महाराज की महिमा के जयकारे लगाती रहीं। इस अवसर पर संगतों को प्रसाद एवम् लंगर वितरित किया गया। इससे पूर्व परंपरा के तहत गुरुवार दिनांक 12 मार्च को श्री दरबार साहिब के पुजारी, श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का हुक्मनामा लेकर बड़ा गांव हरियाणा रवाना हुए थे। इसके बाद ही पैदल संगत देहरादून की ओर बढ़ना शुरू करती हैं।
15 मार्च को पैदल संगत का स्वागत एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, सहसपुर में किया जाएगा। 16 मार्च को पैदल संगत देहरादून में प्रवेश करेगी। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन व श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से कांवली गांव में संगत का जोरदार स्वागत किया जाएगा। 16 मार्च की शाम को पैदल संगत श्री दरबार साहिब में पहुंचेगी। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में श्री दरबार साहिब प्रबन्धन द्वारा पैदल संगत का भव्य स्वागत दर्शनी गेट पर किया जाएगा व पैदल संगत श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लेंगी। हर बार की तरह संगतें दर्शनी गेट से श्री दरबार साहिब में प्रवेश करेंगी ।
श्री झण्डा मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक के.सी. जुयाल ने जानकारी दी कि श्री झण्डे जी मेले की तैयारियों में तेज़ी आ चुकी है। 15 मार्च से देश-विदेश की संगतों का श्री दरबार साहिब पहुंचने का क्रम और तेज़ हो जाएगा। 19 मार्च को संगतें एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग से भण्डारी बाग से मातावाला बाग से सहारनपुर चैक होते हुए नए ध्वजदण्ड (श्री झण्डे जी) को अपने कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंचाएंगी। 21 मार्च को परंपरा के अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी। 22 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के साथ ही इस साल के लिए श्री झण्डे जी मेले का शुभारंभ हो जाएगा।

वूमेंस पावर ग्रुप ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

पीले रंग के ड्रेस कोड में महिलाओं ने खेली फूलों की होली
हरिद्वार। वूमेंस पावर ग्रुप की महिलाओं ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी और प्रेम व सद्भाव के साथ सादगी पूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। भारतीय संस्कृति के अनुरूप आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गेम्स की प्रस्तुति दी। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार के अलावा देहरादून व रुड़की की महिलाएं भी शामिल हुई और सभी ने होली के गीत गाकर एक दूसरे के साथ जमकर फूलों से होली खेली।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर की प्रसिद्ध चिकित्सक संध्या शर्मा, साहित्यकार मेनका त्रिपाठी एवं निधि खेड़ वाले ने दीप प्रज्वललित कर की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
वूमेन पावर ग्रुप की अध्यक्षा निधि सचिन खेड़ वाले ने बताया कि देसी स्टाईल में आयोजित किए गए होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं के लिए पीले रंग का ड्रेस कोड निश्चित किया गया। सभी महिलाएं पीले रंग के परिधान में ही कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। निधि ने कहा कि अक्सर पंडा समाज की महिलाएं घर में ही अपना पूरा जीवन बिता देती हैं। वूमेंस पावर ग्रुप एक ऐसा मंच है। जिसमें सभी महिलाओं को घर से बाहर निकलकर अपने लिए भी कुछ सोच रखने की प्रेरणा दी जाती है। इसी क्रम में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हास्य कविता, होली कि ठिठोली, होली पर आधारित खेल का सभी ने आनंद लिया। सताक्षी गुप्ता ने महिलाओं को होली पर आधारित गेम्स खिलाए। इस दौरान अपने क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाली लगभग 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्यकार मेनका त्रिपाठी, पायल गौतम, दीपाली खजान, मीना शर्मा, शिक्षाविद नूतन शर्मा का विशेष सहयोग रहा। डा.संध्या शर्मा सहित कई महिला डॉक्टर, देहरादून से ज्योतिषाचार्य अनीता कपूर, अरुणा शर्मा, कविता कुमार, सेल्फ डिफेंस ट्रेनर आरती सैनी आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आदेश चौहान का स्वागत

आदेश चौहान को बनाया जाए कैबिनेट मंत्री-पिंटू प्रधान
हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में रानीपुर विधानसभा सीट से विधायक आदेश चौहान की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर में ढोल नगाड़े बजाकर फूल माला पहनाकर आदेशा चौहान का स्वागत किया। चुनाव जीतने के बाद जगजीतपुर में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे आदेश चौहान ने वार्ड 57 में ग्राम देवता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जगजीतपुर के पूर्व प्रधान पिंटू ने कहा कि विगत 10 सालों के कार्यकाल में जनहित के कार्यो से जनता के बीच आदेश चौहान की एक अलग छवि बनी है। जिसके चलते वह तीसरी बार भारी बहुमत से चुनाव जीते। उन्होंने कहा कि इस बार विरोधी पार्टियों ने जमकर दुष्प्रचार किया लेकिन जनता ने उस पर विश्वास ना कर भाजपा पर विश्वास किया। उन्होंने कहा कि विधायक आदेश चौहान को कैबिनेट मंत्री बनाया जाए। कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जनता के प्यार व कार्यकर्ताओं की मेहनत से उन्हें जीत मिली है। उन्होंने कहा कि जगजीतपुर समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र का चहंुमुखी विकास करने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान पार्षद मनोज प्रालिया, पार्षद विकास कुमार, पार्षद नागेंद्र राणा, लव कुमार शर्मा, कृष्ण लाल प्रजापति, समाजसेवी कमल राजपूत, पुनीत कश्यप, चंचल कश्यप, अमित वालिया, रितिक, कमल प्रधान, साजन चौधरी, हर्षित, लक्की वालिया, नवजोत वालिया, सुबे सिंह, मनोज चौहान आदि कार्यकर्ताओं के साथ जगजीतपुर ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।

कनखल थाना प्रभारी ने की भाईचारे व सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील

कनखल थाना प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने लोगों अपील से आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की है। मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि  होली भाईचारे का पर्व है। सभी भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाएं। सभी समुदाय के लोगों के साथ आपसी सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने कहा कि होली पर अति उत्साह मे कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। ऐसे में समय पर स्थानीय लोग तत्काल पुलिस को सूचना दें और संभव हो तो खुद मामले को सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जगजीतपुर चौकी प्रभारी एसआई खेमेंद्र गंगवार ने होली पर आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इससे लोगों को सीख लेनी चाहिए रंग-गुलाल लगाते समय बवाल न करें। सद्भाव व प्रेम पूर्वक होली पर्व मनाएं।

आलानकब सहित एक दबोचा

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को आलनकब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि चेकिंग के दौरान कांस्टेबल लखन व नीरज ने संदेह होन पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे आलानकब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद अकबर निवासी अहबाब नगर ज्वालापुर बताया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है।

मदन कौशिक सोमवार को निकालेंगे जन आभार यात्रा

मदन कौशिक की पांचवी जीत से जनता उत्साहित-विकास तिवारी
हरिद्वार। हरिद्वार से लगातार पांचवी बार जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सोमवार को जन आभार यात्रा निकालकर जनता का आभार व्यक्त करेंगे। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि चुनाव में मदन कौशिक को लगातार पांचवी भारी बहुमत से जिताने के लिए सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे से ढोल नगाड़े, डीजे और पार्टी के झंडों के साथ धूमधाम से आर्यनगर से हरकी पैड़ी तक जन आभार यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान मदन कौशिक जनता का आभार व्यक्त करेंगे। आर्यनगर से हरकी पैड़ी तक जगह-जगह मदन कौशिक का स्वागत किया जाएगा। हरकी पैड़ी पर यात्रा के समापन पर मदन कौशिक गंगा पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। विकास तिवारी ने कहा कि मदन कौशिक की जीत पर जनता में बहुत उत्साह है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का अवसर दिया। भाजपा सरकार बनने पर विकास की गति तेज होगी और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की जिला इकाई के चुनाव संपन्न

प्रमोद पाल अध्यक्ष एवं राहुल शर्मा चुने गए महासचिव
हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की हरिद्वार जिला इकाई के द्विवार्षिक चुनाव में प्रमोद कुमार पाल अध्यक्ष एवं राहुल शर्मा महासचिव चुने गए। जबकि संजु पुरोहित कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। दो वर्ष के लिए हुए चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 11 पदाधिकारी एवं 8 कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। 2 सदस्यों का मनोनयन अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा आपसी सहमति से लिया जायेगा। प्रेस क्लब हरिद्वार के आचार्य किशोरीदास वाजपेयी सभागार में आयोजित आम सभा में बड़ी संख्या में यूनियन से जुड़े सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
चुनाव अधिकारी त्रिलोक चन्द्र चन्द्र भट्ट की देखरेख संपन्न हुए चुनाव में जिला अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिये दो-दो उम्मीदवारों के नाम सामने आने पर मतदान पूर्व सर्वसम्मति से प्रत्याशी का चयन करने के लिए चारों प्रत्याशियों को आपसी सुलह के लिए दो चरणों में 10 मिनट का समय प्रदान किया। निर्धारित समयावधि में अध्यक्ष पद के लिए सुनील शर्मा ने अपनी दावेदारी छोड़ कर प्रमोद कुमार को समर्थन दे दिया। जबकि महासचिव पद पर राहुल शर्मा एवं अनिल कुमार सूर्या के बीच सहमति न बन पाने पर चुनाव अधिकारी द्वारा वैलेट पेपर के द्वारा मतदान कराया गया। बैलेट बाक्स खोलने पर जब मतों की गणना की गई तो दोनों प्रत्याशियों को बराबर-बराबर मत पड़े थे। जिसके बाद चुनाव अधिकारी त्रिलोक चन्द्र भट्ट द्वारा अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार और महासचिव पद पर राहुल शर्मा को विजयी घोषित कर दिया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर केवल एक नाम सामने आने पर संजु पुरोहित को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर चौधरी महेश सिंह और सतपाल सिंह, सचिव पद पर संजय अग्रवाल और नवीन पाण्डे, संगठन मंत्री मुकेश कुमार सूर्या एवं अश्वनी धीमान, प्रचार मंत्री के लिए मनोज बिजल्वाण एवं नवीन कश्यम सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।
इन 11 पदाधिकारियों के अतिरिक्त 8 कार्यकारिणी सदस्य भी सर्वसम्मति से चुने गये। जिनमें डा.हरिनारायण जोशी, विक्रम सिंह सिद्धू, हरपाल सिंह, विनोद चौहान, और सुनील शर्मा शामिल हैं। 2 कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव द्वारा बाद में किया जायेगा।
इस अवसर पर मौजूद यूनियन के संरक्षक और मार्गदर्शक डॉ. हरिनारायण जोशी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्तव्यनिर्वहन करने की अपेक्षा की। निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई ं देते हुए उससे पत्रकारों के हित में पारदर्शिता और इ।मानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की जो साफ छवि संगठन ने बनाई है वह बरकरार रहनी चाहिये। निवर्तमान महासचिव सुदेश आर्या ने पुरानी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की ओर से निर्वाचित कार्यकारिणी को हर कदम पर सहयोग व मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। सभा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं महासचिव राहुल शर्मा ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों के हित और उनके कल्याण के लिए हमेशा संघर्षरत् रहेंगे, और सभी को सम्मानभाव के साथ साथ लेकर चलेंगे।
इस अवसर पर भगवती प्रसाद गोयल, सूर्या सिंह राणा, सुनील शर्मा, विनोद चौहान, हरिनारायण जोशी, विक्रम सिंह सिद्धू, सुदेश आर्या, अकरम फारूकी, रेखा नेगी, संजु पुराहित, नवीन कश्यप, मनोज बिजल्वाण, अश्वनी धीमान, मुकेश कुमार सूर्या, धनसिंह बिष्ट, नवीन चन्द्र पाण्डे, संजय अग्रवाल, सत्यपाल सिंह, चौ.महेश सिंह, राहुल शर्मा, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

चतुर्वेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया

यज्ञ से प्रेरित रहा है भगवान श्रीराम का जीवन: पंडित अधीर कौशिक
हरिद्वार। पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा कोसीकलां मथुरा द्वारा विष्णु घाट पर विश्व शांति एवं सर्व कल्याण के लिए एकादशी पर चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथी अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के कार्यकर्ताओ ने विधि विधान के अनुसार यज्ञ हवन में आहुति डाली और प्रभु से रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। संयोजक पंडित विवेक उपाध्याय ने बताया कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ हवन का विशेष महत्व है। यज्ञ-हवन से सभी दूषित और विनाशकारी शक्तियों को खत्म किया जा सकता है। मुख्य अतिथी अखंड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि हवन यज्ञ कर आमजन के उत्तम स्वाथ्य एवम सुरक्षा की प्रार्थना की गई है। भगवान रामचन्द्र का पूरा जीवन यज्ञ से प्रेरित रहा है। यज्ञ का वैज्ञानिक लाभ बताते हुए ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के पंडित भारत शर्मा ने कहा कि यज्ञ द्वारा वायुमण्डल शुद्ध होता है। वायुमण्डल शुद्ध होगा तो हमें श्वसन क्रिया में श्वांस शुद्ध मिलेगी। जिससे सभी स्वस्थ रहेगें। इस अवसर पर महामंत्री राजपाल शर्मा, घनश्याम पटेल, मयंक भारद्वाज, भारत शर्मा, गोपाल वशिष्ठ, राजू पंडित, कृष्ण चौधरी, मोहरसिंह शर्मा आदि उपस्थित रहे।

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना सेलाकुई पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की बाइक बरामद की है। मो. आसिफ पुत्र इशाक निवासी वाडोजई प्रथम शाहजहांपुर थाना सदर बाजार जिला शाहजहांपुर यूपी हाल निवासी अकबर कालोनी ने गत शनिवार को सेलाकुई थाना पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बाजार स्थित एक होटल के पास उसने अपनी बाइक पार्क की,जहां से वह अपने घर पर गया। जब वापस बाजार जाने के लिए आया तो बाइक नहीं मिली। इधर-उधर तलाशने के बाद भी बाइक का पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू की। इस मामले में पुलिस ने होटल और उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर खंगाली। मुखबिर की सूचना पर शनिवार की देर रात को पुलिस ने आरोपी अफजल हुसैन पुत्र स्व. इखलाख निवासी उस्मानपुर छरबा थाना सहसपुर को स्वारना नदी के समीप राजा ढाबा के पास गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसआई कुलदीप सिंह, कांस्टेबल बृजपाल सिंह, त्रेपन सिंह, एसओजी ग्रामीण के प्रभारी ओमकांत, कांस्टेबल नवीन कोहली, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

सेलाकुई में लगा रक्तदान शिविर

संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को सेलाकुई में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों की देखरेख में 57 रक्त एकत्र किया गया।
रक्त दान शिविर की शुरुआत करते हुए संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज ने कहा कि सदगुरु बाबा हरदेव सिंह ने 1986 से रक्तदान शिविर की शुरुआत की थी। तब उन्होंने कहा था कि रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। इसी ध्येय वाक्य को लेकर हर साल मिशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। जिससे कि जरूरतमंदों को रक्त की कमी न हो सके। बताया कि रविवार को मिशन की विश्व भर में फैली शाखाओं की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। इस दौरान डा. डा. पीयूष सागर, डा. स्निग्धा पटवाल, नरेश विरमानी, दीवान सिंह कार्की, नरेंद्र कुमार राठौर, राजीव बिजल्वाण, सुनील वर्मा, दिव्यांशु वर्मा आदि मौजूद रहे।

Rescue Training is Crucial in Disaster Management — Dr. Anil Verma

आपदा प्रबंधन में रेस्क्यू का प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण – डॉ० अनिल...

0
यूथ रेडक्रास द्वारा डीबीएस के एनएसएस शिविर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण #################### बाल भवन, रायपुर रोड में जारी डीबीएस (पी जी) कॉलेज के सात दिवसीय...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler