Home Blog Page 569

दिल्ली से मुनस्यारी जा रही कार खाई में गिरी, दो घायल

थल-मुनस्यारी सड़क पर दिल्ली से मुनस्यारी जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। दिल्ली से मुनस्यारी जा रही एक कार डीएल 8 सीक्यू 9468 मंगलवार देर रात थल-मुनस्यारी सड़क पर कालामुनी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में कार चालक जावेद अली व गुड्डू दिल्ली निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए सीएचसी मुनस्यारी पहुंचाया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक दोनों घायल मुनस्यारी में मकान निर्माण के कार्य के लिए जा रहे थे। घटना का कारण नींद की झपकी बताया जा रहा है।
दिल्ली से मुनस्यारी आ रही कार खाई में गिर गई। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। चालक को नींद की झपकी आने से घटना हुई है।   -विकास कुमार, एसआई, मुनस्यारी।

2.5 किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने ढाई किलो चरस के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चरस बेचने पिथौरागढ़ से पीलीभीत जा रहा था। कोतवाली पुलिस का ऑपरेशन क्रेक डाउन अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति से 2.4 किलो चरस बरामद की है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि बुधवार को कोतवाली पुलिस नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस मुड़ियानी, चम्पावत के पास कमल कुंवर (28) निवासी दूनाकोट, पट्टी दूनाकोट, जिला पिथौरागढ़ से करीब ढाई किलो चरस बरामद की। उन्होंने बताया कि आरोपी चरस बेचने पिथौरागढ़ से पीलीभीत जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में सीओ अशोक कुमार सिंह, एसएसआई देवनाथ गोस्वामी, एसआई दिलवर सिंह, कांस्टेबल जीवन सौन, सोनू सिंह, नवीन चंद और पूरन सिंह शामिल रहे।

सीओ ने मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सीओ अविनाश वर्मा ने पूर्णागिरी मेले को सही तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर बुधवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां मंदिर समिति के पदाधिकारी भी शामिल रहे। भैरव मंदिर में आयोजित बैठक में सीओ ने कहा कि उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले में बाहरी जनपदों से श्रद्धालु आते हैं। उनकी बेहतर सुविधा के लिए पुलिस से तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने मेला क्षेत्र में बाहरी दुकानदारों व नौकरों का सत्यापन कराए जाने, सभी दुकानों में अग्नि सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था कराए जाने संबंधी निर्देश दिए। यहां ठुलीगाड़ चौकी प्रभारी देवेंद्र मनराल, एसएसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी, कमलापति पांडेय, मोहन पांडेय, घनश्याम तिवारी आदि मौजूद रहे।

आपसी सौहार्द संग मनाएं होली-शब्बे बारात पर्व: डीआईजी

होली और शब्बे बारात को मद्देनजर रखते हुए डीआईजी कुमाऊं और एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में अमन चैन कमेटी सहित धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। इस दौरान त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने पर चर्चा की। डीआईजी ने कहा कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा। उसका एक साथ मिलकर मुकाबला किया जाएगा। साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को पुलिस कार्यालय में डीआईजी नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी मंजूनाथ टीसी की मौजूदगी में अमन-चैन कमेटी की बैठक हुई। इसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं के अलावा जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस दौरान डीआईजी भरणे ने कहा 18 मार्च को होली और शब्बे बारात का पर्व है। ऐसे में सभी समुदाय के लोगों को एकजुट और सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाना चाहिए। कहा कोई भी अराजकतत्व माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो इसकी गोपनीय सूचना संबंधित पुलिस थाना-चौकी में दी जा सकती है, ताकि समय रहते ऐसे तत्वों पर नकेल कसी जा सके। इसके अलावा वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धंसती जा रही है। इसके लिए ऑपरेशन क्रेकडाउन चलाया गया है। इसकी रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है। बताया वर्तमान में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तरीके से भ्रामक प्रचार के माध्यम से माहौल खराब होने की संभावना रहती है। इसके लिए संदिग्ध पोस्टों पर पुलिस की नजर रहती है। यहां सीओ अभय सिंह, सीओ परवेज अली, कोतवाल विक्रम राठौर, कोतवाल सुदरम शर्मा, कोतवाल अशोक कुमार, कोतवाल सलाउद्दीन रहे।

श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर रोहित शर्मा ने महेला जयवर्धने को लगाया गले

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आगाज में अब कुछ ही दिन बचे हैं। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस से जुड़े। रोहित और जसप्रीत बुमराह दोनों ही सीरीज खत्म करते ही मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े। मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच खिताब जिता चुके रोहित ने कोचिंग स्टाफ से मुलाकात की, जिसमें सबसे पहले वह श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के हेड को महेला जयवर्धने से मिले। टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी अब रोहित के नाम ही है। ऐसे में महेला ने उन्हें गले लगाने से पहले ही कहा कि कप्तानी शुरू होते ही रोहित के ज्यादा बाल सफेद नजर आने लगे हैं। जिस पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन बिल्कुल अच्छा नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे में रोहित इस साल जबरदस्त वापसी जरूर करना चाहेंगे। रोहित की कप्तानी में श्रीलंका को पहले टी20 सीरीज में 0-3 से क्लीनस्वीप झेलना पड़ा और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। पूरे दौरे पर श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती नजर आई।

होली पर्व पर गंगाघाटों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

होली पर्व को लेकर लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर तो पुलिस की नजर रहेगी। इसके अलावा गंगाघाटों पर डूबने की घटनाएं रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की जायेगी। मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला में देश के विभिन्न प्रांतों से पर्यटक होली पर्व को लेकर पहुंचने लगे हैं। होटल, रिसॉर्ट और कैंपों में बुकिंग अभी से फुल हो गई है। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने भी होली पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इसके साथ ही होली के जश्न में किसी प्रकार का खलल ना पड़े, इसके लिए गंगा घाटों पर पुलिस की अतिरिक्त फोर्स तैनात की जायेगी। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र चंद रमोला ने बताया कि होली पर्व को लेकर स्थानीय लोगों के साथ भी मीटिंग की जायेगी। बताया प्रतिबंधित गंगाघाटों पर जल पुलिस के साथ अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी।
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में ये घाट है खतरनाक:  गोवा बीच, बांबे घाट, संतसेवा आश्रम घाट, किरमोला घाट, मस्तराम घाट आदि पर अधिकांश लोगों के डूबने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में इन घाटों पर पुलिस की अधिक सतर्क रहेगी। बाहर से आने वाले पर्यटकों को प्रतिबंधित घाटों पर जाने से रोका जायेगा।
शराब पीकर हुडंदग मचाने पर होगी कार्रवाई:  मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी में होली पर्व को लेकर सभी कैंप पैक रहेंगे। ऐसे में होली के रंग में भंग ना पड़े, इसके लिए पुलिस कैंपिंग क्षेत्र में सतर्क रहेगी। शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर पुलिस चालान की कार्रवाई करेगी। साथ गंगा घाट पर जल पुलिस तैनात रहेगी। मंगलवार को कैंप संचालकों के साथ पुलिस ने बैठक की है।

ऋषिलोक कॉलोनी पार्क का मेयर ने किया औचक निरीक्षण

मेयर अनिता ममगाईं ने मंगलवार को आशुतोष नगर की ऋषिलोक कॉलोनी में पार्क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था एमडीडीए के अधिकारियों को अनुबंध की शर्तों और जन अपेक्षाओं के अनुरूप पार्क के निर्माण के निर्देश दिए। कार्य गुणवत्ता की कमी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
इस दौरान मेयर ने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था एमडीडीए के अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि पार्क का निर्माण क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप एवं अनुबंधों की शर्तों अनुसार होना चाहिए। साथ ही समय अवधि के साथ गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। मेयर ने कहा कि खूबसूरत पार्कों का निर्माण नगर निगम की प्राथमिकता में शामिल रहा है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मेयर ने बताया कि पार्क निर्माण के कार्य में गुणवत्ता की कमी और अनियमितता की लगातार मिल रही शिकायत पर औचक निरीक्षण किया गया। मौक पर स्थानीय पार्षद भगवान सिंह पंवार, राजकुमारी जुगलान, अवर अभियंता तरूण लखेड़ा, विनय बलोधी, नवीन अरोड़ा, फेरु जगवानी, दिनेश विश्नोई, सतपाल चोपड़ा, सत्यनारायण लेखवार, लता अरोड़ा, उर्मिला कपूरवान, उमेश वशिष्ट, डीएस चौहान आदि मौजूद रहे।

गंगोलीहाट में भाजपाईयों ने पुष्कर धामी को सीएम बनाने को की महाकाली मंदिर में  पूजा

पुष्कर धामी को सीएम बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रसिद्ध शक्तिपीठ हाटकालिका मंदिर में पूजा-अर्चना की। खुद धामी भी वीडियो कॉल के माध्यम से पूजा में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा धामी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। सीएम पद के असली हकदार वही हैं।
मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाटकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पुष्कर धामी को फिर से सीएम बनने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा प्रदेश में पुष्कर धामी के रूप में सीएम चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ा गया। भाजपा ने उनके नेतृत्व में बहुमत हासिल किया है। दुर्भाग्य है कि वे अपनी सीट पर हार गए। लेकिन जिस तरह उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए सीएम रहते हुए बेहद कम समय में बेहतरीन निर्णय लिए, उसके हिसाब से आलकमान को फिर से उन्हें सत्ता सौपनी चाहिए। इससे प्रदेश विकास के पथ पर आगे दौड़ेगा। प्रदेश के विकास के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है। इस दौरान धामी खुद भी वीडियो कॉल के माध्यम से पूजा में शामिल हुए और मां हाटकालिका के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावल, मोहन कार्की, बसन्त लाल साह, छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती, नीरज बिष्ट, राहुल गड़िया सहित कई लोग शामिल रहे।

धान पोर्टल खुलवाने को आरएमओ से मिले किसान

अवशेष धान खरीद के लिये पोर्टल खुलवाने की मांग को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून स्थित आरएमओ चंद्रमोहन घिल्डियाल से मिला। किसानों ने आरएमओ को समस्याएं बताते हुए किसी भी सूरत में बकाया धान को पोर्टल पर चढ़ाने की मांग की।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने आरएमओ घिल्डियाल से देहरादून उनके कार्यालय में मुलाकात की। किसानों ने आरएमओ से किसानों के धान को पोर्टल पर चढ़ाने की मांग की। वहीं, आरएमओ ने किसानों को होली के बाद पोर्टल पर चढ़वाने का भरोसा दिया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू ने बताया बाजपुर के करीब 150 किसानों का 25000 कुंतल धान ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ने से रह गया है। उन्होंने बताया धान को ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़वाने के लिए बीते 15 दिन पूर्व आरएफसी हरवीर सिंह चुघ से मुलाकात की जा चुकी है। उन्होंने एक सप्ताह में धान को ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी किसानों का धान ऑनलाइन पोर्टल पर नहीं चढ़ा है। कहा आरएफसी ओर एसएमआई की कमी के चलते किसानों का धान ऑनलाइन पोर्टल पर नहीं चढ़ा है। यहां भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू के साथ गुरविंदर सिंह, तेजपाल सिंह, राजकुमार और रिलाकत अली रहे।

320 लीटर कच्ची शराब पकड़ी,12 हजार लीटर लहन नष्ट

आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 320 लीटर कच्ची शराब बरामद की। जबकि 12 हजार लीटर लहन नष्ट किया। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी की टीम ने रम्पुरा नाला, मालवा फार्म, बरखेड़ी गांव के किनारे नाले से कच्ची शराब की आठ भट्ठियां और 12 हजार लीटर लहन मौके से नष्ट किया। जबकि 320 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने लखन निवासी बिलारी जिला-मुरादाबाद को ग्राम रम्पुरा से 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ धारा 60 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। यहां आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह, अंकित चौधरी, हेमंत सिंह, सुंदर सिंह, मो. आरिफ, मो. आसिफ, धर्मवीर रहे।

Rescue Training is Crucial in Disaster Management — Dr. Anil Verma

आपदा प्रबंधन में रेस्क्यू का प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण – डॉ० अनिल...

0
यूथ रेडक्रास द्वारा डीबीएस के एनएसएस शिविर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण #################### बाल भवन, रायपुर रोड में जारी डीबीएस (पी जी) कॉलेज के सात दिवसीय...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler