Home Blog Page 568

सेना से संबंध नहीं तो, उपनल से नौकरी नहीं

अब उपनल के माध्‍यम से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के अलावा किसी को भी नौकरी नहीं मिलेगी। जी हां उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में अगले महीने से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के अलावा अन्य लोगों की नियुक्ति पर रोक लग जाएगी। उपनल के महाप्रबंधक ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा (सेवानिवृत्त) ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि  उपनल को पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए बनाया गया है। जिसमें अगले महीने से गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों की नियुक्तियां नहीं हो पाएगी।
उन्‍होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए 2004 में उपनल का गठन किया गया था, ताकि इसके माध्यम से विभिन्न विभागों में उन्हें नियुक्तियां दी जा सके। लेकिन समय-समय पर इसमें गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों की भर्ती होती रही है। पूर्व में वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्य सचिव ने पूर्व सैनिकों के अलावा गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों को भी उपनल से भर्ती का शासनादेश जारी किया था इसके बाद कई विभागों में सामान्‍य लोगों की भी भर्ती की गयी इसको लेकर  पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जताई थी, इस नाराजगी को देखने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। जबकि अब 2020 में कोविड की वजह से गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों के लिए फिर से इसके माध्यम से नियुक्ति का रास्ता खोल दिया गया था। शुरुआत में एक साल के लिए नियुक्ति का रास्ता खोले जाने के बाद इसे कुछ और समय के लिए बढ़ाया गया, लेकिन अब 31 मार्च 2022 के बाद गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोग उपनल के माध्यम से नियुक्ति नहीं पा सकेंगे। पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को उपनल के माध्यम से उनकी योग्यता के हिसाब से उन्हें विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाता है। इस समय प्रदेश में 21 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उपनल पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए बना है। कोविड के दौरान अन्य लोगों को भी इसके माध्यम से नियुक्तियां दी गई, लेकिन अगले महीने से अन्य लोग इसके माध्यम से नियुक्तियां नहीं पा सकेंगे। – ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा (सेवानिवृत्त), महाप्रबंधक उपनल

होली की खुशियां मातम में बदली, चार युवकों समेत छह नदी में डूबे

आज होली के दिन अलकनंदा नदी में नहाते समय गढ़वाल विश्‍वविद्यालय के दो छात्र नदी में बह गए। इसमें एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। दोनों छात्र मूल रूप से राजस्‍थान के रहने वाले हैं। ये छात्र यहां किराये के कमरे में रहकर गढ़वाल विवि से पढ़ाई कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि घटना आज शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। होली के खेलने के बाद चौरास कैंपस से तीन छात्र पुराना झूला पुल (हनुमान मंदिर) के पास अलकनंदा नदी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान अलकनंदा नदी में नहाते समय हरिओम (21 वर्षीय) पुत्र ओम प्रकाश मूल निवासी जनुन्तर डींग भरतपुर राजस्थान और अंकित (19 वर्षीय) पुत्र बींजाराम मूल निवासी झारसर छोड़ा थाना तारानगर चुरू राजस्‍थान का पैर फिसल गया। दोनों नदी के तेज बहाव में बहने लगे। यह देख उनके साथी अभिषेक शर्मा मूल निवासी आसपुरा सीकर ने शोर मचाया। साथ ही इसकी सूचना पर कीर्तिनगर पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी में बहे दोनों छात्रों की तलाश शुरू की। कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान ने बताया कि छात्र अंकित का शव नदी से बरामद कर लिया गया है, जबकि छात्र हरिओम की तलाश जारी है। कोतवाल चंद्रभान ने समाचार  एजेसी आरएनएस को बताया कि हरिओम गढ़वाल विश्‍वविद्यालय चौरास परिसर में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है और मढ़ी कालोनी में किराये के कमरे में रहता है, जबकि अंकित बीएससी प्रथम वानिकी का छात्र है और मढ़ी में ही किराये के एक अन्य कमरे में रहता है।
एक अन्‍य मामले में चम्‍पावत जिले के बनबसा  में होली के दिन परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। चंपावत जिले के बनबसा में हुड्डी नदी में नहाते समय दो नाबालिग बंच्चो की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्वजनों और पुलिस ने नदी से निकालकर दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत के बाद से स्वजनाें में कोहराम मचा हुआ है।
शुक्रवार सुबह करीब 08.45 बजे वियोम चंद सोराड़ी पुत्र त्रिलोक चंद सोराड़ी निवासी भजनपुर बनबसा और रितेह बटोला पुत्र महेंद्र बटोला उम्र 17 वर्ष निवासी निकट बैंक ऑफ बड़ौदा समीप बनबसा दोनो नहाने के लिए हुडडी नदी गए थे । नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानीे में डूबने लगे। बच्चों के डूबने की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों नाबालिगों को पानी से बाहर निकाला। जिसके बाद 108 की मदद से दोनो को टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहा चिकित्सकों द्वारा उनहे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद दोनों बच्चो के परिजन भी पहुंच गए हैं, जिनका रो रोकर बुरा हाल है । होली पर्व के दिन ऐसी ह्रदय विदारक घटना के बाद क्षेत्र मे शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
तीसरी घटना उत्‍तराकाशी जिले की है, यहां होली के दिन अलग अलग जगह दो युवक नदी में डूब गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और आइटीबीपी की टीम मौके पर पहुंच गई है। नदी में रेस्‍क्‍यू आपरेशन चलाया।
उत्‍तरकाशी जनपद के भटवाड़ी ब्लाक के अठाली गांव का युवक भागीरथी नदी में डूब गया। बताया गया कि युवक अजय गुसाईं (23 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह गुसाईं ग्राम अठाली उपतहसील जोशियाड़ा तहसील भटवाड़ी होली खेलने के बाद भागीरथी नदी में नहाने गया। इसी दौरान युवक अचानक भागीरथी बहाव में बहने लगा। सूचना पर उत्तरकाशी से आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, आइटीबीपी की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू किया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया किया अन्‍य  घटना इंद्रावती नदी में मानपुर किशनपुर गेंडा पुल के पास हुई। यहां एक युवक नदी में डूब गया। युवक की पहचान राजा (24 वर्ष) पुत्र नागेंद्र पंवार ग्राम धराली हाल बड़ेथी निवासी के रूप में हुई।

देवलसारी की वादियों में फोर लाइन पैराडाइज फिल्म के दृश्य शूट

जौनपुर क्षेत्र के पर्यटन स्थल देवलसारी, ओंतड़ और तेवा की वादियों में माया प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म फोर लाइन पैराडाइज की शूटिंग की गई। यह फिल्म मुख्यता पहाड़ से हो रहे पलायन और पहाड़ी की जटिल खेती-बाड़ी पर आधारित है।
पर्यटक स्थल देवलसारी में हिंदी फिल्म फोर लाइन पैराडाइज शूटिंग का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़, निर्माता राकेश धामी और राजेश मालगुड़ी ने गणेश वंदना कर फिल्म का फिल्मांकन शुरू करवाया। भाजपा मंडलध्यक्ष ने कहा कि पर्यटक स्थल ओंतड़ और देवलसारी में फिल्म शूटिंग के लिये कई बेहतरीन लोकेशन है, लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव यह क्षेत्र उपेक्षित हैं। फिल्म के कलाकारों सहित अन्य लोगों का आभार जताते हुये उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से देवलसारी क्षेत्र की खूबसूरत वादियां देश और दुनिया के सामने आऐगी। कहा फिल्म की शूटिंग में स्थानीय लोग भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। फिल्म निर्माता-निर्देशक राकेश धामी व राजेश मालगुडी ने कहा कि देवलसारी क्षेत्र की लोकेशन हर स्तर की फिल्मों के लिए बेहत्तरीन है, विहंगम दृश्यों से पूरा देवलसारी क्षेत्र भरा पड़ा है। बताया यह फिल्म पहाड़ से हो रहे पलायन और पहाड़ की जटिल खेती बाड़ी पर आधारित है। फिल्म के माध्यम से लोगों को पहाड़ी क्षेत्र की जीवन शैली को करीब से जाने और समझने का मौका मिलेगा। मौके पर विजेंद्र पंवार, चंद्र सिंह रावत, जयप्रकाश नौटियाल, कुलदीप परमार,गीता उनियाल, दिनेश प्रधान, संगीता, शुभम, प्रिंस, दिव्यांशी, नितिन शर्मा, अंकिता आदि मौजूद थे।

11 सेंटरों से शुरू किया 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण

केंद्र सरकार के 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना का टीका लगाने के निर्णय के बाद टिहरी में भी बुधवार से 11 सेंटरों पर टीकाकरण का काम शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद बाद बच्चों को टीकाकरण शुरू हो गया है। बच्चे भी उत्साह से टीकाकरण करवाते नजर आये। इससे पूर्व 15 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी। टिहरी सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद बुधवार सुबह से 12 से 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों को लगने वाले कोर्बेवेक्स वैक्सीन को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में टिहरी जिले को करीब 20 हजार कोर्बेवेक्स वैक्सीन मिली है, जिसे तत्काल ब्लॉक स्तरीय सभी वैक्सीनेशन सेंटरों में भी भेजा गया है। 11 सेंटरों पर ही 12 से 14 वर्ष के आयु बच्चों का टीकाकरण शुरू करते हुये वैक्सीनेशन के लिए अपील की गई है।

विधायक विनोद कंडारी का विजय जुलूस निकला

उम्मीदों पर सौ फीसदी उतरूंगा खरा: कंडारी
श्रीनगर गढ़वाल।  देवप्रयाग विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने विनोद कंडारी ने कार्यकर्ताओं के साथ कीर्तिनगर में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने देवप्रयाग की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उनकी उम्मीदों पर सौ फीसदी खरा उतरने की बात कही। बुधवार को कीर्तिनगर बाजार से शुरू हुआ विजय जुलूस के दौरान देवली, रानीहाट, नैथाणा में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर विधायक का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जताई। साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया गया। इसके बाद बाद विधायक विनोद कंडारी ने परिवार के साथ बडियारगढ़ घण्टाकर्ण मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। कंडारी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर जिला टिहरी पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, नरेंद्र कुंवर, नरेंद्र भण्डारी, ज्योति कैंतुरा, वासुदेव भट्ट, दीवान, अमित मेवाड़, लक्ष्मण पडियार, विजय पुण्डीर, मुकेश चंद्र, दीपक राणा, शैलेश मलासी, कुलदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

वनाग्नि सुरक्षा व पौध रोपण पर जागरूकता रैली

चरण पादुका गौथल समिति की ओर से जिला मुख्यालय गोपेश्वर में अग्नि सुरक्षा, पौध रोपण पर जागरूकता रैली आयोजित किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में समिति के चंडी प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली । इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपा देवी, सुषमा चैहान, बीना पंवार, हरिप्रसाद ममगाईं, डीएस खाती आदि मौजूद थे।

चकराता में छात्र-छात्राओं ने टीकाकरण को किया जागरूक

जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता की ओर से बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने बाजार में रैली निकालकर कोविड टीकाकरण को जागरूक किया। रैली को छावनी परिषद के सदस्य अनिल चांदना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने हाथों में टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के पोस्टर लिए हुए थे। रैली अस्पताल से आरंभ होकर वीर केसरी मार्केट, शहीद चौक, सदर बाजार, चौक बाजार होते हुए स्कूल में संपन्न हुई। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विपिन तोमर ने बताया कि टीकाकरण से कोविड मामलों में कमी आ रही है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का टीकाकरण करने की सलाह दी। कहा कि टीकाकरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को कोविड और पोलियो के खिलाफ जागरूक करने और दुनिया से कोविड को पूरी तरह मिटाने का प्रयास है। कहा कि विश्व भर का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है। कहा कि 1955 से भारत में टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन पहली बार पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरु किया गया था। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट संजय धस्माना, अश्वनी आदि मौजूद रहे।

सीडीएस बिपिन रावत को जयंती पर किया याद

जनरल बिपिन रावत की जयंती पर डोईवाला में भाजपा ने रक्तदान और विचार गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं द्वारा 50 यूनिट रक्तदान किया गया। इसमें युवाओं के साथ-साथ महिला कार्यकर्ताओं की भी अच्छी खासी भागीदारी रही। बुधवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कई वीर जवानों को जन्म दिया है। जनरल बिपिन रावत ने संपूर्ण राष्ट्र में देवभूमि का नाम रोशन किया है। उनकी योग्यता पर ही उन्हें देश का पहला सीडीएस नियुक्त किया गया। अपनी वीरता, साहस, शौर्य और सेवाओं के कारण जनरल बिपिन रावत हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। मौके पर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष राजकुमार, संजीव सैनी, प्रदीप नेगी, ईश्वर रौथान मनवर नेगी, पंकज शर्मा, दिनेश सजवान, विक्रम नेगी नरेंद्र नेगी दीपक कुमाई ज्योति कुमाई, मनीष यादव,चंद्रभान पाल, रोहित छेत्री, प्रकाश कोठारी, सरोज भंडारी, आशा सेमवाल, आरती लखेड़ा, दीपा असवाल, स्वीटी पवार, पूनम चौधरी, वर्षा वर्मा, अल्पना शैलेंद्र कौर, नितिन बर्थवाल, गुरजीत लाडी, सुरेश सैनी ,चंदन जायसवाल, मंयक तायल,अंकित रवि जोशी अमित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जयंती पर फल बांटे: मेयर अनिता ममगाईं ने बुधवार को दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुनिकीरेती में कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए। मौके पर पंकज शमार्ज्ञ, एनएन सिंह, राजकुमारी जुगरान, रजनी बिष्ट,विवेक गोस्वामी,पवन शर्मा, राजीव गुप्ता, सुजीत यादव, धीरेंद्र कुमार ,नरेंद्र शर्मा, दीनदयाल राजभर, जोनी लांबा आदि शामिल रहे।

यूपी रोडवेज की चलती बस में लगी आग, हादसा टला

देहरादून से बरेली जा रही यूपी रोडवेज की बस में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त बस में  37 यात्री सहित कंडेक्टर व ड्राइवर बस में सवार थे। हादसे के बाद दमकल गाड़ियों ने बस में लगी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून स्थित लच्छीवाला टोलप्लाजा को जैसे ही यूपी रोडवेज की बस ने पार किया तब बस में अचानक जोरदार आग पकड़ ली। बस में आग लगते ही यात्रियों की चीख-पुकार मचने लगी। आनन-फानन में बस में सवार सभी यात्रियों को उतारकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।
अमरोहा डिपो की बस बरेली जाने के लिए बुधवार दोपहर देहरादून से रवाना हुई थी। बस में आग लगते ही ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बस को रोककर सभी यात्रियों को बस से उतारा। सूत्रों की मानें तो बस के इंजन में सबसे पहले आग लगी थी, जिसके बाद पूरी बस जल गई। हादस में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

काशीपुर में पहले दिन 285 बच्चों ने लगवाई वैक्सीन

राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत काशीपुर में पहले दिन 12-14 आयु वर्ग के 285 बच्चों ने वैक्सीन लगाई। जिसमें 125 ग्रामीण और 160 शहरी बच्चों का टीकाकरण शामिल हैं। सरकारी अस्पताल में कक्षा-8 के छात्र हिमांशु ने पहली वैक्सीन लगवाई। बुधवार को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में टीकाकरण का मेयर ऊषा चौधरी, नगर आयुक्त विवेक राय और सीएमएस डॉ.कैमाश राणा ने किया। सबसे पहली वैक्सीन पशुपति विहार कॉलोनी निवासी नारायण सिंह के 14 वर्षीय बेटे हिमांशु सिंह को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पुनेठा ने लगाई। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने कहा क्षेत्र में बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय, पीएसची नारायण नगर, जीबी पंत इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकिया और गुलजारपुर समेत छह केंद्र बनाये गये हैं। बच्चों को हैदराबाद की कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। कहा अभियान के पहले दिन 125 ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को और 160 शहरी क्षेत्र के बच्चों के वैक्सीन लगाई गई है। यहां डॉ.मनु पांडे, डॉ.मदन मोहन, शुभम कुमार, जुबी सुल्ताना, मोनिका, अनीसा, दीपक, प्रकाश नेगी रहे।

Rescue Training is Crucial in Disaster Management — Dr. Anil Verma

आपदा प्रबंधन में रेस्क्यू का प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण – डॉ० अनिल...

0
यूथ रेडक्रास द्वारा डीबीएस के एनएसएस शिविर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण #################### बाल भवन, रायपुर रोड में जारी डीबीएस (पी जी) कॉलेज के सात दिवसीय...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler