Home Blog Page 566

पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से युवाओं में और अधिक बढ़ेगा पार्टी के प्रति आत्मविश्वास:  श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी। बधाई देते हुए स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी नौजवान व ऊर्जावान नेता हैं। उनके नेतृत्व में जनता ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए प्रचण्ड बहुमत दिया। नौजवान पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से उत्तराखण्ड को उनकी ऊर्जा का लाभ मिलेगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही भाजपा को जीत मिली है। दूसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी को मिलने पर भाजपा और अधिक मजबूत होगी। राज्य के युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा। कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम मेंं मिठाई बांटकर बधाई देते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि बेहद खुशी का दिन है कि पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया। उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड चहुुंमुखी विकास होगा। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश को मिली। पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने से युवा वोटर पार्टी के प्रति बढ़ते आत्मविश्वास को और अधिक मजबूती मिलेगी। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने केंद्रीय नेतृत्व की कार्यशैली पर प्रशंसा जतायी और कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के लिए अच्छे मुख्यमंत्री साबित हुए। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने का काम किया। पलायन के मुद्दे पर भी उनके द्वारा ठोस रणनीति अपनायी गयी। चारधाम यात्रा एवं तीर्थाटन को उनके द्वारा बढ़ावा दिया जाना ही उनकी अच्छी कार्यशैली को दर्शाता है। सनातन संस्कृति एवं संत समाज से भी पुष्कर सिंह धामी विशेष लगाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि युवा चेहरा लोकप्रिय है। पार्टी का कार्यकर्ता भी उनकी कार्यशैली से प्रसन्न है। उनके मुख्यमंत्री बनने से पार्टी को गति मिलेगी। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड के इतिहास में पहला अवसर है जब किसी नेता को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से संत समाज में भी हर्ष की लहर है।

पुष्कर सिंह धामी बने फिर उत्तराखंड के सीएम,  23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह

उत्तराखंड में बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को फिर से उत्तराखंड के सीएम पद पर मौका दिया है। हालांकि, इस बार उत्तराखंड में बीजेपी धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ी और जीत भी गई, लेकिन धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। बतौर सीएम उनका कार्यकाल सिर्फ पांच माह का रहा। साथ ही उनके कार्यकाल को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने काफी सराहा था। ऐसे में बीजेपी नेतृत्व में उन पर ही भरोसा जताया। बैठक के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। साथ ही कहा कि वे विकास को गति देंगे। ऐसा मुझे विश्वास है। उन्होंने कहा कि विकास के लक्ष्य को लेकर उत्तराखंड सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा कि छह माह का उन्हें समय मिला। इसमें वह खरे उतरे। छह महीने धामी ने सरकार चलाकर उत्तराखंड में अपनी छाप छोड़ी है। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। 23 मार्च को उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा।
इससे पहले उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, पर्यावेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी, चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी सहित कई नेताओं ने पैसेफिक होटल में बीजेपी के सांसदों और कुछ विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सीएम के नाम को लेकर आपस में चर्चा की थी। इसके बाद सभी बीजेपी मुख्यालय के लिए रवाना हुए। जहां विधायक दल की बैठक में सीएम ने नाम की घोषणा की गई।
राज्यपाल से मिले धामी, सरकार बनाने का किया दावा
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज सांय छह बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा |
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद अजय भट्ट, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटैम स्पीकर बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है। शपथ ग्रहण समारोह 23 मार्च को होगा। ये समारोह देहरादून के परेड मैदान में होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भी पहुंचने की संभावना है।

कोरोना के 15 नए केस

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन प्रति दिन कम होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 15 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि, 29 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 316 हो गई है।  देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं, जबकि 29 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या 316 हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.50% है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 91,969 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 88,171 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 95.87% है। वहीं, अब तक 272 मरीजों की मौत हुई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में सबसे ज्यादा देहरादून में 6 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, अल्मोड़ा, पौड़ी और उधम सिंह नगर में एक-एक नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, प्रदेश में वैक्सीनेशन की बात करें तो सोमवार को 1696 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 80,08,241 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं।

मौत से पहले का ज्योति का ऑडियो वॉयरल

फंदे पर लटकने से पहले ज्योति ने अपने किसी परिचित से बात की, जिसका ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में वह किसी पंकू नाम के व्यक्ति से बात करते हुए अपनी दास्तान सुना रही है। कुमाउंनी में वह यह कहते सुनाई दे रही है कि मैं अब मर रही हूं। मेरी बेटियों को जेठ-जेठानी के अलावा किसी के पास मत भेजना। इसके अलावा वह चार लोगों पर परेशान करने का आरोप भी लगा रही है।

पुष्कर सिंह धामी फिर बने पहाड़ के ‘पहरेदार’, भाजपा हाईकमान ने जताया भरोसा

शम्भूनाथ गौतम

चुनाव नतीजों (10 मार्च) के बाद आखिरकार उत्तराखंड में भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर फिर लगाई गई मुहर। देहरादून में प्रदेश भाजपा कार्यालय में शाम 5 बजे शुरू हुई विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य में मंत्री मीनाक्षी लेखी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, मदन कौशिक भी मौजूद थे। इनके अलावा भाजपा के सभी विधायक मौजूद थे। लेकिन जब विधायक दल की बैठक हो रही थी उसी समय पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उनके सैकड़ों समर्थक भाजपा कार्यालय के बाहर नारे लगा रहे थे कि उत्तराखंड ने भर दी है हामी, मुख्यमंत्री बनेंगे पुष्कर सिंह धामी। यह समर्थक पुष्कर सिंह धामी को दोबारा उत्तराखंड की कमान देने के लिए आधे घंटे तक नारेबाजी करते रहे। हालांकि भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर औपचारिकता भर की गई। ‌मुख्यमंत्री का नाम दिल्ली में ही रविवार को फाइनल कर लिया गया था। यहां सिर्फ मुहर लगाई गई।

पुष्कर सिंह धामी ही प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न होने के बाद जारी जद्दोजहद के बीच आख़िरकार प्रदेश को 12वां मुख्यमंत्री मिल गया है। पुष्कर सिंह धामी ही प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे।

प्रदेश के बनने के बाद ये पहला मौका है जब उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार एक ही पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार बनने पर पूर्व राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने जताया संत समाज का आभार

भारत सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय में सलाहकार पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय सर्व समाज महासंघ एवमं एन.जी. ओ.एसोसिएशन ऑफ इंडिया रामकुमार वालिया ने अवधूत मंडल आश्रम महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज से भेंट की तथा  उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनाने में संत समाज का विशेष आशीर्वाद एवम समर्थन मिलने पर संत समाज के प्रतिनिधि के रूप में स्वामी संतोषानंद महाराज का माल्यार्पण कर सम्मान किया। रामकुमार वालिया ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में संत समाज ने भाजपा को अपना आशीर्वाद एवम समर्थन दिया है। उसके लिए संत समाज का सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं। इसी कड़ी में साधु समाज के प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने भारतीय सर्व समाज महासंघ एवम एन.जी.ओ.एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से स्वामी संतोषानंद महाराज का सम्मान किया है। इस दौरान भाजपा नेता एव नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम एनजीओ एसोसिएशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज तोमर मन्नू भैया भी मौजूद रहे।

पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करे जल संस्थान: सुनील सेठी

सामाजिक कार्यकर्ता एवं महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जल संस्थान के गैर जिम्मेदार रवैये की वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने एवं नलों से दूषित पानी आने की शिकायत की। सेठी ने पत्र में बताया कि उतरी हरिद्वार में कई इलाकों में नलों से दूषित पानी आने तथा आपूर्ति बाधित होने की समस्या लगातार सामने आ रही है। उतरी हरिद्वार सहित हरिद्वार में कई इलाकों में पेयजल की सप्लाई सवेरे 10 बजे बंद कर दी जाती है। इसके बाद शाम 6 बजे के बाद ही पानी सप्लाई शुरू की जाती है। सेठी ने कहा कि गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। इसलिए पानी की व्यवस्था सुचारू होनी चाहिए। अन्यथा यात्री हो या हरिद्वारवासी सभी को दिक्कतें उठानी पड़ती हंै। सर्दी के मौसम में जलसंस्थान कोई व्यवस्था नही कर पाता है। जिसका खामियाजा गर्मी शुरू होते ही आमजनमानस को उठाना पड़ता है। नियमित रूप से टंकियों की सफाई न होने, लाइनों के क्षतिग्रस्त होने की वजह से सीवर का गंदा पानी पेयजल में मिलने की वजह से दूषित पानी की सप्लाई का होना विभागों की बड़ी लापरवाही का उदहारण है। सेठी ने कहा कि व्यवस्थाएं जल्द से जल्द सुधारी जानी चाहिए। यदि व्यवस्था सुचारू रूप से नही होती तो जल संस्थान के दफ्तरों के बाहर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। पत्र लिखने वालों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, राजेश भाटिया, राजेश सुखीजा, विनोद गिरी, राजेश शर्मा, भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, दीपक मेहता आदि शामिल रहे।

गुरूकुल कांगड़ी विवि ने किया गौरैया सरंक्षण पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गौरैया को ड्राइंग रूम में नहीं दिल में बसाना होगा:  प्रो.शास्त्री
हरिद्वार। गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि मनुष्य अपने ड्राइंग रूम की दीवारों पर गौरैया और अन्य पशु पक्षियों की फोटो व पेंटिंग तो लगा रहा है। परंतु जब बात जमीनी स्तर पर गौरैया संरक्षण की आती है, तो हमारा उत्साह कमजोर पड़ने लगता है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत कनखल स्थित स्वामी हरिहरानंद स्कूल में गौरैया संरक्षण विषय पर आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर शास्त्री ने कहा कि आज मानव विज्ञान के आविष्कारों से एक ओर जीवन को सुख सुविधाओं से युक्त बना रहा है तो वहीं दूसरी ओर तकनीकी से निर्मित खतरनाक हथियार वायुमंडल से ऑक्सीजन और धरती से जीवन छीन रहे हैं। प्रोफेसर शास्त्री ने कहा कि यह कैसा विकास है और मानव की इस बौद्धिक क्षमता को आखिर क्या नाम दिया जाए। प्रोफेसर शास्त्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज अगर हमारे आंगन की गौरैया सुरक्षित नहीं है तो हमारे स्वयं की सुरक्षा पर स्वतः ही प्रश्नचिन्ह लग जाता है। प्रोफेसर शास्त्री ने प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रकृति के साथ निकटता एवं समन्वय बनाए अन्यथा हमें हमारी भावी पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेंगी।
विश्व गौरैया दिवस कार्यक्रम के संयोजक व अंतरराष्ट्रीय पक्षी वैज्ञानिक प्रोफेसर दिनेश भट्ट ने गौरैया पर शोधपरक जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनकी शोध टीम उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं सिक्किम के विभिन्न फील्ड स्टेशन पर गौरैया के संरक्षण लिए निरंतर शोधरत है। प्रोफेसर भट्ट ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि अधिकांश शहरी क्षेत्रों में गौरैया की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि पर्वतीय एवं ग्रामीण अंचलों में अभी भी गौरैया की स्थिति इतनी चिंतनीय नहीं है। प्रोफेसर भट्ट ने जानकारी दी कि शहरी क्षेत्रों में हरित आवरण व झाड़ियों का अभाव गौरैया के लिए संकट पैदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि पेड़ पौधों पर मिलने वाले विभिन्न कीटों से गौरैया अपने बच्चों का पेट भरती है तथा उन झाड़ियों के अंदर वह रात्रि विश्राम करती है, परंतु हरित क्षेत्र की कमी से गौरैया का अस्तित्व प्रभावित हो रहा है। प्रोफेसर भट्ट ने कहा कि गौरैया संरक्षण को लेकर पिछले एक दशक से हिंदुस्तान के सैकड़ों विश्वविद्यालय में से केवल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ही निरंतर शोधपरक जागरूकता अभियान चला रहा है। उल्लेखनीय है कि गौरैया संरक्षण एवं पक्षी संवाद के क्षेत्र में प्रोफेसर दिनेश भट्ट की प्रयोगशाला देश की प्रथम व अग्रणी प्रयोगशाला है।
कार्यक्रम के कीनोट स्पीकर एवं उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पक्षी वैज्ञानिक डा.विनय सेठी ने गौरैया संरक्षण पर बताया कि गौरैया संरक्षण के लिए धन खर्च किये जाने से से कहीं ज्यादा आज मानवीय संवेदनाओं की आवश्यकता है, ताकि गौरैया एवं प्रकृति से स्वयं ही प्रेम जागृत हो सके। डा.सेठी ने अपील की कि ग्रामीण क्षेत्रों में गौरैया की एक स्वस्थ जनसंख्या अभी भी उपलब्ध है। अतः ग्रामीण अंचलों की यह जिम्मेदारी हो जाती है कि वह गौरैया का संरक्षण करें, जिससे कि निकट भविष्य में गौरैया स्वतः प्राकृतिक रूप से शहरों को उपहार में मिल जाये।
स्वामी हरिहरानंद स्कूल की प्रधानाचार्य सुश्री हेमा पटेल ने गौरैया संरक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति यह विश्वास दिला रही है कि हमारे घर आंगन में गौरैया की जल्द ही सुखद वापसी होगी। सुश्री पटेल ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि गुरुकुल विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण के इस आउटरीच कार्यक्रम हेतु उनके विद्यालय को आयोजन स्थल के रूप में चुना है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा.रोमेश शर्मा ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे आगे आकर गौरैया संरक्षण की मुहीम से जुड़ें व इसे सफल बनाएं। कार्यक्रम का संचालन अंजू सिखोला ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को गौरैया के नेस्टबॉक्स वितरित किये गए। कार्यक्रम में डा.ममता पांडे, डा.अनुराधा द्विवेदी, डा.ऋचा सैनी, डा.मनीला, डा.पंकज, बिंदिया, गीता चंदेला, आशा विश्वकर्मा, गुंजन जोशी, रश्मि सेठी, ज्योति शर्मा, नेहा वर्मा, सुचेता पुरी, प्रीति, जय कुमार, स्वतंत्र कुमार, वंदनी, उमा परमार, तनीमा, टीना, रंजना, रिचा, प्रेरणा, नीता, नेहा जैन, मानसी शर्मा, गुंजन बाला, मनजीत, प्रियंका जोशी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित शोध छात्रों में पारुल, आशीष, शिप्रा आदि उपस्थित रहे।

आदर्श चौहान मंच ने की विधायक आदेश चौहान को मंत्री बनाने की मांग

आदर्श चौहान मंच ने लगातार तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए आदेश चौहान को मंत्री बनाने की मांग की है। इस संबंध में मंच की और से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भेजा गया है। इएमए सभागार में संपन्न हुई आदर्श चौहान मंच की बैठक में समाज के उत्थान एवं कल्याण तथा उद्देश्य पर मंच के अध्यक्ष डा.के.पी.एस. चौहान ने कहा कि चौहान समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए समाज में फैली हुई कुप्रथा एवं अंधविश्वास को समाप्त करने के लिए सभी को आगे आना होगा। जब तक रुढीवादर परम्परा को समाप्त नही किया जाएगा। तब तक चौहान समाज उन्नति नही कर सकता। समाज की उन्नति के लिए आदर्श चौहान मंच हर-संभव प्रयास करेगा। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि चौहान समाज सदैव भाजपा का समर्थक रहा है। भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में समाज ने सदैव योगदान किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में रानीपुर सीट से लगातार तीसरी बार विजयी हुए विधायक आदेश चौहान को मंत्रीमण्डल में शामिल कर भाजपा को चौहान समाज को प्रतिनिधित्व देना चाहिए। तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए आदेश चौहान के अनुभव का लाभ जहां सरकार को मिलेगा। वहीं चौहान समाज का भी मान बढ़ेगा। बैठक में आवेश चौहान, एड.कुशल पाल सिंह चौहान, अमरपाल सिंह चौहान, वेदप्रकाश चौहान, सुषमा चौहान, ममता चौहान, पारुल चौहान, एड. साधना चौहान, नवीन चौहान, हिमांशु चौहान, आकाश चौहान, सागर सिंह चौहान, दीपचंद चौहान, विनय कुमार, मंजू चौहान, ईसा चौहान, प्रशांत कुमार चौहान, पंकज चौहान आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Rescue Training is Crucial in Disaster Management — Dr. Anil Verma

आपदा प्रबंधन में रेस्क्यू का प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण – डॉ० अनिल...

0
यूथ रेडक्रास द्वारा डीबीएस के एनएसएस शिविर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण #################### बाल भवन, रायपुर रोड में जारी डीबीएस (पी जी) कॉलेज के सात दिवसीय...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler