Home Blog Page 565

शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 41 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। शहीद ऊधम सिंह यूथ ब्लड सेवा ने महाविद्यालय में शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. केवी श्रीवास्तव व डॉ. आशुतोष कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। हम अपना रक्तदान करके किसी का अनमोल जीवन बचा सकते हैं। इस दौरान 41 यूनिट रक्त का संकलन किया गया। यहां डॉ. डीके चंदोला, ब्लड सेवा के गुरबीर सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरसेवक, गुरपाल, डॉ. केके मिश्रा, अंजना भट्ट, हरमन, रवि, अमरप्रीत, सूरज चंद, नवीन जोशी, केएम जोशी आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद सीएम धामी ने गिनाईं प्राथमिकताएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। कहा कि 2025 में जब उत्तराखंड अपनी 25वीं वर्षगांठ बना रहा होगा तब विकास के कई कार्य पूरे हो चुके होंगे। बुधवार को परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने के बाद धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में विकास के नए आयाम तय करेगी। चाहे रेल प्रोजेक्ट की बात हो या फिर ऑल वेदर रोड की बात हो, सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा पर ही पूरे कर लिए जाएंगे।
धामी ने कहा कि प्रदेश में पलायन पर प्रहार करने के लिए भी ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। उत्तराखंड के विशेषकर सीमावर्ती जिलों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर खाली हो चुके गांवों को दोबारा बसाया जाएगा। भरोसा दिलाया कि सरकारी विभागों में चल रहे रिक्त पदों को भरने के लिए भी विज्ञप्ति भी निकाली जाएंगी।  धामी ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए डॉक्टरों व पैरा-मेडिकल स्टाफ की भर्तियां भी निकाली जाएंगी ताकि, दूरस्थ क्षेत्रों मे रह रहे ग्रामीणों का अपने गांव के पास ही बेहतर और उम्दा स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके और पलायन रोका जा सके।  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड के ऊपर अभी तक 60 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कर्ज हो चुका है। सरकार को कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए अलग से कर्ज लेना पड़ता है। ऐसे में अब धामी सरकार को उत्तराखंड में आय का साधन बनाने के लिए विचार करना होगा ताकि उत्तराखंड को इस कर्ज से मुक्ति मिल सके।
सीएम पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी बुधवार शाम को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने गंगा आरती में शामिल होकर पूर्जा-अर्चना की। धामी ने प्रदेश की खुशहाली और सभी प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट बैठक 24 मार्च को आयोजित की जाएगी। सूत्रों की बात मानें तो पहली कैबिनेट बैठक में ही सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। धामी के बाद आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आठ में से तीन विधायकों को पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

मुख्यमंत्री धामी सहित आठ कैबिनेट मंत्रियों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली, बनाया गढ़वाल-कुमाऊं मंडल में संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनियता की शपथ ली।   धामी ने अपने मंत्रिमंडल में युवाओं पर भरोजा जताने के साथ ही गढ़वाल व कुमाऊं में संतुलन बनाने में भी सफल हुए हैं।  धामी ने कुमाऊं एवं गढ़वाल के साथ ही पहाड़ और मैदान के बीच संतुलन को साधने का भी प्रयास किया और वह काफी हद तक सफल भी हुए हैं। गढ़वाल से पांच तो कुमाऊं मंडल से तीन कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। नई कैबिनेट में हर क्षेत्र को समान प्रतिनिधित्व देकर सरकार को पूरे पांच साल तक बगैर विरोध के चलाने का प्रयास भी किया है। गढ़वाल मंडल से सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल और प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया तो दूसरी ओर, कुमाऊं मंडल से रेखा आर्य, चंदन राम और सौरभ बहुगुणा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।  कैबिनेट में शामिल दोनों मंत्री कुमाऊं मंडल से ही हैं। चंदन राम बागेश्वर से विधायक हैं तो उधमसिंह नगर जिले से सितारगंज विधानसभा सीट से सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 के चुनाव में रिकॉर्ड 57 सीटों के साथ जीत दर्ज करने के बावजूद त्रिवेन्द्र रावत की पहली कैबिनेट में कुमाऊं एवं गढ़वाल के संतुलन को साधने का प्रयास नहीं किया गया। स्थिति यह रही कि कैबिनेट की दो खाली सीटें चार साल तक नहीं भरी गईं। चुनाव से ठीक आठ महीने पहले पुष्कर धामी को तीसरे सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई। धामी पार्टी नेताओं का आक्रोश शांत करने में कामयाब रहे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि धामी की नई कैबिनेट में कुमाऊं-गढ़वाल, युवा-अनुभव के साथ ही पहाड़ एवं मैदान के बीच संतुलन पर पूरी तरह से ध्यान दिया जाएगा।

पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने पर महाराज ने दी बधाई

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पुष्कर सिंह धामी के पुनः मुख्यमंत्री बनने उन्हें बधाई दी है। पुष्कर सिंह धामी के पुनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएँ हैं। उन्होने कहा कि निश्चित रूप से युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करेगा।

विधायक रवि बहादुर ने ली शपथ

ज्वालापुर सुरक्षित विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए रवि बहादुर ने सोमवार को पद की शपथ ली। प्रदेश की राजधानी देहरादून में विधानसभा मण्डप में सोमवार को प्रदेश के सभी 70 विधायकों को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने शपथ दिलायी। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे रवि बहादुर को शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि रवि बहादुर युवा हैं। जनता को उनसे बहुत अपेक्षाएं हैं। रवि बहादुर जनता की उपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि विधायक रवि बहादुर ने कहा कि जनता के बीच रहकर कार्य करने का अवसर आ गया और जनहित में अधिक से अधिक कार्य किए जाएंगे। शपथ लेने के बाद क्षेत्र के विकास पर ध्यान देंगे। पूर्व विधायक द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए जाने के कारण लोग बहुत परेशान हैं। लेकिन अब जनता परेशान नहीं रहेगी। पूरे विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास कराकर जनता की समस्याओं को दूर किया जाएगा। विधायक रवि बहादुर की धर्मपत्नि पार्षद दीपिका बहादुर और युवा नेता अनिल भास्कर ने कहा कि युवा विधायक रवि बहादुर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। विभाष मिश्रा, कैश खुराना, नितिन तेश्वर, रामकुमार शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, अमन यादव, हेमंत चंचल, वैभव शर्मा, शहजाद, मुन्नवर त्यागी, एजाज अली, शुभम बर्मन, मयंक सिंह, नासिर प्रधान, सरफराज रावत, मुसर्रत गौड़, डा.इरफान, रिजवान प्रधान, सुमित सैनी, जॉनी राजौर, लक्ष्य चौहान, शुभम चौहान, मोहित चौहान, सागर चौहान सहित तमाम समर्थकों ने रवि बहादुर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना आवश्यक: डा.अखिलेश सिंह

आर्यव्रत हॉस्पिटल के संचालक डा.अखिलेश सिंह ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद आवश्यक है। स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के लिए नींद का महत्व बहुत अधिक है। नींद हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण जैविक कार्यों को संपन्न करती है ।नींद हमारे शरीर में लगभग 2 से 3 किलोग्राम वजन डालती है और यह हमारे शरीर की 20 से 30 प्रतिशत ऊर्जा का इस्तेमाल करती है। इसलिए शरीर को आराम देना और पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। डा.अखिलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चीजों को याद रखने और याददाश्त मजबूत करने के लिए भी नींद बहुत आवश्यक है। यह हमारा फोकस हमारा ध्यान होता है। सतर्कता रखने में भी नींद से मदद मिलती है। जिससे बिना किसी अनुभव के रोजाना हम जो कुछ भी सीखते हैं। वह एकीकृत होती रहती है। इसलिए बच्चों का रात में बहुत अच्छी और गहरी नींद लेना जरूरी है। डा.अखिलेश सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अच्छी नींद नहीं ले पाता है तो इसके परिणाम स्वरूप शरीर में अवसाद, वजन बढ़ना, अपच आदि कई प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं। जिससे दुघर्टना होने की सभावना भी बनी रहती है। डा.अखिलेश सिंह ने स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए आठ घंटे की नींद बेहद आवश्यक है। इससे मानसिक तनाव से बचने में मदद मिलती है। साथ ही एकाग्रता बढ़ती है। जिससे व्यक्ति अपने कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाता है। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार लें, व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें।

विधायक आदेश चौहान ने शुरू कराया सड़क निर्माण कार्य

विधानसभा चुनाव के लिए लागू की गयी आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यो की शुरूआत करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सोमवार को शिवालिकनगर नगर पालिका के वार्ड 2 में राज्य योजना मद से एबीसीडी कलस्टर की आंतरिक सड़कों के निर्माण का शुभारंभ किया। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों ने आदेश चौहान का स्वागत किया। इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण रुके हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार विभिन्न योजनाओं तथा स्वयं की विधायक निधि से क्षेत्र का विकास कराया। उसी का नतीजा है की जनता ने पुनः भाजपा पर भारी बहुमत से विश्वास जताया। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं था। उन्होंने कहा कि वे जनता के विश्वास एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही विधायक बने हैं। कार्यकर्ता ही उनकी पूंजी हैं। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ, सभासद अशोक मेहता, पंकज चौहान, अजय मलिक, हरिओम, संदीप राठी, अनुज शर्मा, गगन उपाध्याय, मंगल मूर्ति शर्मा, रविंद्र कुमार, चमन चौहान, वृंदावन बिहारी, सुरेंद्र कर्णवाल, एके माथुर, हरीश शर्मा, संजीव राजपूत, उमेश शर्मा, राजवीर त्यागी, राकेश शर्मा, अवधेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

मन्नु चौधरी बने सनातन हिन्दू वाहिनी के जिला अध्यक्ष

सनातन हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अमित वालिया ने मन्नु चौधरी को जिला अध्यक्ष एवं अक्षय को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने सनातन हिन्दू वाहिनी सदस्यता ली। कनखल स्थित सतीकुण्ड स्थित कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष व वाहिनी में शामिल हुए युवाओं का स्वागत करते हुए अमित वालिया ने कहा कि हिन्दू हितों के लिए सनातन हिन्दू वाहिनी लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकजुट होकर संघर्ष करें। हिन्दू समाज के सभी वर्गो को एकजुट करने के साथ समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में सहयोग करें। एकजुटता व संघर्ष से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति छोड़कर भारतीय संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित करें। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत की बधाई देते हुए अमित वालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों के चलते ही भाजपा को चार राज्यों में प्रचण्ड बहुमत से जीत मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है और देश निरंतर तरक्की कर रहा है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मन्नु चौधरी व जिला उपाध्यक्ष अक्षय ने कहा कि संगठन की और से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए युवा वर्ग को संगठन से जोड़कर हिन्दू हितों के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर कार्तिक, मनीष, गौरव, रोबिन, अंकुर, उमंग, निशु, अनुराग, गौरव, अमन, शिवम, मुकेश, अभिलाष, कमल, निखिल, आशीष, अंकित, अजय, दिव्यांश, विनय कुमार, विशाल चौहान, जोनी, नितिन जखमोला, अंकुर शर्मा, गौरव बंसल, अमरदीप सिंह, रोबिन आदि मौजूद रहे।

ऋषिकुल वैक्सीनेशन सेंटर पर चार लाख से अधिक लोगों ने लगवायी वैक्सीन

ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के नोडल अधिकारी रेडक्रास सचिव डा.नरेश चौधरी ने बताया कि सेंटर पर सभी आयु वर्ग के लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगाने के साथ 12 से 14 आयु वर्ग के लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार अपने ने सेेंटर पहुंचकर अपने पुत्र सक्षम सिंह को कोविड-19 वैक्सीन की कोरबीवैक्स की प्रथम डोज लगवाई तथा सेंटर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी अभिभावक कोविड से बचाव के लिए अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए उत्सुक हैं। सभी अभिभावकों को जल्दी से जल्दी 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने सेन्टर पर उपस्थित अभिभावकों एवं बच्चों से अपील करते हुए कहा कि 12 से 14 आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिये जागरूक एवं प्रेरित करें। डा.नरेश चौधरी ने अवगत कराया कि ऋषिकुल वैक्सीनेशन साइट पर 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्र लाभार्थियों के लिये सभी तरह की वैक्सीन सुविधा उपलब्ध है। जिन्हें अभी तक वैक्सीन नहीं लग पायी है वे किसी भी दिन सेंटर पर आकर वैक्सीन की डोज ले सकते हैं। इसके अलावा रेडक्रास की और से अस्वस्थ, चलने फिरने में असमर्थ, दिव्यांग अथवा अति वरिष्ठ नागरिकों मोबाइल काल पर घर पहुंचकर वैक्सीन लगाने का अभियान भी लगातार जारी है। लाभार्थी को उनकी सुविधानुसार वैक्सीन लगाकर रजिस्ट्रेशन करने के उपरान्त वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र भी घर पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। डा.नरेश चौधरी ने बताया ऋषिकुल जम्बो साइट के अन्तर्गत 4 लाख से भी अधिक लोगों को वैक्सीन लगायी जा चुकी है।

पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से युवाओं में और अधिक बढ़ेगा पार्टी के प्रति आत्मविश्वास:  श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी। बधाई देते हुए स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी नौजवान व ऊर्जावान नेता हैं। उनके नेतृत्व में जनता ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए प्रचण्ड बहुमत दिया। नौजवान पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से उत्तराखण्ड को उनकी ऊर्जा का लाभ मिलेगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही भाजपा को जीत मिली है। दूसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी को मिलने पर भाजपा और अधिक मजबूत होगी। राज्य के युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा। कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम मेंं मिठाई बांटकर बधाई देते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि बेहद खुशी का दिन है कि पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया। उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड चहुुंमुखी विकास होगा। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश को मिली। पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने से युवा वोटर पार्टी के प्रति बढ़ते आत्मविश्वास को और अधिक मजबूती मिलेगी। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने केंद्रीय नेतृत्व की कार्यशैली पर प्रशंसा जतायी और कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के लिए अच्छे मुख्यमंत्री साबित हुए। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने का काम किया। पलायन के मुद्दे पर भी उनके द्वारा ठोस रणनीति अपनायी गयी। चारधाम यात्रा एवं तीर्थाटन को उनके द्वारा बढ़ावा दिया जाना ही उनकी अच्छी कार्यशैली को दर्शाता है। सनातन संस्कृति एवं संत समाज से भी पुष्कर सिंह धामी विशेष लगाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि युवा चेहरा लोकप्रिय है। पार्टी का कार्यकर्ता भी उनकी कार्यशैली से प्रसन्न है। उनके मुख्यमंत्री बनने से पार्टी को गति मिलेगी। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड के इतिहास में पहला अवसर है जब किसी नेता को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से संत समाज में भी हर्ष की लहर है।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler