Home Blog Page 559

स्मैक सहित गिरफ्तार किया

थाना सिडकुल पुलिस ने एक तस्कर को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.67 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बसन्ती ढाबे के पास शिव मंदिर वाली गली रावली महदूद आरोपी पिंकू पुत्र मांगेराम निवासी रावली महदूर को स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में एसआई दिनेश रावत, कांस्टेबल प्रदीप कुमार व प्रदीप शामिल रहे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने की गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात

गन्ना समाप्त होने तक चीनी मिलें चालू रखने और गन्ना भुगतान की समीक्षा की मांग की
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा और गन्ना सचिव से किसानों के हित में चीनी मिलों को गन्ना समाप्त होने तक चालू रखने को लेकर वार्ता की। स्वामी यतीश्वरानंद ने गन्ना तोल केंद्रों पर नियमित तोल चालू रखने और समय पर गन्ना उठाते रहने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान की समीक्षा की जाए। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सौरभ बहुगुणा को गन्ना मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने किसान हित में अह्म निर्णय लेने की सलाह देते हुए कहा कि गन्ना किसानों ने मेहनत से फसल तैयार की है और उसका पारितोष मिलता रहे। इसके लिए जब तक किसानों का गन्ना पूरी तरह से समाप्त न हो जाए, तब तक चीनी मिल सुचारू तरीके से चलती रहे। गन्ना उठाने के लिए नियमित रूप से पर्ची चलती रहे और जरूरी हो तो चीनी मिल बिना पर्ची जारी कराए ही गन्ना खरीदें, ताकि किसान अपनी फसल को जल्द निपटा सके। इसी के साथ स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कुछ गन्ना केंद्रों पर समय पर गन्ना न उठने से तोल नियमित नहीं चल पा रही है, ऐसे में चीनी मिल प्रबंधन को व्यवस्था में सुधार लाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गन्ना समितियों और चीनी मिलों के साथ बैठक कर गन्ना भुगतान की भी समीक्षा की जाए, ताकि समय से गन्ना भुगतान की व्यवस्था होती रहे। उन्होंने गन्ना सचिव से भी वार्ता की और किसान हित में मैदान में जाकर कार्य करने के साथ किसान और चीनी मिलों के बीच समन्वय स्थापित करने की सलाह दी।

धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया

थाना कनखल पुलिस ने फर्जी बैनामे के जरिए जमीन बेचकर लाखों की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीते वर्ष धर्मपाल रोहिल्ला पुत्र ओम प्रकाश निवासी नई बस्ती बिजनौर ने प्रॉपर्टी डीलर संजय खुराना, संजय वशिष्ट, कपिल सिंह, सुधीर कुमार के खिलाफ फर्जी बैनामा तैयार कर प्लॉट बेचकर धोखाधड़ी से 19 लाख 68 हजार रुपए हड़पने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकद्मे में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर एक पुलिस टीम एसआई खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में दिल्ली भेजी गई। पुलिस टीम ने वांछित चल रहे कपिल सिंह पुत्र रोहताश सिंह निवासी मजनू का टीला सिविल लाइन दिल्ली दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत, एसआई खेमेंद्र गंगवार, कॉन्स्टेबल सत्येंद्र, बलवंत सिंह शामिल रहे।

विधानसभा सत्र : मुख्‍यमंत्री  ने विधानसभा में 21 हजार करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के पटल पर 21 हजार 116 करोड़ 81 लाख का लेखानुदान पेश किया। इस लेखानुदान में सरकार के चार महीने के खर्च की व्यवस्था की गई है। 16 हजार सात करोड़ राजस्व मद जबकि पांच हजार 109 करोड़ पूंजीगत मद में रखे गए हैं। विधानसभा सत्र के पहले दिन मंगलवार को राज्यपाल के बजट अभिभाषण के बाद शाम चार बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन के पटल पर लेखानुदान पेश किया।
लेखानुदान में राज्य के जरूरी खर्चों के साथ ही कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का भी प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही राज्य में चल रही प्रमुख योजनाओं के लिए भी बजट की व्यवस्था की गई है। सदन में लेखानुदान पेश होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वित्त विभाग ने वर्ष 2022 -23 के लिए कुल 62 हजार 468 करोड़ 50 लाख का बजट प्रस्ताव तैयार किया था। जिसके पहले चार महीनों अप्रैल से जुलाई तक के लिए 21 हजार 116 करोड़ 81 लाख का लेखानुदान सदन के पटल पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि लेखानुदान सरकार के जरूरी खर्चों का बजट है और आगे के महीनों के लिए बजट अगले सत्र में पेश किया जाएगा।
बुधवार को पास होगा लेखानुदान
विधानसभा में मंगलवार को लेखानुदान रखे जाने के बाद बुधवार को इसे पारित किया जाएगा। इससे एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष के लिए सरकार के पास खर्च के लिए बजट की व्यवस्था हो जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इस बात के संकेत दिए कि बुधवार को ही सदन में लेखानुदान पास किया जाएगा। इससे बुधवार को ही सदन की कार्यवाही समाप्त होने की उम्मीद है।
कर्मचारियों के वेतन, भत्तों के लिए 8025 करोड़
लेखानुदान में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के लिए 5796 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और अन्य लाभ के लिए 2229 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए ऋणों के भुगतान के लिए 1563 करोड़ जबकि ब्याज भुगतान के लिए 2256 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
बजट में केंद्र पोषित योजनाओं के लिए 3715 करोड़ जबकि बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए 593 करोड़ की व्यवस्था की गई है। नाबार्ड के तहत राज्य में चल रही योजनाओं के लिए लेखानुदान में 270 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र का आगाज

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र मंगलवार को शुरू हुआ। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र का आगाज हुआ। अभिभाषण में राज्याल ने सरकार के विकास कार्यों का ब्योरा पेश करने के साथ ही भविष्य के लिए प्रस्तावित योजनाओं की तस्वीर भी दिखाई।
मंगलवार को उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के प्रथम सत्र आगाज राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ। वहीं लोकतंत्र की हत्या बताकर विपक्ष के वॉकआउट के साथ सदन स्थगित हो गया। अब बुधवार सुबह 11 बजे सदन शुरू होगा। सुबह 11 बजे शुरू हुए सत्र में राज्यपाल ने अभिभाषण में नए लक्ष्यों का संकल्प दोहराया। सदन में पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को पहले विधानसभा सत्र की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे।
राज्यपाल ने अभिभाषण में बताया कि प्रदेश में हिम प्रहरी योजना के तहत भूतपूर्व सैनिकों और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकटवर्ती जिलों में बचने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन निधि की शुरुआत की जाएगी। महिला स्वयं सहायता समूह की व्यावसायिक पहल को सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष कोष गठित किया जाएगा।
महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विपक्ष के तीखे तेवर
इसके अलावा राज्यपाल ने सरकार की भविष्य की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उत्तराखंड का राज्यपाल बनने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का यह पहला अभिभाषण था। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार नए वित्तीय वर्ष के पहले चार माह के लिए लगभग 21 हजार करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश किया। वहीं राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही विपक्ष ने सदन में महंगाई के विरोध में बैनर दिखाने शुरू किए। विपक्ष ने सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी जैसे विषयों पर सरकार को घेरने को  तैयारी रही।
कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ को दिलाई शपथ
विस अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी ने कहा कि मेरा प्रयास जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लोकतांत्रिक संस्था को सशक्त बनाना होगा। नीतियों और कानून के निर्माण तथा जनहित से जुड़े विषयों के लिए सदन को व्यापक चर्चा का केंद्र बनाकर ही हम कार्यपालिका पर नियंत्रण रखते हुए जनकल्याण कर सकते हैं। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी ने  विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कांग्रेस के किच्छा विधानसभा से विधायक तिलकराज बेहड़ को विधानसभा सदस्य के रुप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कांग्रेस के विधायक तिलकराज बेहड़ स्वास्थ्य खराब होने के कारण सदन में शपथ नहीं ले पाए थे| आज सत्र के पहले दिन सदन में प्रवेश करने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हे अपने कार्यालय कक्ष में शपथ दिलाई| इस दौरान कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, विधायक सुमित हृदयेश, भुवन कापड़ी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को सदन के भीतर फ्लोर मैनेजमेंट की जिम्मेदारी
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के प्रथम वर्ष का पहला सत्र आज से शुरू हो चुका है। सत्र शुरू होने से पहले उन्होंने विधायी एवं संसदीय कार्य के लिए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को अधिकृत कर दिया था। इस संबंध में उन्होंने सचिव विधायी को निर्देश दिए थे। मंत्री बनने से पहले अग्रवाल विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। उनके संसदीय एवं विधायी कार्य के इस अनुभव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें सत्र के दौरान यह जिम्मेदारी सौंपी है। अग्रवाल सदन में मुख्यमंत्री से संबंधित प्रश्नों के न सिर्फ उत्तर देने के लिए अधिकृत होंगे, बल्कि उनकी अनुपस्थिति सभी संसदीय दायित्व पूरे करेंगे। वह सदन के भीतर फ्लोर मैनेजमेंट की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।
अभिभाषण पर चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद अपराह्न तीन बजे सदन शुरू होना था, लेकिन फिर चार बजे के लिए सदन स्थगित कर दिया गया। इसके बाद चार बजे सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो, विपक्ष राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की मांंग पर अड़ गया। इस दौरान विपक्ष के तेवर तीखे रहे। विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करने की मांग की। जिस पर संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कार्यमंत्रणा के बाद सदन से अभिभाषण पास हो चुका है। प्रीतम सिंह भी अभिभाषण पर चर्चा की मांग पर अड़े रहे। जिसके चलते सदन कल बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

नाबलिगा के अपरण व रेप का आरोपी दबोचा

नाबालिगा के अपहरण व रेप मामले में थाना सिडकुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी नाबालिगा के परिजनों ने आरोपी विकास उर्फ विक्की पुत्र रामेश्वर के खिलाफ पुत्री का अपहरण कर रेप करने के आरोप मे मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना एसआई निशा सिंह को सौंपी गयी। विवेचना के उपरांत मुकद्मे में पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गयी। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पाहवा को मिला धमकी भरा पत्र

हिन्दूवादी नेता चरणजीत पाहवा जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है। पुलिस को दी तहरीर में चरणजीत पाहवा ने बताया कि मंगलवार सवेरे उनके बेटे के स्कूटर में एक पर्चा लगा हुआ मिला। उस पर्चे में उन्हें जान से मारने तथा उनके बेट का अपहरण करने की धमकी दी गयी है। पाहवा ने कहा कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद वे और उनका परिवार डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस से जांच पड़ताल कर कार्रवाई की मांग की है।

31 मार्च के बाद विलंब शुल्क भुगतान के बाद भी नहीं होगी रिटर्न फाइल-सीए आशुतोष पांडेय

वित्तीय मामलों के सलाहकार सीए आशुतोष पांडेय ने कहा कि भारत सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 के आयकर रिटर्न की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 निर्धारित है। इसके बाद विलंब शुल्क का भुगतान करके भी आयकर रिर्टन दाखिल नहीं नहीं किया जा सकता है। ऐसे आयकरदाताओं को आयकर विभाग बैंक में लेन देन और अन्य आधार पर कर निर्धारण के लिए नोटिस जारी कर सकता है और यदि टैक्स निकला तो ब्याज और अर्थदंड के साथ जमा करना पड़ेगा। सीए आशुतोष पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 जिसका कर निर्धारण वर्ष 2021-22 है, का आयकर रिटर्न विलंब शुल्क के साथ फाइल करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 है। ऐसे में जो करदाता किन्ही कारणों से अब तक आयकर रिटर्न नही फाइल कर पाए है, उनके लिए ये अंतिम मौका है। सीए आशुतोष पांडेय ने कहा कि 31 मार्च  के बाद करदाता खुद अपनी रिटर्न फाइल नही कर पायेंगे। ऐसे में आयकर विभाग बैंक में लेन देन और अन्य आधार पर कर निर्धारण के लिए नोटिस जारी कर सकता है और यदि टैक्स निकला तो ब्याज और अर्थदंड के साथ जमा करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने नोटिस जारी नही किया तो इस अवधि के लिए आयकरदाता कभी आयकर की रिटर्न फाइल नही कर पाएंगे। ऐसे आयकरदाताओं के लिए समस्या तब होगी। जब वह किसी बैंक लोन के लिए जाएंगे और बैंकर उनसे पिछले 3 वर्षों का आयकर रिटर्न मांगेंगे । सीए आशुतोष पांडेय ने कहा कि आयकर कानून की धारा-234 एफ के मुताबिक यदि किसी आयकरदाता की कुल आय 5 लाख रुपये या उससे कम है, तो 31 दिसंबर 2021 के बाद आयकर रिटर्न दाखिल करने पर उसे 1,000 रुपये और  इससे अधिक आय होने पर 5,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

डीएफओ दीपक सिंह ने लिया चार्ज

वन एवं वन्यजीवों को बचाना प्राथमिकता–दीपक सिंह
हरिद्वार, 29 मार्चं। डीएफओ दीपक सिंह ने मंगलवार को चार्ज संभाल लिया। चार्ज सम्भालते ही दीपक सिंह ने जंगल बचाने के साथ ही जंगली जानवरों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जंगलों का अवैध कटान और अवैध खनन बिल्कुल नही होने दिया जाएगा। मानव वन्य जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि फायर सीजन की शुरुआत हो गई है। जंगल मे लगने वाली आग को बुझाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जंगल मे कहीं भी आग लगने की सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वनों को बचाने के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। पोस्टर बैनर से अग्नि से होने वाली घटनाओं को दर्शाकर जागरूक करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। डीएफओ दीपक सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग से भी वार्ता की गयी है कि गंगा का जलस्तर सही रखा जाए। जिससे जानवरों को दिक्कत ना हो। जंगलो में पानी के पक्के वाटर होल में टैंकरों से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कच्चे वाटर होल में पानी कम समय के लिए रूकता है। पक्के वाटर होल जिन स्थानों पर हैं। नियमित रूप से पानी की व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। ट्रैक्टर ट्राली से पानी भेजा जाएगा।

44.5 ग्राम स्मैक सहित महिला गिरफ्तार

रानीपुर कोतवाली पुलिस व सीआईयू टीम ने करीब साढ़े चार लाख रूपए कीमत की स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गयी 55 वर्षीय महिला पिरान कलियन की निवासी है। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने महिला को रेगुलेटर पुल सलेमपुर के समीप से गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 44.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब साढ़े लाख रूपए बतायी जा रही है। रानीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला के कब्जे से स्मैक के साथ इलेक्ट्रिक तराजू भी बरामद हुई है। गिरफ्तार की गयी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में सीओ सदर हेमेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, सीआईयू निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिट, एसआई रंजीत तोमर, एसआई अरविन्द रतूड़ी, कांस्टेबल संदीप सेमवाल, महिला कॉन्स्टेबल पूजा, हेमलता, सीआईयू कांस्टेबल हरवीर, मनोज, नरेंद्र, वसीम व एडीटीएफ कॉन्स्टेबल दीपक चौधरी शामिल रहे।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler